Home Blog Page 1576

इस वजह से कपिल शर्मा के शो के सेट से बिना शूटिंग लौटे अजय देवगन

Ajay Devgan life and styleसबगुरु न्यूज़: इस समय अजय देवगन बादशाहो की शूटिंग को लेकर व्यस्थ चल रहे है। उनकी यह फिल्म 1 सितम्बर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में अजय रविवार को ‘द कपिल शर्मा शो’ के सेट पर पहुंचे। लेकिन उस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि गुस्साए अजय को बिना शूटिंग ही वहां से लौटना पड़ा। दरअसल रिपोर्ट्स की मानें तो ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि होस्ट कपिल शर्मा पैनिक अटैक के कारण सेट पर नहीं पहुंच पाए थे।

VIDEO: LEAKED! कंगना रनौत और ऋतिक रोशन की इंटिमेट होनेवाली फोटोज आई सामने

कपिल ने अपने शो की शूटिंग के लिए सभी स्टार्स को सुबह 11.30 बजे का टाइम दिया था। फिल्म की एक्ट्रेसेस इलियाना डिक्रूज और ईशा गुप्ता सुबह 9 , इमराना आशमी 10.30 और खुद अजय देवगन करीब 11.00 बजे अपनी वैनिटी वैन से वहां पहुंचे गए। लेकिन कपिल वहां कहीं नजर नहीं आ रहे थे।

VIDEO: लड़कियों रात को भूल कर भी नही करें ये 5 काम

प्रोडक्शन टीम ने कपिल से कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की। लेकिन उनका कुछ भी पता नही चल सका। सेट से जुड़े सूत्रों ने एक पोर्टल को बताया कि इस दौरान कपिल के फोन भी बंद आ रहा था। खूब कोशिश करने के बाद भी टीम कपिल से संपर्क नहीं कर सकी और ‘बादशाहो’ की टीम नाराज हो कर बिना शूटिंग के ही लौट गई।

VIDEO: अगर इन 10 जगहों पर है तिल तो नहीं होगी पैसों की कमी…

रिपोर्ट्स के अनुसार कपिल के इस व्यवहार से अजय गुस्से में हो गए। उन्होंने आधा घंटा इंतजार किया और 11.30 बजे सेट से लौट गए। इमरान, ईशा और इलियाना ने भी अजय का साथ दिया और शूट छोड़कर चले गए।
बाद में शो की प्रोडक्शन टीम ने फिल्म की स्टारकास्ट को सूचना दी की कपिल की तबीयत सही नहीं है। उन्हें पैनिक अटैक आने से उनका फोन अनरीचेबल बता रहा था।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

बिहार में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबने से 9 की मौत

9 kids drown during idol immersion in Bhagalpur
9 kids drown during idol immersion in Bhagalpur

भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले के बिहपुर प्रखंड क्षेत्र में रविवार शाम को एक तालाब में भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जन करने के दौरान नौ किशोरों की डूबकर मौत हो गई।

इटली के आल्पस में 7 पर्वतारोहियों की मौत

7 climbers fall to their deaths in european Alps
7 climbers fall to their deaths in european Alps

रोम। आस्ट्रिया और इटली के आल्पस में दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में सात पर्वतारोहियों की मौत हो गई। यह घटनाएं रविवार को हुईं।

मेक्सिको सर्वाधिक अपराध वाले देशों में एक : ट्रंप

Mexico is one of world's highest crime nations, says Trump
Mexico is one of world’s highest crime nations, says Trump

वाशिंगटन। अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि उनके देश को मेक्सिको में बढ़ रहे अपराध दर की वजह से सीमा पर दीवार बनाने की जरूरत है। ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि मेक्सिको विश्व के सर्वाधिक अपराध वाले देशों में से एक है। हमने यकीनन दीवार बनानी होगी। मेक्सिको इसका भुगतान करेगा।

LAMBORGHINI का स्मार्टफोन हुआ लांच कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

LAMBORGHINI smartphones will be surprised by the launch price

सबगुरु न्यूज़: SUV और लग्जरी कार बनाने वाली इटैलियन कंपनी Lamborghini ने अपना लग्जरी स्मार्टफोन Lamborghini Alpha One लॉन्च किया है। इस लग्जरी फोन की कीमत भी लग्जरी है जो अन्य स्मार्टफोन से कहीं ज्यादा है। इस फोन की कीमत 2,450 डॉलर यानी कि करीब 1.57 लाख रूपये है।

VIDEO: कैमरे में कैद 5 दिल दहला देने वाली असली भूतिया घटनाएँ

इस फोन को लग्जरी लुक देने के लिए फोन का बैक ब्लैक लेदर से बनाया गया है। फोन की बॉडी लिक्विड मेटल से बनायी गई है। कंपनी का दावा है कि यह टाइटैनियम अलॉय से भी मजबूत है। इस फोन को Lamborghini के ऑनलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। यह दुनिया के किसी भी स्थान पर बिना किसी चार्ज की डिलीवरी की जाएगी।

VIDEO: जब कैमरे में कैद हुई 5 सबसे अजीब अनसुलझी अदृश्य शक्तियां

Lamborghini Alpha One स्मार्टफोन की डिस्प्ले 5.5 इंच की है जिसमें गोरिल्ला ग्लास दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगट पर चलता है। इस स्मार्टफोन में 4 जीबी की रैम और 64 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। जिसे 128 जीबी तक एसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है।

Video: लाइव TV शो में ही हो गयी ऐसी गलती

कैमरे की बात करें तो इसमें रियर कैमरा 20 मेगापिक्सल का दिया गया है जबकि सेल्फी के लिए फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल दिया गया है। फोन में पावर के लिए 3250mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि 100 मिनट में इस फोन को फुल चार्ज किया जा सकता है।

VIDEO: क्या आपको पता है सन्नी लियोन का ये राज? शायद नही

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE