Home India City News चिदम्बरम कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लडें : दिग्विजय

चिदम्बरम कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लडें : दिग्विजय

0

digvijay

p chidambaram can try for congress president post if he wants : digvijay singh

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने अपने बयान द्वारा कांग्रेस को एक बार फिर संकट में डाल दिया है। अपने बयान में सिंह ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम को कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की चुनौती दी है।
सिंह ने राहुल को पार्टी की कमान सौंपने की पैरवी करते हुए कहा कि राहुल गांधी को पार्टी की पूरी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उनको और ज्यादा सक्रियता से मीडिया और जनता के बीच जाना चाहिेए। राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहिए।
कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने पर दिग्विजय ने जवाब दिया कि गांधी परिवार से बाहर भी कोई कांग्रेस सदस्य पार्टी अध्यक्ष का चुनाव लड़ सकता है। अगर चिंदबरम चाहें तो वह भी चुनाव लड़ सकते हैं। प्रियंका गांधी को पार्टी में सक्रिय भूमिका निभाने पर पर दिग्विजय ने कहा कि प्रियंका गांधी पर कोई फैसला उनका परिवार लेगा।
ओबामा के भारत दौरे पर दिग्विजय ने कहा कि अगर ओबामा जी तशरीफ ला रहे हैं तो उनका हार्दिक स्वागत है। लेकिन पीएम ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि डब्ल्यू टी ओ के मुद्दे पर अमेरिका से बातचीत नहीं हुई है। इसका किसानों पर क्या असर पड़ेगा। मोदी सरकार किसान विरोधी है। मोदी सरकार गरीब विरोधी और अमीरों की सरकार है।
मोदी सरकार छह महीने के अब तक के कामकाज पर दिग्विजय सिंह ने कहा मोदी की मार्केटिंग जबरदस्त है, कम्युनिकेटर अच्छे हैं लेकिन उनके पास प्रोडक्ट नहीं है। मोदी सिर्फ अच्छा बोल सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here