Home Blog Page 3222

गुजरात लायंस के कप्तान सुरेश रैना ने कहा गेंदबाजी में सुधार की जरुरत होनी चाहिए

need-to-work-on-our-bowling-suresh-raina
need-to-work-on-our-bowling-suresh-raina

राजकोट:गुजरात लायंस सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 26वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब से मिली 26 रनों की हार के बाद गुजरात लायंस के कप्तान सुरेश रैना ने कहा कि टीम के गेंदबाजों को उनके खेल में सुधार की जरूरत है. रैना ने कहा कि मध्यम ओवरों में टीम के गेंदबाजों का आत्मविश्वास कमजोर हो जाता है.

इस मैच में पंजाब ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात के सामने 189 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में सुरेश रैना की गुजरात लायंस टीम 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 162 रन ही बना सकी. विपक्षी टीम के घरेलू मैदान पर किंग्स इलेवन की आईपीएल-10 में यह पहली जीत है, जिसके बल पर वह अंकतालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई.

रैना ने कहा, ‘आप हर बार 190 का स्कोर हासिल नहीं कर सकते. गेंदबाजों को खेल में सुधार की जरूरत है. हमने आईपीएल में चार बजे खेला गया कोई भी मैच नहीं जीता है. हमारे लिए यह एक सीख है. स्पिन गेंदबाजों को सुधार की जरूरत है.’ उन्होंने कहा, नाथू को परेशानी हो गई थी

और इसलिए, अंतिम बचे दूसरे ओवर में गेंदबाजी मैंने ड्वेन स्मिथ को दी. गेंदबाजों में आत्मविश्वास की कमी है. वह योजना को मैच के दिन सही से लागू नहीं कर पा रहे हैं. वह प्रशिक्षण में अच्छा करते हैं, लेकिन मैच के दिन नहीं.

इस मैच में मिली हार का दोष रैना ने विकेट पर भी दिया. उन्होंने कहा, “हमें लगा था कि हम इस लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं, लेकिन हमारी बल्लेबाजी के दौरान विकेट धीमी पड़ गईं. मोहित और संदीप शर्मा ने अच्छी गेंदबाजी की और हमारे लिए इस लक्ष्य को हासिल कर पाना आसान बना दिया.

रैना ने कहा, इस स्तर पर मैं कुछ नहीं कह सकता. कुछ चोटों का भी मुद्दा है, लेकिन हमें अधिक मैच जीतने हैं. हम केवल प्रशिक्षण में ही काम नहीं कर सकते. आशा है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ मैच में हम एक बार टीम की तरह खेलें और जीतें.

IPL के तीन क्रिकेटरों के दीवाने हैं कोलकाता के दर्शक, जाने क्यों

kohli-gayle-ab-trinity-is-talk-of-kolkata-at-eden
kohli-gayle-ab-trinity-is-talk-of-kolkata-at-eden

कोलकाता: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के प्रवक्ता का कहना है कि टीम के कप्तान विराट कोहली, क्रिस गेल और अब्राहम डिविलियर्स की तिकड़ी कोलकाता के दर्शकों के बीच खासी लोकप्रिय है क्योंकि रविवार को जब टीम यहां पहुंची, तो यहां का नजारा किसी शादी समारोह से कम नहीं था।

उल्लेखनीय है कि कोलकाता के ईडन गार्डन्स में बेंगलोर का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा. इस मैच के लिए बेंगलोर की टीम रविवार सुबह कोलकाता पहुंची। टीम के एक अधिकारी ने कहा कि भीड़ ने उनकी बस का होटल से ईडन गार्डन्स पहुंचने तक पीछा किया. विशेषकर लोग कोहली, गेल और डिविलियर्स को देखने के लिए आतुर थे।

बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के एक अधिकारी ने कहा, ‘जब भी बेंगलोर यहां खेलती है, यहां का मंजर कुछ ऐसा ही होता है। कोलकाता के दर्शकों को इनका क्रिकेट बेहद पसंद है और वे इन खिलाड़ियों के स्तर को समझते हैं।’ वर्तमान में कोहली भारतीय क्रिकेट का चेहरा हैं और 1.5 करोड़ लोग ट्विटर पर उनके फॉलोअर हैं। डिविलियर्स ने अपनी मैच जीतने की क्षमताओं और शानदार प्रदर्शन से लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया है।

कोहली और डिविलियर्स की जोड़ी को गेल ‘बैटमैन और सुपरमैन’ कहते हैं. पिछली बार कोहली ने 51 और डिविलियर्स ने 59 रन बनाकर बेंगलोर के लिए 184 रनों का लक्ष्य हासिल करने में अहम भूमिका निभाई थी। गेल को भी अगर इसी पंक्ति में शामिल किया जाता है, तो इसका नाम गेल मैन होगा।

एक प्रशंसक ने कहा, ‘मैं कोलकाता का निवासी हूं और राइडर्स का समर्थन करता हूं लेकिन आज एक क्रिकेट प्रेमी होने के नाते मैं गेल और कोहली के जादुई खेल का गवाह बनने आया हूं. यह मायने नहीं रखता कि कौन जीतेगा।’ इस मैच के लिए टिकटें तीन-चार दिन पहले ही बिक गई थीं।

हीरो पंजाब में 400 करोड़ से साईकिल कारखाना लगाएगी

Hero cycles eyes setting up Rs 400 crore project near Sahnewal in Punjab
Hero cycles eyes setting up Rs 400 crore project near Sahnewal in Punjab

चंडीगढ़। साइकिल बनाने वाली प्रमुख कंपनी हीरो साइकिल ने पंजाब में लुधियाना के पास स्थित साहनेवाल में 400 करोड़ रुपए से साइकिल कारखाना लगाने की योजना बनाई है।

बाहुबली का ‘जियो रे’ गाना आते ही इंटरनेट पर छाया, लाखों ने देखा यह video

bahubali-the-conclusion-first-song-promo-jiyo-re-bahubali-become-viral-after-release-watch-video
bahubali-the-conclusion-first-song-promo-jiyo-re-bahubali-become-viral-after-release-watch-video

नई दिल्ली : फिल्म ‘बाहुबली द कंक्लूजन‘ को रिलीज होने में सिर्फ 5 दिन ही बाकी हैं. फिल्म को लेकर फैन्स में काफी उत्साह है और अब उनका ये उत्साह और बढ़ने वाला है क्योंकि फिल्म के एक गाने का वीडियो प्रोमो रिलीज हुआ है। इस वीडियो ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है।

हालांकि, रिलीज किया गया गाना पूरा ना होकर केवल 30 सेकेंड का है जो आपके रोंगटे खड़े कर देने के लिए काफी है। वीडियो की शुरूआत से लेकर अंत तक सिर्फ प्रभास यानी ‘बाहुबली’ ही नजर आ रहे हैं। कभी वो घोड़े पर सवारी करते हुए तो कभी वो तीर चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

बाहुबली के किरदार में प्रभास काफी इंप्रेसिव लग रहे हैं। वीडियो में आप प्रभाष को घोड़े पर सवारी करते हुए, तीर चलाते हुए और तलवार से वार करते हुए देख सकते हैं। वहीं महिष्मति के लोग अपने राजा को चीयर कर रहे हैं और उन पर फूल बरसा रहे हैं।

bahubali-the-conclusion-first-song-promo-jiyo-re-bahubali-become-viral-after-release-watch-video
bahubali-the-conclusion-first-song-promo-jiyo-re-bahubali-become-viral-after-release-watch-video

इस गाने को म्यूजिक एमएम करीम ने दिया है। इसका हिंदी वर्जन जियो रे बाहुबली है. वहीं तेलुगू वर्जन में गाने का नाम साहोरे बाहुबली है. गाने को दलेर मेहंदी ने अपनी आवाज दी है. जिसमें उनके साथ संजीव चिम्मालगी औप राम्या बेहारा भी हैं।

वहीं तमिल वर्जन को याजिन नाजर, विजय येसुदास और श्वेता मोहन ने अपनी आवाज दी है। एसएस राजमौली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में तमन्ना भाटिया, राणा दग्गुबाती, अनुशष्का शेट्टी और सत्यराज अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म 28 अप्रैल को रिलीज होगी।

बाहुबली सीरीज में कटप्पा का किरदार निभाने वाले अभिनेता सत्यराज के कावेरी मामले पर माफी मांगने के बाद कन्नड़ एक्टविस्टों ने बाहुबली-2 की रिलीज पर बंद वापस ले लिया है। कर्नाटका कक्षिने वैकेले के वत्तल नागराज ने कहा- कन्नड़ समर्थकों और एक्टिविस्टों ने बाहुबली-2 का विरोध वापस लेकर फिल्म के खिलाफ बंद खत्म कर दिया है।

बिक रहा है अभिनेत्री मर्लिन मुनरो का घर, 69 लाख डॉलर लग रही है कीमत

home where actress Marilyn Monroe died, is up for sale for USD 6.9 million
home where actress Marilyn Monroe died, is up for sale for USD 6.9 million

लॉस एंजिलिस। हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मर्लिन मुनरो का घर बिकने जा रहा है। इसी घर में उनकी रहस्यमय मौत हुई थी।