
मेक्सिको में 7.1 तीव्रता के भूकंप से 220 से अधिक की मौत

सीक्रेट सुपरस्टार का नया गाना सपने मेरे हुआ लॉन्च

सबगुरु न्यूज़: फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार का नया गाना ‘सपने मेरे’ लॉन्च हो गया है। सपने मेरे फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार का तीसरा गाना है। इस गाने को जी म्यूजिक कंपनी के ऑफिशियल अकाउंट से सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। अबतक इस फिल्म के सभी गाने आमिर खान ट्विटर पर शेयर कर रहे थे लेकिन तीसरे गाने को उन्होंने शेयर नहीं किया है।
शुरुआती दोनों गानों को आमिर खान ने सोशल मीडिया पर लॉन्च किया था। पहले गाने की तरह इस गाने को ज़ायरा वसीम पर फिल्माया गया है। यह गाना ट्रेन में फिल्माया गया है।
नेहा शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपलोड करा अपना ये हॉट वर्कआउट
इस गाने में ज़ायरा शुरुआत से सलवार सूट में दिखी हैं। हालांकि पिछले दोनों गानों के शुरुआती हिस्से में ज़ायरा बुर्का पहने नजर आई थीं।
ये हैं दुनिया के कुछ सबसे गुस्सैल कुत्ते, देखिये इनकी करामात
फिल्म के नए गाने के लॉन्च होने से पहले फिल्म का नया पोस्टर देखने को मिला था। अद्वैत चंदन द्वारा डायरेक्ट फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार्स’ में जायरा वसीम, मेहर विज, फारुख जफ्फर, राज अर्जुन, तीर्थ शर्मा और आमिर खान लीड रोल में हैं। फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार इस साल दीवाली के मौके पर 19 अक्टूबर को पर्दे पर रिलीज होने वाली है।
BMW की ये कार देती हैं सभी दूसरी स्पोर्ट्स कार को टक्कर
आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और FACEBOOK पर PAGE LIKE कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE
टाइगर श्रॉफ की यह फिल्म 2018 की सबसे महंगी एक्शन फिल्म होगी

सबगुरु न्यूज़: टाइगर श्रॉफ की अगली फिल्म ‘बागी 2’ साल 2018 की सबसे महंगी एक्शन फिल्म होगी। फिल्म निर्माताओं ने कई अंतर्राष्ट्रीय कोरियोग्राफर और तकनीशियन को फिल्म के साथ जोड़ा है। फिल्म ‘बागी 2’ के लिए साजिद ने थाईलैंड, हॉन्गकॉन्ग, लॉस एंजलिस, अमेरिका और चीन जैसे स्थानों से उम्दा तकनीशियन और एक्शन निर्देशक को अपनी फिल्म के साथ जोड़ा है।
नशे की हालत में संजय दत्त भीड़ पड़े अपने फेन्स से
मार्शल आर्ट्स और बेहतरीन एक्शन के साथ फिल्म ‘बागी’ ने एक्शन का एक उम्दा नमूना दर्शकों के सामने पेश किया था और अब अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों को फिल्म के साथ जोड़कर एक्शन को एक स्तर और ऊपर ले जाया जाएगा।
देखिये शाहरुख खान और उनके बेटे अब्राहम को रोड पर मस्ती करते हुए
निर्देशक अहमद खान के साथ फिल्म की पूरी टीम लगभग छह महीने से फिल्म पर काम कर रही है। टाइगर श्रॉफ अपने अद्भुत एक्शन से ‘बागी’ के बाद एक बार फिर ‘बागी 2’ में अपना जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं।
इस तरह होगा कलयुग का अंत, देखें वीडियो
अभिनेता-फिल्म निर्माता की यह जोड़ी इससे पहले ‘होरोपंती’ और ‘बागी’ जैसी दमदार एक्शन फिल्मों में नजर आई थी। साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित ‘बागी 2’ को फॉक्स स्टार स्टूडियो और नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। यह फिल्म अगले साल 27 अप्रैल को रिलीज होगी।
आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और FACEBOOK पर PAGE LIKE कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE
INTEX ने बेहद कम कीमत पर लांच किये दो नए स्मार्टफोन जानिए

सबगुरु न्यूज़: देसी स्मार्टफोन कंपनी Intex ने बेहद कम कीमत पर दो नए 4G VoLTE स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किए हैं। पहला है Intex Cloud C1 इसकी कीमत है 3,499 और दूसरा है Intex Aqua S1 इसकी कीमत है 3,999 रूपये, इतने कम बजट में कंपनी ने बेहतर स्पेशिफिकेशन और लेटेस्ट एंड्रॉयड स्मार्टफोन दे रही है। यह दोनों स्मार्टफोन अमेजॉन वेबसाइट पर सेल के लिए उपलब्ध है।
मात्र 7 दिन में पथरी पेशाब के रास्ते से निकले, जानिए घरेलु तरीका
Intex Cloud C1 स्मार्टफोन में 4 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। जिसका रिजोल्यूशन 800×480 पिक्सल है। फोन में 1 जीबी रैम और 8 जीबी इंटरनल मैमोरी दी गई है। फोन की मैमोरी को 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में रियर कैमरा 2 मेगापिक्सल का है जबकि फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्साल का दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगट पर चलता है। पावर के लिए फोन में 1750mAh की बैटरी दी गई है।
क्या आप रोज कैले खाते हैं , अगर हाँ तो जानिए कैले के ये चौका देने वाले फायदे
वहीं Intex Aqua S1 में 5 इंच की डिस्प्ले दी गई है। जिसका रिजोल्यूशन 854×480 पिक्सल है। यह फोन भी एंड्रॉयड 7.0 नूगट पर चलता है। इस फोन में भी 1 जीबी रैम और 8 जीबी इंटरनल मैमोरी दी गई है। हालांकि इसमें रियर कैमरा और फ्रंट कैमरा दोनों ही 5-5 मेगापिक्सल का है। फोन में पावर के लिए 2300mAh की बैटरी दी गई है।
आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और FACEBOOK पर PAGE LIKE कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE
नकारात्मक शक्ति की हार का पर्व नवरात्रा
