online hindi news website, online hindi news paper, top hindi news media website, bollywood hindi news, political hindi news, sports news, crime patrol
बता दें कि भारत में लोग शराब की बजाय बियर को लेना पसंद कर रहे हैं। यूरोमोनिटर इंटरनेशनल के अनुसार हेल्थ की चिंंता के कारण लोग शराब से दूरी बना रहे हैं और बियर का सेवन कर रहे हैं।
आम तौर पर नहाना किसे अच्छा नहीं लगता है और खासकर बात गर्मियों में नहाने की हो तो क्या कहना? लेकिन नहाते समय अगर आप भी करते हैं ऐसी गलतियां तो हो जाइए सावधान क्योंकि नहाते समय होने वाली ये छोटी-छोटी गलतियां आप पर पड़ सकती हैं भारी!
आम तौर पर कुछ लोगों को लंबे समय तक नहाना अच्छा लगता है लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये ना केवल आपकी स्किन बल्कि आपके हेल्थ के लिए हार्मफुल होता है।
नहाने के लिए लोफा का प्रयोग करते हैं लेकिन एक बात का ध्यान रखें कि किसी और का लोफा प्रयोग करने से बचें। साथ ही अगर लोफा बहुत पुराना हो गया है तो उसे बदल दें। लंबे समय तक प्रयोग होने से इसमें बैक्टीरिया और कीटाणु हो जाते हैं।
साबुन या शैम्पू का प्रयोग कर रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि शैंम्पू या साबुन अच्छे से छूट गया हो। कई बार ऐसी चीजें त्वचा को पोर्स में रह जाती है जिससे बाद में मुंहासे या दाने हो जाते हैं।
ज्यादा खुशबू वाले साबुन से नहाने से भी त्वचा में साइड इफेक्ट देखने को मिलते है। इससे त्वचा ज्यादा शुष्क और बेजान हो जाती है।
नहाने के तुंरत ही बाद त्वचा की नमी को बनाए रखने के लिए आप त्वचा पर तेल या किसी मॉइस्चराइजर से थोड़ी देर के लिए मालिश कर लें। इससे त्वचा की नमी बनी रहेगी।
नहाते समय सिर पर डाले पहले पानी: नहाते समय सबसे पहले सिर पर पानी डालना चाहिए इसके बाद पूरे शरीर पर। इसके पीछे भी वैज्ञानिक कारण है, इस प्रकार नहाने से हमारे सिर एवं शरीर के ऊपरी हिस्सों की गर्मी पैरों से बाहर निकल जाती है। इससे पूरे शरीर को शीतलता प्राप्त होती है, मन शांत होता है, आलस्य और थकावट भी दूर हो जाती है।
नहाने से पहले तेल मालिश करें:नहाने से पहले शरीर की अच्छी तरह से तेल मालिश करना चाहिए। तेल मालिश से स्वास्थ्य और त्वचा दोनों को ही लाभ प्राप्त होता है। इससे त्वचा की चमक बढ़ती है। इस संबंध में यह ध्यान रखना चाहिए कि मालिश के आधे घंटे बाद शरीर को रगड़-रगड़ कर नहाना चाहिए।
नहाने के बाद तेल पूरी तरह साफ हो जाना चाहिए। तेल मालिश से शरीर के रोम छिद्रों के द्वार साफ हो जाते हैं, रोम छिद्रों की गंदगी नहाने के बाद निकल जाती है। जिससे वातावरण से प्राप्त होने वाली ऊर्जा सीधे-सीधे शरीर का मिलने लगती है।
रात के समय या शाम के समय नहाना नहीं चाहिए। यदि सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण का दिन हो तो उस दिन रात के समय स्नान किया जा सकता है।
गुरुवार, 17 AUGUST 2017 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़े आज का भविष्यफल।
सेहत मामलों में प्रगति की ओर दौड़ेंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों, अधिकारियों के बर्ताव से मन प्रमुदित रहेगा। उच्च धार्मिक साहित्य सुनने में सफल रहेंगे। बच्चों की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। विक्रय लक्ष्य हेतु भाग-दौड़ बनी रहेगी। जीवन स्तर उच्च बनाने में कशमकश करनी पड़ सकती है। वाहन व भूमि विवाद गहराने की आशंका रहेगी। गाय को हरा चारा व 200 ग्राम गुड खिलाएं।
जीवनसाथी के मध्य खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। इसलिए विवादों से दूर रहें। धर्म व शुभ कार्यों के आयोजन होंगे। कार्यस्थल में अनुकूल माहौल प्राप्त होगा। प्रबंधन व अध्यापन के क्षेत्रों की रूकावटें समाप्ति के संकेत देगी। पूंजी निवेश व विदेश संदर्भों में लाभ सर्तकता से ही प्राप्त होगा। स्थानीय यात्रा में सावधानी अपेक्षित रहेगी। पक्षियों को दाना डालें।
जायदाद के मामलों में कोई दावा पेश कर चिंताएं दे सकता है। पिछले दिनों के नुकसान की भरपाई आंशिक रूप से होगी। शैक्षिक व प्रतियोगी क्षेत्रों में सफलता के योग रहेंगे। बशर्ते उत्साह के साथ कारगर प्रयासों को जारी रखें। प्रणय सूत्रों के अवरोध धीरे-धीरे कम होंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय कुछ मध्यम रहने की आशंका है। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएं।
सूचना व पत्रकारिता के क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण जानकारी हासिल होगी। फुटकर व थोक व्यापार में एक विश्वसनीय व्यक्ति की छवि बनेगी। पारिवारिक जीवन में शैक्षिक व आर्थिक स्तर उच्च बनाने में अभी वक्त लगेगा। पूंजी निवेश व दूरस्थ व्यापार में वैधानिक पहलुओं की अनदेखी हानि का कारण हो सकती है। बच्चों को गुड़ व तिल की रेवडिय़ां बांटे।
योग्यताओं को निखारने की मुहिम छिड़ सकती है। निकट व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। पूंजी निवेश व विदेश संदर्भ में कानूनी अड़चने हल करने में कामयाब रहेंगे। मातृ व पितृ पक्ष से तनाव की आशंका है, अनुचित व कटु शब्दों के प्रयोग से बचें। प्रेम संदर्भ में थोड़ी एहतियात की जरूरत रहेगी। स्थानीय व क्षेत्रीय यात्रा में सावधानी अपेक्षित रहेगी। बंदरों को गुड व चने खिलाएं।
इस सप्ताह हल्के व्यायाम का क्रम बन सकता हैं। धर्म व शुभ कार्यों के आयोजन होंगे। गृहस्थी व कार्यालय के रूके हुए कार्य पूर्ण होंगे। सप्ताहांत तक कोई लाभकारी किन्तु दूरस्थ क्षेत्रों की यात्रा हो सकती है। साझेदारी व पूंजी मामलों में संस्था के एकतरफा हित साधने की बात उजागर होगी। यथोचित कदम समय रहते उठाने होंगे। प्रेम संदर्भ में संयुक्त मनोरंजन के अवसर रहेंगे।
संतान पक्ष को परियण सूत्रों में पिरोने में इच्छित सफलता हाथ लगेगी। पूंजी निवेश शेयर बाजार में लाभांश बढ़ेगा। प्रशासकीय कार्यों में कशमकश रहेगी। जीवनसंगी के साथ कोई प्राकृतिक दृश्य देखने की योजना बन सकती है। सप्ताह के मध्य भाग में किसी निकट के स्वास्थ्य की चिंताएं हो सकती हैं। धर्म स्थलों में देशी घी व पीली दाल का दान दें।
पितृ पक्ष के विवाद हल होंगे। अर्थ मामलों में कई सफलताएं प्राप्त होंगी। लेन-देन में फंसी पूंजी पुन: हाथ आएगी। कार्य क्षमताओं में अनूठी वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पीड़ाओं का अंत होगा। निवेश व विदेश संदर्भ में तनाव हो सकते है। लेन-देन में फंसी पूंजी प्राप्त करने में कुछ और विलंब हो सकता है। बुद्धि व संयम से काम लेना होगा। पक्षियों को दाना डालें।
जीवन साथी के सहयोग से गृहस्थ जीवन के कई पहलुओं पर चार चांद लगेंगे। किन्तु साहित्य, फिल्म उद्योगों की सफलता में संदेह रहेगा। शत्रु पक्ष विवादों का जरिया तलाशेंगे। क्षेत्रीय यात्राओं में सावधानी रखें। पारिवारिक जीवन को सुविधाओं से लैस करने की चिंताएं हो सकती है। निवेश व विदेश संदर्भ में किस्मत साथ देगी। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएं।
सूचना प्रौद्योगिकी प्रबंधन के कार्यों में प्रगति की ओर दौड़ेंगे। भवन-वाहन खरीदने में थोड़ा वक्त लग सकता है। स्वास्थ्य खिला हुआ व ताजा रहे, इसलिए जंक फूड के साथ ही तामसिक आहारों से बचें। जायदाद के विवादों को सुलझाने की कोशिशें होंगी। धैर्य व साहस अपेक्षित रहेगा। गरीब कन्या की शादी में सोने के गहने व कपड़ों का दान दें।
कला, अध्यापन के क्षेत्रों में सफलता की ओर धीरे-धीरे बढ़ेंगे। संतान पक्ष को सामाजिक व व्यवहारिक ज्ञान में निपुण करने कोशिश हो सकती है। किसी को अप्रिय कहकर नाराज न करें, अन्यथा विरोध में खड़े हो सकते हैं। माता-पिता आपकी तरक्की से प्रसन्न रहेंगे। स्थानीय यात्रा व तैराकी संदर्भों में सावधानी बनाएं रखें। बंदरों को गुड़ व चने खिलाएं।
तकनीक, पत्रकारिता व विद्युत यांत्रिकी के क्षेत्रों में सफलता का सफर जारी रहेगा। अभिनय व संगीत के क्षेत्रों में उठते हुए व्यक्तित्व के रूप में पहचान स्थापित होगी। स्वास्थ्य संदर्भ में नरमी आ सकती है। काम व आराम चक्र न तोड़े। दूरस्थ व ग्रामीण क्षेत्रों की यात्रा के योग रहेंगे। यह समय अनावश्यक व्यय से बचने व सेहत को संवारने का है। किसी को कटु शब्द न कहें। बंदरों को भीगे हुए चने व गुड़ खिलाएं।
सबगुरु न्यूज। फैशन इंडस्ट्री में वैसे तो आए दिन कोई न कोई नया ट्रेंड छाया रहता है, लेकिन इन दिनों जो ट्रेंड फैशन इंडस्ट्री में टॉप पर है वह है ‘कुलोट्स’।
बच्चों की गर्मी की छुट्टियां खत्म होकर फिर से स्कूल शुरू हो चुके हैं। ऐसे में एक बार फिर से मम्मियों को इसी बात की टेंशन है कि हर दिन बच्चे के लंच में क्या अलग बनाएं।