Home Blog Page 1658

आकोला के सुरताखेड़ा में लोक देवता रामापीर का मेला 22 से

सबगुरु न्यूज उदयपुर। आकोला के सुरता खेड़ा में लोक देवता बाबा रामदेव का त्रिदिवसीय मेले की तैयारियां शुरू हो गई है। 22 अगस्त से लगने वाले मेले के लिए मेला मैदान सजने लगा है।

मेले का आरम्भ 22 अगस्त को रात्रि जागरण मे भजन कीर्तन से होगा। 23 को प्रातः 10 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। वहीं रात्रि आठ बजे बालूराम गाडरी एण्ड पार्टी द्वारा बगड़ावत व भजन संध्या होगी।

24 अगस्त को विराट कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। बाबा रामदेव मंदिर प्रांगण में होने वाले कवि सम्मेलन में कवि हंसराज चैधरी (रावतभाटा), राजेन्द्र गोपाल व्यास (भीलवाड़ा), रसीद निर्मोही (गुलाबपुरा), बिन्दिया सरगम ( मंदसौर ), हिम्मतसिंह उज्जवल (मावली), डाड़मचन्द डाड़म (उदयपुर), राकेश कौशिक (मन्दसौर), सूत्रधार कवि मुराद मेवाड़ी ( जाशमा ) आएंगे।

इधर, नया स्थान गाडरीयावास में रामदेव नवयुवक मंडल की ओर से 23 अगस्त को राम रसोड़ा समापन एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी।

लंबे और घने बालों के लिए करें यह उपाय

Make this remedy for long and thick hair

सबगुरु न्यूज़: हर लड़की की चाहत होती है की उसके लंबे और घने बाल हो। आज हम आपको लंबे व घने बाल करने के कुछ घरेलू उपाय बताते है जिससे कि आप बहुत कम समय में अपने बाल लंबे कर सकते है। तो आइए जानते है इस आसान घरेलू उपयों के बारें में

यह हैं मुकेश अम्बानी की हॉट बेटी ईशा अम्बानी, देखें वीडियो

सामग्री
एलोवेरा जैल – 2 चम्मच
जैतून का तेल – 2 चम्मच
नारियल का तेल – 3 चम्मच
कैस्टर ऑयल – 2 चम्मच

गुंडागर्दी करते इस पुलिस वाले का हुआ ऐसा हाल की इसने कभी सोचा भी नहीं होगा

इस उपचार को करने की विधि-

लंबे बालों के लिए सबसे पहले आप एक कटोरी में कैस्टर ऑयल, जैतून का तेल और एलोवेरा जैल को डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
इसके बाद इन सभी चीजों को एक कंटेनर में भर लें।
इसके बाद जब कभी आप अपने बालों को धोने की तैयारी करें तो उससे एक घंटे पहले अपने बालों में इस तेल को लगा लें।
इसके बाद बालों को एक माइल्ड शैम्पू से धो लें।
इस तरह ये उपचार करने से कुछ ही दिनों में आपको अपने बालों में फायदा दिखने लग जाएगा।

रोमैंस करते पकडे गए ये कपल, वीडियो हुआ वायरल

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

AIADMK गुटों का विलय, पन्नीरसेल्वम होंगे उपमुख्यमंत्री

AIADMK merger : Panneerselvam to be Deputy Chief Minister, gets finance portfolio
AIADMK merger : Panneerselvam to be Deputy Chief Minister, gets finance portfolio

चेन्नई। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) के दो गुटों का करीब छह महीने के बाद सोमवार को विलय हो गया, जिनमें से एक का नेतृत्व मुख्यमंत्री के. पलनीस्वामी और दूसरे का पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम कर रहे थे। मुख्यमंत्री पलनीस्वामी ने पार्टी मुख्यालय में विलय की औपचारिक घोषणा की।

पीएम उदयपुर विजिट : CM गईं खेलगांव, भाजपा संभागीय बैठक में नहीं

सबगुरु न्यूज उदयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रस्तावित उदयपुर यात्रा के मद्देनजर चल रही तैयारियों का जायजा लेने प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे रविवार दोपहर राजकीय वायुयान से उदयपुर स्थित महाराणा प्रताप हवाई अड्डे पहुंची। एयरपोर्ट पहुंचने पर गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया, जिला प्रभारी मंत्री धनसिंह रावत, पीडब्ल्यूडी मंत्री यूनुस खान, यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी एवं उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने मुख्यमंत्री की अगवानी की।

इस अवसर पर विधायक गण, संभागीय आयुक्त भवानी सिंह देथा, पुलिस महानिरीक्षक आनंद श्रीवास्तव, जिला कलक्टर बिष्णुचरण मल्लिक, जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद गोयल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी और मौजूद थे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री को पुलिस के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

मुख्यमंत्री राजे एयरपोर्ट से रवाना होकर चित्रकूट नगर स्थित खेलगांव पहुंची। खेलगांव में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रमों के संबंध में मंत्रीगणों एवं उच्च अधिकारियों की बैठक लेते हुए कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।

इस अवसर पर उन्होंने सभा स्थल का अवलोकन किया एवं जनसभा व अन्य कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। खेलगांव में तैयारियों का जायजा लेकर एवं जनप्रतिनिधियों व उच्च अधिकारियों के साथ बैठक पश्चात मुख्यमंत्री निर्धारित कार्यक्रमानुसार राजकीय वायुयान से दिल्ली प्रस्थान कर गई।

इधर, मुख्यमंत्री के भाजपा संगठन की आयुर्वेद महाविद्यालय सभागार में हो रही बैठक में भी जाने की चर्चा थी, लेकिन मुख्यमंत्री बैठक में नहीं पहुंचीं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने रविवार को उदयपुर में कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए प्रधानमंत्री के दौरे को सफल बनाने का आह्वान किया।

बैठक में गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया, सांसद अर्जुन लाल मीणा, महापौर चन्द्र सिंह कोठारी, यूआईटी चेयरमैन रवीन्द्र श्रीमाली सहित जिले भर के पार्टी पदाधिकारी व अग्रिम संगठनों के अध्यक्ष मौजूद थे। बैठक में परनामी ने कहा कि राजस्थान के लिए बहुत बड़ा मौका है, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उदयपुर से हजारों करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास व शुभारंभ करेंगे।

इस मौके पर कटारिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को तो नरेन्द्र मोदी की आम सभा में आना है। साथ ही सभी को अपने आस-पास के लोगों को भी इस आम सभा के लिए निमंत्रण देना है ताकि इसमें अधिक से अधिक लोग आ सकें।

कटारिया ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सुनने के लिए अब देश के लोग ही बल्कि पूरे विश्व के लोग तैयार रहते हैं। ऐसे में मोदी की आम सभा में अधिक से अधिक लोग पहुंच सकें इसके लिए सभी को प्रयास करना होगा।

अंबेडकर अस्पताल में ऑक्सीजन न मिलने से 3 बच्चों की मौत

Chhattisgarh: 3 newborns die in BR Ambedkar Hospital after alleged drop in oxygen pressure
Chhattisgarh: 3 newborns die in BR Ambedkar Hospital after alleged drop in oxygen pressure

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी के सबसे बड़े अस्पताल डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय में एक कर्मचारी की लापरवाही से रविवार की शाम ऑक्सीजन की आपूर्ति रुक जाने से वहां भर्ती तीन बच्चों की मौत हो गई।