Home Blog Page 1863

दोस्ती में धोखा : उदयपुर में किशोरी से रेप के आरोपी दो भाई अरेस्ट

सबगुरु न्यूज उदयपुर। उदयपुर शहर के धानमण्डी थाना क्षेत्र में एक किशोरी ने दो भाइयों के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवाया है। पहले पुलिस बयान में किशोरी ने दुष्कर्म की घटना से इंकार किया था और अब पुनः ममला दर्ज करवाया है।

पुलिस के अनुसार लखारा चैक निवासी एक किशोरी ने हेमंत पुत्र बालूदास वैष्णव निवासी प्रतापनगर तथा उसके भाई सुशील वैष्णव के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पीड़िता ने बताया कि गत दिनों सूरजपोल क्षेत्र में आने से आरोपी हेमन्त से संपर्क हुआ।

कुछ समय बाद लगातार बातचीत होने पर नजदीकीयां बढ़ने के बाद आरोपी उसे बाइक पर बैठा कर दूधतलाई ले गया। वहां उसने पीड़िता के साथ फोटो खींचे।

गत दिनों आरोपी व उसका भाई सुशील पीड़िता को बाइक पर मेनार निवासी उसके मित्र के घर ले गया जहां पर दोनों आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

इस दौरान परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए मामला दर्ज करवाया। इस पर आरोपी सुशील उसे पुलिस थाने के सामने छोड़ कर भाग गया।

मामले में पुलिस का कहना है कि किशोरी की मां सूरजपोल क्षेत्र में लॉरी लगाती है। वहां पर यह किशोरी जाती थी। सूरजपोल में ही एक युवक प्रतापनगर निवासी हेमन्त पुत्र बालूदास वैष्णव काम करता था। इसी दौरान दोनों का सम्पर्क हुआ और पहले वह किशोरी को भगाकर ले गया।

घटना के बाद किशोरी के परिजनों की ओर से अपहरण का मामला दर्ज करवाने के बाद जब पुलिस का दबाव बना तो आरोपी किशोरी को छोड़कर भाग गया था। पुलिस बयान में किशोरी ने दुष्कर्म करने की घटना से इनकार कर दिया था। पहले परिजनों के साथ जाने से भी मना कर दिया था।

इस पर पुलिस ने अपहरण और पोक्सो एक्ट की धाराएं लगाकर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब पुनः किशोरी की ओर से दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया गया है।

गुजरात में 3 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान जारी

गांधीनगर। गुजरात में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए मंगलवार को मतदान जारी है। इस चुनावी मुकाबले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव अहमद पटेल और साथ ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के भाग्य का फैसला होगा।

गायत्री परिवार की ओर से बनास माता सेवा यात्रा 20 अगस्त से

सबगुरु न्यूज राजसमंद/उदयपुर। उदयपुर संभाग के राजसमंद जिले में बनास अंचल शुद्धि अभियान के अन्तर्गत गायत्री परिवार की षष्टम बनास संरक्षण जल स्वावलम्बन यात्रा ‘उद्गम से संगम तक’ 20 से 28 अगस्त तक होगी। इस यात्रा के साथ बनास की 8 प्रमुख सहायक एवं 7 उपनदियों की सेवा यात्रा जोड़ी गई है।

गुजरात राज्यसभा चुनाव : वाघेला और 5 समर्थकों ने अहमद के खिलाफ मतदान किया

Gujarat Rajya Sabha polls : Shankersinh Vaghela, 5 supporters vote against Ahmed patel
Gujarat Rajya Sabha polls : Shankersinh Vaghela, 5 supporters vote against Ahmed patel

गांधीनगर। बागी कांग्रेस नेता शंकर सिंह वाघेला ने मंगलवार को जोर देकर कहा कि उन्होंने गुजरात राज्यसभा चुनाव में पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार शंकर सिंह वाघेला को वोट नहीं दिया। वाघेला के साथ ही उनके पांच समर्थकों ने भी कहा कि उन्होंने भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में वोट दिया है।

बांसवाडा में सडक पर आया अजगर, फैली सनसनी

10 feet long python swallowed a goat

सबगुरु न्यूज बांसवाड़ा/उदयपुर। उदयपुर संभाग के बांसवाड़ा में रविवार सुबह श्रीनाथ आश्रम टेकरी के बाहर बांसवाड़ा-उदयपुर मुख्य मार्ग पर लगभग छह फीट लंबे अजगर के सड़क पर आ जाने से सनसनी फैल गई। यह अजगर बेसुध पड़ा था।