Home Blog Page 2023

इस तरह घर की गार्डनिंग को बनाएं क्रिएटिव

Green plants make home healthier and better

 

हरियाली केवल घर की दृष्टि से ही महत्वपूर्ण नहीं है अपितु चिकित्सकीय दृष्टि से व हमारे मन को शांति व सुकून देने में भी हरियाली अहम भूमिका अदा करती है। गार्डन की हरियाली हमें दिनभर के कामकाज की थकान से मुक्ति देने के साथ ही शांति व स्फूर्ति भी प्रदान करती है|

क्या आप श्वेतदाग से परेशान हैं..? तो करें ये घरेलू उपाय…

लकड़ी के बेलनाकार डिब्बे, क्ले पॉट, वायर से बने खूबसूरत पॉट इन दिनों काफी  चलन में हैं।
अक्सर आंगन में लगाए जाने वाले पौधे गमलों में लगाए जाते हैं। यदि आप चाहें तो गमलों के आकार, रंग व पेटर्न में थोड़ा-बहुत बदलाव कर अपने गार्डन को नए तरीके से सजा सकते हैं।
आप इस तरह के फैशनेबल पॉट में अलग-अलग पौधे लगाकर आप अपने गार्डन को मॉर्डन लुक दे सकते हैं।
पॉट में पौधों को लगाने से पानी के निकास हेतु पॉट के नीचे एक छोटा सा छेद करना न भूलें।
 पौधों के रखरखाव और फर्नीचर की सफाई  दोनों हेतु आपका समय देना बेहद जरूरी होता है।
पौधों को समय-समय पर खाद-पानी देकर, फर्नीचर की साफ-सफाई और खरपतवार की छंटाई कर आप पौधों की सेहत और गार्डन की खूबसूरती दोनों को लंबे समय तक कायम रख सकते हैं।
आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

RASHIFAL 29 JULY 2017 कैसा रहेगा आज आपका दिन

Saturday horoscopes and auspicious coincidence

Rashifal Saturday/शनिवार, 29 JULY 2017 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़े आज का भविष्यफल।

मेष राशि :-RASHI SABGURU.COMआज का दिन आपके लिए प्रगतिशील रह सकता है। समय आत्मविश्वास में बढ़ौतरी के संकेत दे रहा है। मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन भी संभव है। व्यवसाय में विस्तार व लाभ भी हो सकता है। परीक्षाओं में सफलता निश्चित है।

VIDEO: देखिये इस हॉट मॉडल का वर्कआउट मोटिवेशन

वृष राशि :-VRASHAB SABGURU.COM आज का दिन आपके लिए साधारण रह सकता है। राजनैतिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी, अधिकारी पक्ष से सहयोग मिल सकता है। कार्य क्षेत्र में विस्तार होने के संकेत हैं। धार्मिक कार्य में मन लग सकता है।

VIDEO: बन्दर ने बच्चे को किया परेशान और खूब मजे लिए

मिथुन राशि :-mithun sabguru.com आज का दिन आपके लिए भाग्यवर्धक रह सकता है। जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उसमें पूर्ण सफलता मिल सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिल सकत है। व्यवसाय में लाभ हो सकता है तथा नौकरी में उन्नति भी संभव है।

VIDEO: चीन ने भारत में फिर भेजा एक नया जुगाड़

कर्क राशि :-RASHI SABGURU.COMआज का दिन आपके लिए प्रतिकूल रह सकता है। प्रयास करने के बाद भी निराशा हाथ लग सकती है। नौकरी में स्थिति सामान्य रहने के योग हैं। क्रोध व आवेश की अधिकता रह सकती है अतः खुद पर काबू रखें अन्यथा कलह बढ़ सकती है।

VIDEO: होंडा ने निकाली नई स्पोर्ट बाइक HONDA CX01

सिंह राशि :-horoscope sabguru.com आज का दिन आपके लिए अनुकूल रह सकता है। अटके हुए कार्य बन सकते हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार भी संभव है। निजी संबंध सहायक रह सकते हैं। दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा। एजुकेशन में सार्थक परिणाम मिल सकते हैं।

VIDEO: लालू प्रसाद यादव ने मोदी जी को संबोधित करते हुए कॉमेडी की

कन्या राशि :-kanya rashi sabguru.comआज का दिन आपके लिए सुगम रह सकता है। व्यस्तता के बावजूद प्रसन्न रहेंगे। पार्टनर से नोंकझोंक संभव है। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति हो सकती है। परिवार में सुख-शांति व धार्मिक माहौल बना रह सकता है।

क्या सचमुच समझती हैं लड़कियां प्यार का मतलब

तुला राशि :-tula rashi sabguru.comआज का दिन आपके अच्छा रह सकता है। मानसिक परेशानियों में कुछ कमी आ सकती है तथा आज प्रसन्न रह सकते हैं। विरोधियों का प्रभाव कम हो सकता है। अटके कार्य पूर्ण हो सकते हैं। व्यवसायिक लाभ के भी योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्यों में श्रद्धा बढ़ सकती है।

कहां है सपना चौधरी हरियाणा की मशहूर डांसर

वृश्चिक राशि :-vrikshika rashi sabguru.comआज का दिन आपके लिए क्रियाशील रह सकता है। समय आत्मबल और साहस में वृद्घि के संकेत दे रहा है। विरोधी शांत रह सकते है। कार्य क्षेत्र में सफलता से खुशी मिल सकती है। स्वजनों का अपेक्षित सहयोग प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

VIDEO: देखिये मजेदार खेल जिसके बारे में आपने नहीं सुना होगा

धनु राशि :-dhanu rashi sabguru.comआज का दिन आपके लिए शक्तिवर्धक रह सकता है। घर में धार्मिक कार्य हो सकते है। पढाई लिखाई में रुचि बढ़ सकती है। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे है तथा आय में वृद्धि भी संभव है। वाहन सुख का विस्तार हो सकता है।

अंडे से भी पावर फुल सोयाबीन

मकर राशि :-makar rashi sabguru.comआज का दिन आपके लिए सामान्य रह सकता है। भविष्य के प्रति चिंता सता सकती है। नए व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। मानसिक उथल-पुथल पर काबू रखने का प्रयास करें समय डिप्रेशन के संकेत दे रहा है।

VIDEO: अभिनेत्री राधा सिंह मौत के वक्त थी गर्भवती थी जाने इनकी मौत का राज इस वीडियो में

कुंभ राशि :-kumbh rashi sabguru.comआज का दिन आपके लिए शांतिपूर्ण रह सकता है। अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न रह सकते है। कार्य क्षेत्र में प्रभाव भी बढ़ सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सनिध्य प्राप्त हो सकता है। समय व्यवसाय में लाभ वृद्धि के संकेत दे रहा है।

VIDEO: ऐश्वर्या राय बच्चन ने माँगा तलाक आखिर क्यों देखिये

मीन राशि :-meen rashi sabguru.comआज का दिन आपके लिए प्रतिकूल रह सकता है। सेहत में कमज़ोरी योग है। मानसिक तनाव बना रह सकता है। आर्थिक क्षेत्र में कुछ परेशानी आ सकती है। पार्टनर से तालमेल बनाए रखने का प्रयास करें। धर्म व संगीत के प्रति रुझान रह सकता है।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE 

अजमेर मंडल ने उदयपुर से दो नई गाड़ियों के प्रस्ताव भेजे

सबगुरु न्यूज़.उदयपुर। अजमेर रेल मण्डल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) पुनीत चावला ने बताया है कि उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मण्डल ने रेलवे बोर्ड को उदयपुर से दो नई गाड़ियों उदयपुर-मैसूर वाया रतलाम, बड़ोदरा, पूना तथा उदयपुर-कटरा वाया चित्तौड़गढ़, फुलेरा, रेवाड़ी के बीच शुरू करने के प्रस्ताव भेजे हैं। उदयपुर-अजमेर के बीच डबलिंग रेल लाइन का कार्य भी स्वीकृत हुआ है।

वे उदयपुर में रोटरी क्लब उदयपुर की ओर से रोटरी बजाज भवन में आयोजित ‘रेलवे एवं सुविधाएं’ विषयक वार्ता में बतौर मुख्य वक्ता बोल रहे थे। उन्होेंने बताया कि उदयपुर-हरिद्वार के बीच हुई गाड़ी को प्रतिदिन करने का भी प्रस्ताव भेजा जाएगा। अभी यह सप्ताह में तीन दिन के लिए है। उदयपुर रेलवे स्टेशन पर अगले 6 माह में एक फूड प्लाजा खोला जाएगा। रेलवे द्वारा सिटी रेलवे स्टेशन पर 2 एस्केलेटर्स व 1 लिफ्ट लगाई जाएगी।

रेलवे स्टेशन पर खुलेगा बेबी फिडिंग रूम

चावला ने बताया कि रेलवे धात्री माताओं के लिए उदयपुर रेलवे स्टेशन सहित आबू रोड, अजमेर, फालना एवं भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन पर बेबी फिडिंग रूम खोलगा ताकि उन माताओं को अपने नवजात बच्चों को दूध पिलाने में कोई परेशानी नहीं हो। इसके अलावा उदयपुर स्टेशन पर आजमन के जूतों को चमकाने के लिए सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। ऐसी सुविधा अजमेर में प्रारम्भ की जा चुकी है।

लीज पर देंगे जमीन

उन्होंने बताया कि मल्टी फंक्शनल काॅम्पलेक्स बनाने के लिए उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन के सामने पड़ी अतिरिक्त जमीन 45 वर्ष की लीज पर दी जाएगी। इसके टेण्डर कर दिए गए हैं। आगामी 31 अगस्त को ये टेण्डर खोले जाएंगे। इससे मिलने वाली रकम से उदयपुर रेलवे स्टेशन का विकास किया जाएगा। उदयपुर रेलवे स्टेशन पर 2 मेगावाट का सोलर सिस्टम भी लगाया जाएगा।

आबू रोड स्टेशन की मेकेनाइज्ड सफाई के लिए एमओयू

रेलवे ने आबू रोड के रेलवे स्टेशन को मेकेनाइज्ड सफाई के लिए माउण्ट आबू में ब्रह्माकुमारीज के साथ एमओयू किया गया है। वहां की साफ-सफाई का जिम्मा ब्रह्माकुमारीज का रहेगा। इसी प्रकार की मेकेनाइज्ड सफाई का एमओयू उदयपुर रेलवे स्टेशन के लिए भी प्रस्तावित है। चावला ने बताया कि रेलवे ने व्हील चेयर की ई-बुकिंग की सुविधा लगभग सभी स्टेशनों पर उपलब्ध करायी है। उन्होंने बताया कि अजमेर-पालनपुर के बीच डबलिंग रेल लाइन का कार्य कराया जा रहा है। इसके पूर्ण होते ही गाड़ियां बढ़ सकेंगी।

इन्दिरा आईवीएफ करेगा पार्क का काया कल्प

उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन के सामने बने हुए पार्क का काया कल्प करने के लिए डीआरएम के आग्रह पर इन्दिरा आईवीएफ हाॅस्पिटल प्रा.लि. आगे आया है। इस सन्दर्भ में दोनों के बीच एमओयू होते ही काम गति पकड़ेगा। इन्दिरा आईवीएफ के प्रबन्ध निदेशक डाॅ. अजय मुर्डिया ने बताया कि इन्दिरा आईवीएफ इस पार्क को गोद लेगा और रेलवे के साथ एमओयू होते ही अगले 6 माह में पार्क को सुन्दर बना दिया जाएगा।

रतलाम-उदयपुर पर ध्यान देने की जरूरत

-इस अवसर पर क्लब के वरिष्ठ सदस्य के.एस. मोगरा ने भी विचार रखे। उन्होंने रतलाम-उदयपुर वाया बांसवाड़ा रेल लाइन के कार्य पर भी ध्यान देने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार इसमें रुचि दिखाए तो दक्षिणी राजस्थान में रेलवे नया इतिहास लिखेगी। उन्होंने बड़ीसादड़ी-मावली-मारवाड़ आमान परिवर्तन के कार्य को भी गति की जरूरत बताई। इसके होने के बाद अजमेर मंडल में एक भी रेल लाइन मीटरगेज की नहीं रहेगी।

रोटरी लगाएगा बैंच

रोटरी क्लब अध्यक्ष डाॅ.एन.के. धींग ने बताया कि रोटरी क्लब उदयपुर राणा प्रतापनगर रेलवे स्टेशन पर आमजन के बैठने के लिए बैंच लगाने के साथ ही कुलियों के लिए ट्राॅली भी उपलब्ध कराएगा।

29 को सिरोही में बंद रहेंगे विद्यालय, कलक्टर का संशोधित आदेश


सबगुरु न्यूज-सिरोही। अतिरिक्त जिला कलक्टर की ओर से शुक्रवार शाम को जारी आदेश के बाद रात्रि में सिरोही जिले में 29 जुलाई को निजी और सरकारी विद्यालयों में अवकाश रखने के आदेश जारी किए गए हैं।

बांसवाड़ा जनजाति विश्वविद्यालय में एमबीए इसी सत्र से

गोविन्द गुरु

गोविन्द गुरु जनजाति विश्वविद्यालय

अकादमिक काउंसिल की बैठक में हुए महत्वपूर्ण निर्णय

सबगुरु न्यूज. उदयपुर। उदयपुर संभाग के बांसवाड़ा स्थित गोविन्द गुरु जनजाति विश्वविद्यालय में इसी सत्र से एमबीए सहित विभिन्न नए पाठ्यक्रम शुरू होंगे।

विश्वविद्यालय की अकादमिक काउंसिल (विद्या परिषद) की शुक्रवार को हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय किए गए। कुलपति प्रो. कैलाश सोडानी की अध्यक्षता में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि इस अंचल के युवाओं को रोजगार की आवश्यकताओं को देखते हुए कम समय के ऐसे चुनिंदा पाठ्यक्रमों को प्रारंभ किया जा रहा है जिससे वे कॉलेज की पढ़ाई करते ही अपनी रुचि के अनुरूप रोजगार चयन कर आजीविका अर्जित कर सकें। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की मंशा है कि इसी सत्र से अध्ययन-अध्यापन कार्य प्रारंभ हो इस दृष्टि से इन पाठ्यक्रमों के लिए 1 अगस्त से ही ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।

इन पाठ्यक्रमों को शुरू करने का हुआ निर्णय

-सत्र 2017-18 से दो वर्षीय एमबीए पाठ्यक्रम प्रारंभ करने का निर्णय किया गया। यह एमबीए पाठ्यक्रम हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम में होगा। इसके प्रथम व तृतीय सेमेस्टर का शुल्क 22 हजार 500 होगा। इसी तरह, द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर का शुल्क 17 हजार 500 रहेगा। इस पाठ्यक्रम में किसी भी संकाय से स्नातक उत्तीर्ण विद्यार्थी जिनके न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक हैं, प्रवेश ले सकेंगे।

-दो वर्षीय एमएससी योगा तथा एमएड पाठ्यक्रम महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर के पाठ्यक्रम और शुल्क के अनुरूप संचालित किया जाएगा।

-विश्वविद्यालय के अधिकारिता में आने वाले बांसवाड़ा, डूंगरपुर व प्रतापगढ़ जिलों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए एमए एजुकेशन प्रारम्भ करते हुए मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर के पाठ्यक्रम और शुल्क को स्वीकार करने का अनुमोदन किया गया।

-पीजी डिप्लोमा इन ट्यूरिज्म एण्ड होटल मैनेजमेंट तथा डिप्लोमा इन जर्नलिज्म का संचालन किया जाएगा। हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम के यह दोनों पाठ्यक्रम एक वर्षीय होंगे तथा दोनों ही मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर के पाठ्यक्रम को स्वीकार करते हुए संचालित होंगे।

-डिप्लोमा इन फार्मेसी दो वर्षीय पाठ्यक्रम मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर के पाठ्यक्रम के अनुरूप नेशनल फार्मेसी कॉन्सिल से अनुमति प्राप्त होने पर संचालित करने का निर्णय किया गया।

-तीन वर्षीय बैचलर ऑफ ट्यूरिज्म मैनेजमेंट (बीटीएम) पाठ्यक्रम मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर के पाठ्यक्रम के अनुरूप सम्बद्ध महाविद्यालयों में संचालित किया जाएगा।

-बैचलर इन होटल एण्ड ट्यूरिज्म मैनेजमेंट राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय जयपुर के पाठ्यक्रम अनुरूप संचालित करने का अनुमोदन किया गया।

-दो वर्षीय मास्टर ऑफ ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट (एमएचआरएम) तथा मास्टर ऑफ इंटरनेशनल बिजनेस (एमआईबी) को संचालित करने का निर्णय आगामी बैठक तक विचाराधीन रखा गया।

यह निर्णय भी हुए

-बैठक में बीसीए का पाठ्यक्रम राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर तथा बीए, बीएड व बीएससी बीएड (इंटीग्रेटेड) का पाठ्यक्रम महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर के समान रखने का भी अनुमोदन किया गया।

विश्वविद्यालय में गेस्ट फेकल्टी के लिए प्रति कालांश मानदेय 500 रुपए एवं प्रतिमाह 25000 अधिकतम की सीमा में रखने के साथ ही विशेष वार्ता के लिए विषय विशेषज्ञ को आमंत्रित कर यूजीसी के मापदण्डानुसार 90 मिनट के लिए 1500 रुपए भुगतान का निर्णय किया गया। विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित की जाने वाली सत्र 2017-18 की समस्त परीक्षाओं के प्रश्न पत्र निर्माण से मूल्यांकन और परिणाम तक का समस्त कार्य विश्वविद्यालय द्वारा ही करवाये जाने का निर्णय किया गया।

जनजाति विश्वविद्यालय की अकादमिक काउंसिंल की बैठक को संबोधित करते कुलपति प्रो. कैलाश सोडानी

यह सदस्य रहे उपस्थित

-बैठक में विश्वविद्यालय के कुलसचिव सोहनलाल कठात, उच्च शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि व कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी.के.जैन, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रतिनिधि व सहायक निदेशक कमलेश शर्मा, मीरा कन्या महाविद्यालय की डॉ. गायत्री स्वर्णकार, सुखाड़िया विश्वविद्यालय के प्रबंध अध्ययन संकाय के चेयरमैन डॉ. अनिल कोठारी, सुखाड़िया विश्वविद्यालय पत्रकारिता विभाग के अध्यक्ष डॉ. कुंजन आचार्य, पेसिफिक विश्वविद्यालय की एसोसियेट प्रोफेसर डॉ. मधु मुर्डिया, बीवीबी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के डॉ.गुलाबधर द्विवेदी आदि सदस्यों ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर विश्वविद्यालय के अकादमिक प्रभारी डॉ. सर्वजीत दुबे, डॉ.नरेन्द्र पानेरी, डॉ. राकेश डामोर आदि मौजूद थे।