Home Blog Page 2320

फेसबुक पर शुरू हुए झगड़े की शिकार बनी किशोरी

न्यूयॉर्क, 9 जुलाई| अमेरिका में फेसबुक मैसेंजर पर दो लोगों के बीच शुरू हुआ झगड़ा कथित तौर पर 14 वर्षीया किशोरी की मौत का कारण बना।

स्काइ न्यूज ने अदालती दस्तावेज के हवाले से रविवार को बताया कि ओहायो के डेटन में बुधवार को जिस समय मैकेना क्रोनेनबर्जर की मौत हुई, वह अपने कमरे में थी।

फेसबुक पर इस झगड़े में शामिल दो लोग जैसन टिडवेल और एंजेल हैं, जिन पर किशोरी की हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

फेसबुक मैसेंजर पर 18 वर्षीय एंजेल ने झगड़ा शुरू किया और टिडवेल को उसके घर के बाहर झगड़ा करने की खुली चुनौती दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों युवकों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि टिडवेल अपने घर से बंदूक लेकर आया और एंजेल पर गोलीबारी करनी शुरू कर दी।

इसके बाद एंजेल ने भी अपनी कार से बंदूक ली और टिडवेल के घर की तरफ कई राउंड गोलियां चलाईं।

इस दौरान एक गोली क्रोनेनबर्जर को जा लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

रिपोर्ट के मुताबिक, एंजेल और टिडवेल को शुक्रवार को डेटन म्यूनिपिल अदालत में पेश किया गया। मामले की अगली सुनवाई 14 जुलाई को है।

बच्चो का बचपन हैं अँधेरे में जाने क्यों

the future of childrean are in danger

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

जरा सोचिए आज से तीस साल पहले की जिन्दगी और आज की जो हम लोग जिन्दगी जी रहे है उसमें क्या अन्तर है। उस समय के खान-पान व रहन-सहन के तरीके में तो आप के समझ में आ जायेगा कि हम आज क्या खो रहे है।

आधुनिकता के चकाचौंध में जहां पर हम ऊचाईयां छू रहे है वही अपने आने वाले पीढ़ी के भविष्य को सुरक्षित व सरल बनाने का हर सम्भव प्रयास कर रहे हैंं। लेकिन क्या हम सच में सही कर रहे हैं। हम सिर्फ अपने स्वार्थहित में उस सत्य को नकार रहे हैं और उसी का परिणाम है कि आज हमारे सामने समस्याओं का अंबार लग गया है और हम सब उससे पीछा छुड़ाने को मजबूर हैं और इन समस्याओं के आप और मैं ही नहीं सम्पूर्ण मानव जाति जिम्मेवार हैं।

हालांकि यह सत्य है कि हम लोगों ने काफी तरक्की की है (VIDEO: दो लड़कियाँ कार में बिकनी में घूमती हुई दिखाई दी) लेकिन उसके बदले में हमने हजारों समस्याओं को भी पैदा किया हैं। आज हर बच्चे से लेकर बड़े के पास कोई न कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान आपको मिल जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक सामान ने हमारी जिन्दगी तो आसान बनाया लेकिन इसके कई नाकारात्मक प्रभाव भी हमारे सामने उत्पन्न हुए हैं। इलेक्ट्रॉनिक सामानों के स्क्रीन से निकलने वाले हानिकारक रेडि़एशन हमारे शारीरिक विकास को अवरूद्ध करता है और बच्चों के मानसिक विकास के साथ साथ शारीरिक विकास पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालता है।
छोटे से छोटे बच्चों को कुर्सियों पर बैठाना और स्ट्रैप लगा देना या फिर स्मार्टफोन और टैबलेट खेलने के लिए हाथ में पकड़ा देना, ये सब बच्चों के लिए घातक साबित हो रहे हैं। मज़ेदार वीडियो वह शारीरिक रुप से मजबूत नहीं हो पाता है और फिर इसका बुरा असर उसके मानसिक प्रभाव पर पड़ता है और इन सबका बाद में बच्चों के जीवन पर बुरा असर पड़ता है।
आज के मां-बाप जीवन की इस आपाधापी में लगातार भागते चले जा रहे हैं,(VIDEO: ईशा अम्बानी का ये वीडियो हो रहा है वायरल) वे घर-परिवार और बच्चों के लिए समय ही नहीं दे पा रहे हैं। वे किड़्स गार्डऩ और ऐसे हीं कई संस्थान हैं जो पैसे लेकर बच्चों की देखभाल करते हैं, उनके भरोसे बच्चों को छोडक़र वे अपने जॉब पर ध्यान केंद्रित करते हैं।
लेकिन यह परम सत्य है कि एक बच्चे में व्यवहारिक ज्ञान उनके माता-पिता द्वारा ही मिलती है। एक सर्वे में यह बताया है (VIDEO: अंडे खाने से होती है खतरनाक बीमारी) कि एक बच्चे का मानसिक विकास उनके माता-पिता के साथ रहने से ज्यादा होता है और दमाग पर साकारात्मक असर पड़ता है जिससे वह जीवन में एक नई कामयाबी को प्राप्त करता है। कई संस्थानों ने अपने सर्वें में यह बताने का प्रयास किया है कि पांच से दस साल के बच्चों के साथा माता-पिता के रहने पर भावनात्मक, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर किस तरह से स्थायी प्रभाव पड़ता है।
आज कल स्मार्ट फोन और कम्प्यूटर का जमाना है और लगभग हर परिवार में एक न एक स्मार्ट फोन तो आपको मिल हीं जाएगा। बच्चे से दूर रहने वाले मां-बाप स्मार्ट फोन या कम्प्यूटर पर हीं चैट के जरिए बातचीत कर लेते हैं अब ऐसे में एक बच्चे के मानसिक विकास या सामाजिक व्यवहारिक ज्ञान का विकास कैसे हो सकता है।
यह तो वहीं तरीका हो गया कि एक मां ने बच्चे को जन्म तो दिया जरूर लेकिन अपने दूध की जगह बोतल की दूध को पिलाया। अब एक मां के दूध में जो ताकत होगा वह क्या बंद बोतल की दूध में मिल पाएगा।(VIDEO: विराट कोहली ने कहे दी ऐसी बात वो भी सचिन तेंदुलकर को) माना है कि मां का पीला और गाढ़ा दूध हीं बच्चे के संपूर्ण विकास में सहभागी होता है। डॉक्टरों का मानना है कि नवजात बच्चों को चलने-फिरने और नई चीज़ों को जानने का मौका चाहिए होता है|
जिससे उनका समग्र विकास निर्भर होता है और तो और बच्चों में संतुलन, समन्वय और ध्यान जैसी अवधारणां शुरुआती 36 महीनों में ही विकसित होती हैं।(VIDEO: हार्दिक पांड्या ने कर दिखाया कमाल पाकिस्तान के ख़िलाफ़) इसलिए हमें बच्चों के बचपन्न के साथ खिलवाड़ करने का कोई अधिकार नहीं है। हम माता-पिता को यह समझना जरूरी है कि जीवन के इस आपाधापी में भागना जरूरी तो है लेकिन उससे कहीं ज्यादा जरूरी उनके अपने बच्चे के संपूर्ण विकास करना जरूरी है जिससे वह आगे बड़ा होकर बेहतर भविष्य की कल्पना कर सके और आनंददायी जीवन के साथ सम्मान व प्रतिष्ठा की जिन्दगी जी सके।
आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

क्या फर्क है नई और पुरानी टोयोटा कोरोला एल्टिस में, जानिये यहां

What's the difference in the new and old Toyota Corolla Altis, know here
What’s the difference in the new and old Toyota Corolla Altis, know here

टोयोटा ने नई कोरोला एल्टिस को लॉन्च कर दिया है, इसकी शुरूआती कीमत 15.87 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। इसका मुकाबला नई हुंडई एलांट्रा और स्कोडा ऑक्टाविया से होगा। नई कोरोला एल्टिस काफी हद तक पुराने मॉडल से मिलती-जुलती है, इस में मौजूदा मॉडल वाले ही इंजन दिए गए हैं। यहां हम बात करेंगे नई कोरोला एल्टिस में हुए उन बदलावों की जो इसे मौजूदा मॉडल से अलग बनाते हैं…

जानिये, होंडा डब्ल्यूआर-वी से जुड़ी पांच अनजान बातें

 

Know, five unknown things related to Honda WR-V

कॉम्पैक्ट एसयूवी या क्रॉसओवर सेगमेंट में होंडा की डब्ल्यूआर-वी ने दस्तक दे दी है, इसकी शुरूआती कीमत 7.75 लाख रूपए है। यह मारूति विटारा ब्रेज़ा, हुंडई आई20 एक्टिव और फोर्ड ईकोस्पोर्ट को टक्कर देगी। डब्ल्यूआर-वी को लेकर लोगों के मन में कई सवाल अभी भी बरकरार हैं, इसे प्रीमियम हैचबैक जैज़ का ही बड़ा या एसयूवी जैसा दिखने वाले अवतार के तौर पर भी देखा जा रहा है, लेकिन डब्ल्यूआर-वी ऐसी है नहीं, आज हम बात करेंगे इस कार से जुड़ी पांच अनजान बातों के बारे में… जो इसे जैज़ से अलग बनाती हैं।

नींबू का पानी पीने से होंगे ये फायदे

home made remedies of lemon water

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

आप सभी ने सुना होगा कि नींबू पानी को सुबह-सुबह पीना चाहिए, इससे वजन कम करने में मदद मिलती है। लेकिन क्या आपने कभी उबले हुए नींबू को छिलकर खाने के बारे में सोचा है। अजीब लगता है सुनने में, लेकिन ये फायदेमंद काफी होता है।

इससे वजह घटता है, इम्यूनिटी में बढ़ोत्तरी होती है और शरीर में कई प्रकार के विटामिन की मात्रा भी बढ़ जाती है। साथ ही भजक, कैल्शियम आदि की मात्रा भी शरीर में संतुलित हो जाती है। लेकिन अगर आपको नींबू से एलर्जी हो तो इसका सेवन न करें। इस मामले में डॉक्टर से सलाह लेना बेहद आवश्यक होता है।

तैयारी – 4-5 नींबू लें। इन्हें अच्छे से धो लें। दो टुकडों में काट लें।(VIDEO: सबको हँसाने वाले कादर खान का हुआ बुरा हाल) एक बर्तन में पानी लें और इन्हें डालकर पानी को 3 से 5 मिनट तक उबाल लें। इसके बाद, इसे 10 मिनट के लिए ठंडा होने दें। बाद में इसे छान लें और बचे हुए पानी को पी जाएं। पल्प को भोजन बनाने के काम में ले जाएं।

अगर आपको स्वाद अच्छा न लगे तो आप इसमें शहद को भी मिला सकती हैं। मज़ेदार वीडियो इस पेय पदार्थ के निम्नलिखित लाभ होते हैं-

इम्यूनिटी – यह पेय इम्यूनिटी को बूस्ट कर देता है क्योंकि नींबू में विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में होता है।
सर्दी – जुकाम दूर भगाएं – अगर आपको कोल्ड हो गया है (VIDEO: SAMSUNG GALAXY j7 MAX लांच हुआ बेहतर फीचर के साथ देखिये) तो आपको इस पेय को पीने से आराम मिलेगा। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं तो सर्दी दूर भगा देते हैं।

पाचन करें दुरूस्त – इस पेय को पीने से पाचन क्रिया बहुत दुरूस्त हो जाती है।
वजन घटाने में सहायक – इस पेय को पीने से वजन में कमी लाई जा सकती है और वो भी शरीर को कमजोर किए बिना। इसे पीने से बार-बार भूख लगने की आदत कम हो जाती है। जिससे एक्ट्रा एनर्जी शरीर में नहीं जाती है।

एनर्जी बूस्ट करना – नींबू, एनर्जी को बूस्ट करने में मदद करता है।(VIDEO: पाकिस्तान में पेट्रोल टैंक पलटा लोगो ने लुटा पेट्रोल) यह सिर्फ पल्प नहीं है बल्कि इसकी एरोमा तक से एनर्जी बढ़ जाती है।

मेटाबोल्$िजम को बूस्ट करना – नींबू को पीने से कैलोरी बर्न हो जाती है और शरीर को पोषण तत्व भी मिलते हैं जिससे बॉडी का मेटाबोल्$िजम सही हो जाता है।

शरीर की विषाक्तता दूर करना – नींबू को पीने से शरीर की विषाक्तता दूर हो जाती है (VIDEO: बॉलीवुड एक्ट्रेस की अचानक ली गई कुछ ऐसी तस्वीर) यानि बॉडी डिटॉक्सीफाई हो जाती है।

कब्ज दूर करें – इस पेय को पीने से शरीर में कब्ज की समस्या दूर हो जाती है।(VIDEO: शेर ने इंसान को पिंजरे में खींच कर ली जान) इस पेय में एसिड की उच्च मात्रा होती है जो पेट की ऐंठन को दूर कर देती है। साथ ही कब्ज की समस्या को दूर कर देता है।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE