Home Blog Page 2511

सीबीएसई नीट 2017 में 6 लाख से अधिक अभ्यर्थी उत्तीर्ण

More than 6 lakh qualify CBSE NEET 2017
More than 6 lakh qualify CBSE NEET 2017

नई दिल्ली। मेडिकल व डेंटल पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (नीट) में 6,11,539 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इसकी घोषणा शुक्रवार को हुई।

रिहा अमरीकी छात्र की मौत रहस्यमय : उत्तर कोरिया

North Korea : Otto Warmbier's death 'is a mystery to us'
North Korea : Otto Warmbier’s death ‘is a mystery to us’

प्योंगयांग। उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को कहा कि जिस अमेरिकी छात्र को उसने इस महीने की शुरुआत में रिहा किया था, उसकी मौत एक ‘रहस्य’ है, क्योंकि जब उसे प्योंगयांग से रवाना किया गया था, तो उसके स्वास्थ्य के सभी संकेतक तथा जांच रपट सामान्य थे।

नूडल्स बनाने की विधि

noodles recipe in hindi
noodles recipe in hindi

नूडल्स, बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आते हैं और सभी उम्र के लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं।

– आप सिंपल नूडल्स में लेमन ग्रास या लेमन जेस्ट (नींबू का रस या उसका छिल्का) डालकर उसका स्वाद बढ़ा सकती हैं और गार्निश कर सकती हैं।

– नूडल्स में मूंगफली के दाने या बादाम के टुकड़े डालें, जो स्वाद बढ़ाने के साथ ही इसे अच्छा गार्निश लुक भी देगा।

– करीड मीट या सब्जियां भी नूडल्स का स्वाद बढ़ा सकती हैं।

– टमाटर की चटनी से भी स्वाद बढ़ाया जा सकता है। ताजे टमाटर को पीस कर उसमें एक चुटकी काली मिर्च, स्वादानुसार नमक और एक छोटे चम्मच सोया सॉस और सिरका मिला लें और इसे जिस पानी में नूडल्स उबल रहा हो, उसमें मिला लें। आपको खाने में नूडल्स बहुत टेस्टी लगेगा।

– नूडल्स जब आधे पक जाएं, आप चाहें तो इसमें बीन्स, ब्रॉकली, मटर और गाजर भी छोटे आकार में काटकर डाल सकती हैं और पूरा पकने तक इसे चलाते रहें।

– हल्का सा भुना हुआ एक बड़ा चम्मच तिल और छिल्का उतरी हुई हल्की भुनी हुई मूंगफली के दानों को दरदरा कर लें। फिर एक छोटे प्याज को छोटे-छोटे चौकोर टुकड़े में काट लें। हरी मिर्च को दो भागों में काटकर उनका बीज निकाल लें और थोड़ा हरा धनिया का पत्ता काट लें। आधी सामग्री को नूडल्स में मिला लें और बाकी बची सामग्री को नूडल्स परोसते समय ऊपर से गार्निश कर दें, इससे नूडल्स देखने में भी सुंदर लगेंगे और खाने में टेस्टी भी।

फेसबुक पर छात्रा की अश्लील फोटो डालने की दी धमकी, अरेस्ट

youth arrested for threatening and blackmailing ex girlfriend to put obscene photos on Facebook

मुरादाबाद।। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले की पुलिस ने एक छात्रा को उसकी अश्लील फोटो फेसबुक पर डालने की धमकी देकर उससे फिरौती की मांगने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया।

ईद पर बनाएं मसाला सेवई उपमा

sewayi upma recipe in hindi
sewayi upma recipe in hindi

ईद आने वाली हैं इस समय हर कोई नयी नयी डिशेस बनाना शुरू कर देते हैं. चलिए हम आपको बताते हैं मसाला सेवई उपमा बनाना।

सामग्री
सेवई- 200 ग्राम
घी- 1 से 2 टेबल स्पून
टमाटर- 1/4 कप
मटर के दाने- 1/4 कप
शिमला मिर्च- 1/4 कप (लंबी पतली कटी हुई)
गाजर- 1/4 कप (बारीक कटी हुई)
फूल गोभी- 1/4 बारीक (कटी हुई)
हरी मिर्च- 1 या 2 (बारीक कटी हुई)
अदरक- 1/2 इंच लंबा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
जीरा- 1/4 छोटी चम्मच
काली मिर्च साबूत- 5-6
लौंग- 2
बड़ी इलाइची- 2
नमक- स्वादानुसार
आधे नींबू का रस
हरा धनिया- 2 से 3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)

बनाने की विधि
– सबसे पहले कढ़ाई में एक छोटा चम्मच घी डालकर गरम करें। इस घी में सेवई डालें और हल्का ब्राउन होने तक भूनें। भुनने के बाद सेवई को निकाल कर प्लेट में रख लें।

– अब काली मिर्च, लौंग और बड़ी इलाइची को छीलकर दरदरा कूट लीजिये।

– एक छोटा चम्मच घी उसी कढ़ाई में डाल कर गरम कीजिये। अब घी में जीरा डालकर भूनिये और दरदरा किया मसाला डाल दीजिये। इसे हलका सा चला दीजिए।

– हरी मिर्च, अदरक और मटर डालकर 2 मिनट तक पकाएं। जब मटर सॉफ्ट हो जाय तब शिमला मिर्च और गोभी डालकर मिलाइये और 2 मिनट तक ढककर पकाएं। फिर इसमें टमाटर डाल दें।

– अब जितनी सेवई है उससे दोगुना पानी लें और कढाई में डाल दें। साथ ही नमक भी डाल दें।

– पानी में उबाल आने के बाद इसमें सेवई डालिये और एक बार फिर उबाल आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये।

– सेवई को धीमी आंच पर तब तक पकने दीजिये जब तक कि वो पूरा पानी न सोख लें। पानी सूखने के बाद गैस बंद कर दीजिये।

– पकी हुई सेवई पर नींबू का रस डालकर 2 मिनट तक सेवई को ढककर रखिये। हरे धनिये से सजा कर गर्मागर्म सर्व कीजिए।