Home Blog Page 1746

उदयपुर में हर्षोल्लास से मनाया स्वाधीनता दिवस समारोह

सबगुरु न्यूज उदयपुर। 71वां स्वतंत्रता दिवस मंगलवार को उदयपुर अंचल में हर्षोल्लास से मनाया गया। उदयपुर संभागीय मुख्यालय पर महाराणा भूपाल स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में राजस्थान के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने ध्वजारोहण किया।

उदयपुर-चित्तौड़गढ़ हाईवे पर हादसा, 3 की मौके पर ही मौत

सबगुरु न्यूज उदयपुर। चित्तौड़गढ़-उदयपुर हाईवे पर भदसोड़ा के निकट मंगलवार सुबह सांवलिया जी जा रहे श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर को एक ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

घायलों और मृतकों को चित्तौड़गढ़ जिला चिकित्सालय में ले जाया गया। वहां से तीन घायलों को उदयपुर भेजा गया। भादसोड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि एक पखवाड़े में एक ही क्षेत्र में यह दूसरा बड़ा हादसा है। दोनों ही हादसों के शिकार हाड़ौती अंचल के लोग बने हैं। अभी दो तीन दिन पहले हुए हादसे में कोटा के छह लोगों की मृत्यु हो गई थी और मंगलवार को झालावाड़ से आ रहे ट्रैक्टर सवार ट्रेलर की चपेट में आ गए। दोनों ही घटनाओं में यात्री रामदेवरा जाते समय मार्ग में सांवलिया जी के दर्शन करने मण्डफिया जा रहे थे।

चित्तौड़गढ़ पुलिस के अनुसार झालावाड़ जिले की असनावर तहसील के गाजियाकुण्ड से श्रद्धालु रविवार को ट्रैक्टर से रवाना हुए थे। चित्तौड़गढ़ से सांवलिया जी जाने के दौरान भादसोड़ा थाना क्षेत्र में होटल राधा कृष्ण से कुछ आगे यह हादसा हुआ। पीछे से आए ट्रेलर ने ट्रैक्टर को चपेट में ले लिया।

टक्कर के कारण सवार ट्रैक्टर से उछल कर नीचे जा गिरे। इसके साथ ही ट्रैक्टर ट्रेलर में फंस गया और उसकी ट्राॅली उससे अलग हो गई। इस कारण ट्रोली से गिरे सवार ट्रेलर से कुचल गए।

मृतकों के शव बुरी तरह से बिखर गए। मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने वाहनों को रुकवाकर घायलों को चित्तौड़गढ़ चिकित्सालय पहुंचाया। इस बीच मौके का फायदा उठा कर ट्रेलर चालक वहां से फरार हो गया। इधर, उदयपुर के महाराणा भूपाल चिकित्सालय में आए घायलों का उपचार चल रहा है।

मोदी का आतंकवाद, सांप्रदायिकता से मुक्त ‘न्यू इंडिया’ का आह्वान

Prime Minister Narendra Modi addresses the Nation on the occasion of 71st Independence Day
Prime Minister Narendra Modi addresses the Nation on the occasion of 71st Independence Day

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ‘न्यू इंडिया’ का आह्वान किया, जो जातिवाद, सांप्रदायिकता, आतंकवाद और भ्रष्टाचार से मुक्त हो। उन्होंने कश्मीर में गोलियां चलाने वालों से मुख्यधारा में वापस आने का आग्रह किया ताकि कश्मीर की समस्या को प्यार को सुलझाया जा सके।

मोदी का अब तक का सबसे छोटा स्वतंत्रता दिवस संबोधन

PM Modi keeps his promise, delivers his shortest Independence Day speech
PM Modi keeps his promise, delivers his shortest Independence Day speech

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश के स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से चार साल में अब तक का सबसे छोटा भाषण दिया।

बिहार में जश्न-ए-आजादी, नीतीश ने गांधी मैदान में फहराया तिरंगा

bihar cm nitish kumar delivers speech on 71st independence Day
bihar cm nitish kumar delivers speech on 71st independence Day

पटना। बिहार में मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। राज्य में मुख्य समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित किया जा रहा है, जहां राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्र ध्वज फहराया।