Home Blog Page 1745

शराब के नशे में यात्री ने की ऐसी हरकत, हुई प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग

plane makes emergency landing in france after drunk brit opens door

लंदन। नशे में धुत एक यात्री ने आकाश में 30,000 फुट की उंचाई पर उड़ान भर रहे विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश की। जिसके बाद विमान को फ्रांस में एक हवाईअड्डे पर आपात स्थिति में उतारना पड़ा।

झारखंड : रेल पटरियों की हरकत से अचंभे में विज्ञान

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार यह घटना जब मारकेच, मोरक्को से लंदन के गेटविक जा रहे इजी जेट के 180 सीटों वाले एयरबस ए 320 विमान अकाश में था। इसी दौरान एक शराबी ने 30,000 फुट की उंचाई पर विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश की। शराबी की इस हरकत से प्लेन में अफरातफरी मच गई।

छठी कक्षा की छात्रा बनी मां, 2 टीचर अरेस्ट

बाद में प्लेन को तय गंतव्य से 650 मील पहले बोरडेक्स में इमरजेंसी लैंडिंग लेनी पडी। शराबी शख्स की उम्र 30-35 साल बताई गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि वह व्यक्ति विमान में सवार होने के बाद से ही शराब पीने लगा था। उड़ान भरने के बाद तो वह बिल्कुल बेकाबू हो गया और अपनी सीट से उठकर दरवाजा खोलने के लिए चला गया।

जन्मते ही मां ने ही ले ली नवजात बेटी की जान

उस व्यक्ति की गर्लफ्रेंड ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन उसने उसे धकेल दिया। इजी जेट के प्रवक्ता ने कहा कि इस तरह की घटना दुर्लभ है। हम इसे गंभीरता से लेते हैं और मामला चलवाएंगे। इस मामले की जांच फ्रांस पुलिस कर रही है।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

उदयपुर : तिरंगा लहरा कर हज पर रवाना हुए जायरीन

सबगुरु न्यूज उदयपुर। उदयपुर से हज के लिए रवाना होने वाले जायरीन मंगलवार को तिरंगा लहराते हुए रवाना हुए। उनकी रवानगी के वक्त देशभक्ति का माहौल बन गया। सुबह-सुबह स्वाधीनता दिवस मनाने के बाद जायरीनों का विदाई कार्यक्रम हुआ और उन्हें रेलवे स्टेशन तक जुलूस के रूप में ले जाया गया। इस दौरान कुछ लोग हाथ में तिरंगा लहराते चले।

नौजवान मेवाफरोश इंतेजामिया सोसायटी के सचिव मोहम्मद छोटू कुरैशी ने बताया कि इन सभी जायरीनों की फ्लाइट 17 को जयपुर से उड़ान भरेगी। उदयपुर से मंगलवार को करीब 50 जायरीन रवाना हुए।

उदयपुर के सविना बरकत काॅलोनी, मेवाफरोश मार्ग, अंजुमन चैक, धोली बावड़ी आदि क्षेत्रों से जायरीनों को उनके परिवारजनों और मिलने वालों ने माला पहनाकर व हाथ चूमकर विदाई दी। उनकी यात्रा की खुशहाली की दुआ मांगी।

जुलूस के रूप में नाते पाक पढ़ते हुए ‘इश्के सरवर में जो तड़पते हैं जाहरी के लिए तड़पते हैं, इजने तेबा की याद में आका सब मुसलमां सलाम करते हैं’, ‘कमली वाले का नाम ले-लेकर बे सहारे सलाम करते हैं, या नबी आपके तसव्वुर में गम के मारे सलाम करते हैं, हाजियों मुस्तफा से कह देना बेसहारे सलाम करते हैं’, ‘अल्ला अल्ला हुजूर की बातें मरहबा रंगों नूर की रातें, चांद जिन पर निसार होता है और नजारे सलाम करते हैं’ आदि नाते-कलाम पढ़ते चले।

छोटू कुरैशी ने बताया कि सविना से हज पर जाने वालों का इस्तकबाल करने वालों में डाॅ. सैयद खुर्शीद अहमद, पार्षद नजमा मेवाफरोश, जफर जिलानी, मुख्तियार कुरैशी, रियाज राही, वरिष्ठ भाजपा नेता कुंतीलाल जैन, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पंकज कुमार शर्मा, कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज शेख, हाजी मोहम्मद यूनुस रसवाला, हज्जानी मुन्ना आपा, हज्जानी खाजन बाई, गुलशन आपा, हज्जानी अली बाई, रईसा बी आदि मेवाफरोश, नियारगरों का मोहल्ला, खेरादीवाड़ा, सविना बरकत काॅलोनी आदि क्षेत्रों के स्थानीय नागरिक शामिल थे।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने गोलकुंडा किले पर ध्वजारोहण किया

Telangana CM Chandrasekhar Rao unfurls national flag at Golconda Fort
Telangana CM Chandrasekhar Rao unfurls national flag at Golconda Fort

हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव ने लगातार चौथे साल ऐतिहासिक गोलकुंडा के किले पर स्वंतत्रता दिवस के उपलक्ष्य में झंडा फहराया। 2014 में बने राज्य में उत्साह और देशभक्ति के जोश के साथ स्वंतत्रता दिवस मनाया गया।

बांसवाड़ा में राज्यमंत्री धनसिंह रावत ने किया ध्वजारोहण

सबगुरु न्यूज बांसवाड़ा/उदयपुर। उदयपुर संभाग के आदिवासी बहुल बांसवाड़ा जिला मुख्यालय पर कुशलबाग मैदान में हुए मुख्य समारोह में सुबह ठीक 9 बजे मुख्य अतिथि राज्य सरकार के पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री धनसिंह रावत ने ध्वजारोहण किया।

यूपी : मखाना देवी ने ‘मोगली गर्ल’ को बताया अपनी बेटी

Mowgli Girl : jaunpur couple claims 'Mowgli Girl' is their daughter

लखीमपुर। बहराइच जिले के कर्तनियाघाट के जंगल में बंदरों के बीच मिली ‘मोगली गर्ल’ को लेकर अब नया दावा सामने आया है।

सिंगाही की मखाना देवी का कहना है कि जंगल से लाई गई लड़की उसकी बेटी है। वह वर्ष 2012 में ताजिया मेले के दौरान खो गई थी।

कॉलेज में इस लड़की ने करा हॉट डांस, स्टूडेंट हुए इसके दीवाने

दावा है कि उसकी बेटी बंदरों व जानवरों से डरती नहीं थी। महिला ने सिंगाही थाने में तहरीर देकर बच्चों के डीएनए टेस्ट की मांग की है।

हाल ही में बहराइच के कर्तनियाघाट जंगल में एक बच्ची मिली थी। वन विभाग ने इस लड़की को जंगल से ब्ंन्दरों के बीच से बरामद किया था। उसके जिस्म पर बंदरों के काटने के कई निशान थे।

ये हैं दुनिया की 10 सबसे महंगी शराब, जाने क्यों हैं ये खास

वन विभाग इसे ‘मोगली गर्ल’ नाम दिया। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि मोगली गर्ल के माता-पिता कौन हैं, कहां से आई है। इस बीच खीरी के सिंगाही थाना क्षेत्र के पोखरी की रहने वाली मखाना देवी ने दावा किया है कि मोगली गर्ल उसकी ही बेटी है।

लड़कियों ने करी ऐसी लड़ाई जिसे देख आप भी घबऱा जाएंगे| देखें वायरल वीडियो

एसओ एस.के. सिंह को तहरीर देने के बाद मखाना ने बताया कि उसकी करीब आठ साल की लड़की चेचक जैसी बीमारी के बाद मानसिक रूप से कमजोर हो गई थी। वह अक्सर बकरी, गाय, कुत्ता, बिल्ली और यहां तक कि एक बार गांव में बंदरों से भी नहीं डरती थी, बल्कि उनके साथ खेलती थी।

नशे में धुत्त इस फॉरेनर लड़की ने करा ऐसा तमासा की पुलिस वालों के भी छुटे पसीने

महिला का कहना है कि उसकी बेटी 25 नवंबर, 2012 को ताजिया मेले में गुम हो गई थी। तब से उसका परिवार लड़की की तलाश कर रहा है।

गरीब आदमी ने बोला “मोदी को कच्चा चबा जाऊँगा”| देखें वायरल वीडियो

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE