Home Blog Page 2406

ब्रेकफास्ट में बनाएं कुरकरी पोहा पटैटो टिक्की

poha cutlet recipe in hindi
poha cutlet recipe in hindi

नास्ते आज हम आपको बताने जा रहे है पोहा पोटैटो टिक्की बनाना. पोहा पटैटो टिक्की बना कर सभी को खुश कर सकते हैं और यह बनाना भी बहुत आसान है. तो आइये जानते हैं पोहा पटैटो टिक्की बनाना.

सामग्री – स्टफिंग के लिए
2 – आलू (उबले हुए)
2 टेबलस्पून – लहसुन पेस्ट
2 टेबलस्पून – हरी मिर्च पेस्ट
3-4 – करीपत्ते
1 टेबलस्पून – तेल
नमक – स्वादानुसार
कवरिंग के लिए –
आधा बाउल – पोहा
आधा बाउल – गेहूं का आटा
2 टेबलस्पून – बेसन
2 – हरी मिर्च (कटी हुई)
थोडा – जीरा
थोडा – कसूरी मेथी
2 टेबलस्पून – तेल
नमक – स्वादानुसार
पानी – आवश्यकतानुसार
विधि –
1. सबसे पहले स्टफिंग तैयार कर लें. इसके लिए एक कडाई में तेल गरम करे फिर इसमें लहसुन-हरी मिर्च का पेस्ट और करीपत्ते डालकर भूनें. फिर इसमें आलू और नमक मिलाएं और आंच से उतार लें.
2. अब कवरिंग की सारी सामग्री मिलाकर गूंध लें.
3. फिर इसकी रोटी बेल लें और आलू वाला मिश्रण रखकर टिक्की बनाएं.
4. अब कडाई में तेल डालकर गरम करे, अब गरम तेल में एक-एक टिक्की धीमी आंच पर सेक लें.

GST effect : रसोई गैस सिलेंडर महंगा, वाणिज्यिक LPG सस्ता

GST effect : domestic LPG gets costlier, commercial LPG cheaper
GST effect : domestic LPG gets costlier, commercial LPG cheaper

नई दिल्ली। हर तरह के एलपीजी को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के अधीन लाने के साथ ही आने वाले माह से आम नागरिकों को घरेलू एलपीजी सिलिंडर के लिए अब अधिक कीमत चुकानी होगी।

तरह तरह के फ्लेवर्स वाले फालूदा का ले मज़ा  

flavors faluda recipe in hindi
flavors faluda recipe in hindi

बच्चें हो या फिर बड़े हर किसी को रंग रंगीन फालूदा बेहद पसंद आता हैं, फालूदा ठंडा होने के साथ-साथ पौष्टिक चीज़ों से भरपूर होता हैं, यह दिनभर शरीर में एनर्जी बनाए रखता है। कई लोग बाहर का फालूदा पसंद करते हैं तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें इसे घर पर बनाकर परिवार को खिलाना ज्यादा पसंद होता है। आपको बता दें कि हर शहर में फालूदा का स्वाद कुछ अलग होता है।

इस तरह बनाएं टेस्टी फालूदा-
फालूदा बनाने के लिए आप फालूदा सेव, सेवैया, दूध, रोज सिरप, ड्राई फ्रूट्स के इस्तेमाल से आप बेहतरीन फालूदा बना सकते हैं। फालूदा को बनाने के लिए आप चॉकलेट, आइसक्रीम और रबड़ी भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आपका स्वाद ही बढ़ेगा।
रुहअफजा फालूदा-
इसे बनाने के लिए फालूदा सेव और सब्ज़ा का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें क्रीम और आइसक्रीम डालकर गुलाब की पंखुडिय़ों के साथ सर्व करें।
गड़बड़ फालूदा-
एक बर्तन में खस का सिरप लेकर उसमे केवड़े के पानी,फालूदा,अखरोट,रबड़ी, क्रैनबेरी और तुलसी के बीज की अलग-अलग लेयर डालें। आखिर में चॉकलेट डालकर सर्वे करें।
रॉयल फालूदा-
गुलाब यानी कि रोज फ्लेवर का ये फालूदा यक़ीनन आपका दिल खुश कर देगा। आइसक्रीम की टॉपिंग के साथ फालूदा का मज़ा फालूदा को और ज़्यादा डिलीशियस बनाने के लिए जिस फ्लेवर की आइसक्रीम आपको पसंद हो उसके साथ ब्लेंड करके सर्व करें। यकीन मानिए ये सभी को बेहद पसंद आएगा।

आम के मौसम में आम के रसगुल्लें 

aam ke rasgulla recipe in hindi
aam ke rasgulla recipe in hindi

आम के मौसम में आम से सम्बंधित चीज़े खाने का मन करता हैं। तो चलिए आज हम आपको आम के रसगुल्लें बनाना बताते हैं जो बहुत आसान हैं।

सामग्री-
5 कप दूध
तीन चौथाई कप पके आम का गूदा
तीन छोटा चम्मच नींबू का रस
दो कप चीनी
4-5 कप पानी
इलायची पाउडर
गार्निश करने के लिए केसर
बनाने की विधि
सबसे पहले एक कड़ाही में दूध और आम का गूदा मिलाकर मीडियम आंच पर उबालें। जब इसमें उबाल आ जाएं तो इसमें नींबू का रस डालें। जब तक दूध अच्छी तरह से फट न जाए इसे लागातार चलाते रहें। दूध फटने बाद इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें। जब यह ठंडा हो जाए तो इसे सूती कपड़े छानकर म_ा का पानी निकाल लें।
इसे छानने के लिए कपड़े को किनारों से कस कर पकड़ लें। छानने के बाद छेने को 2 बार पानी से धो लें। इससे छेने से नींबू की खटास निकल जाएगी । इसे ऐसे ही कपड़े में बांधकर कम से कम 30 मिनट के लइए लटका दें। जिससे कि इसका सब पानी निकल जाएं। इसके बाद इसे प्लेट पर निकाल लें और 10 मिनट तक अच्छी गूंदें। यह चेक कर लें कि यह दबाने पर फट न रहा हो। इसके बाद इस मिश्रण से छोटी-छोटी लोइयां लेकर हथेलियों से गोलाकार दें।
चाशनी तैयार करें। इसके लिए एक कड़ाही में 4 कप पानी डालकर तेज आंच में गर्म करें और फिर इसमें 2 कप चीनी और केसर मिलाकर धीमी आंच पर उबालते रहें। जब यह बन जाएं तो इसमें बने हुए छेने डाल दें और 5 मिनट तक उबालें। तय समय ढक्कन हटाकर इसे आराम-आराम से चलाएं। आप पाएंगे रसगुल्ले अपने आकार से दोगुना हो चुके होंगे। अब इसे फिर से ढककर 5-7 मिनट तक उबलने के लिए छोड़ दें।
फिर समय से रसगुल्लों को बाहर निकालकर उसे चाशनी में रख दें लो जी तैयार हैं आपके आम के रसगुल्लें खाइए और खिलाइये।

टाटा टिएगो ने 1 लाख की बुकिंग का आंकड़ा पार किया

Tata Tiago booking cross 1 lakh mark in india
Tata Tiago booking cross 1 lakh mark in india

नई दिल्ली। टाटा मोटर्स की आकर्षक, डायनामिक हैचबैक टिएगो ने घरेलू बाजार में एक लाख की बुकिंग का आंकड़ा पार कर लिया है। अप्रेल 2016 में लांच टिएगो ऐसी पहली कार है, जिसमें कंपनी की इंपैक्ट डिजाइन फिलॉसफी का इस्तेमाल किया गया है।