Home Blog Page 3374

IPL 2017: दिल्ली के सामने पस्त पुणे, 97 रनों से हारी

IPL 2017: all round delhi Daredevils thrash pune supergiant by 97 runs
IPL 2017: all round delhi Daredevils thrash pune supergiant by 97 runs

पुणे। मैन ऑफ द मैच युवा बल्लेबाज संजू सैमसन (102) की बेहतरीन शतकीय पारी के बाद गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के दम पर दिल्ली डेयरडेविल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के 10वें संस्करण के मैच में मंगलवार को राइजिंग पुणे सुपरजाएंट को 97 रनों से हरा दिया।

ट्यूशन्स कि कुछ आॅनलाइन डेस्टिनेशंस

कुछ बच्चों के पास स्कूल का समय इतना लम्बा होता है कि ट्यूशन के बाद सेल्फ स्टडी का वक्त नहीं बचता, जबकि वहीं कुछ पैसों कि तंगी के चक्कर में ट्यूशन नहीं ले पाते है। ऐसे में समय और पैसे को बचाने में आपकी मदद करेगी आॅनलाइन ट्यूशन की कुछ वेबसाइट्स जहां अपने पसंदीदा सबजेक्ट के बारे में पूरी जानकारी आसानी से चुटकियों में ले सकते है।

IPL 2017 : संजू सैमसन ने वो कर दिखाया, जो कोई ना कर पाया

sanju samson
sanju samson

पुणे। दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से खेल रहे भारतीय क्रिकेट संजू सैमसन (102 रन, 63 गेंद, 8चौका, 5 छक्का) ने बल्ले का कमाल दिखाते हुए राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के खिलाफ ना सिर्फ शानदार शतक जड़ा बल्कि अपने नाम कई उपलब्धि दर्ज की। आइए इस शतकीय पारी की बदौलत संजू सैमसन की ओर से बनाए गए रिकॉर्ड पर डालते हैं नजरः

1. पुणे राइजिंग सुपरजाइंट्स के खिलाफ सेंचुरी जड़ने के साथ संजू सैमसन आईपीएल-10 शतक जड़ने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। इतना ही नहीं टी-20 करियर में पहली बार उन्होंने तीन अंकों के आंकड़े को छुआ है।

2. 22 वर्षीय संजू सैमसन ने 63 गेंद में 8 चौके और 5 छक्के की मदद से 102 रन बनाए। इस शतकीय पारी की बदौलत आईपीएल में वे सबसे कम उम्र में शतक जड़ने वाले दूसरे क्रिकेट़र बन गए। आईपीएल में सबसे कम उम्र में सेंचुरी का रिकॉर्ड मनीष पांडे के नाम है, जिसे उन्होंने 19 साल 253 दिन की उम्र में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की ओर से खेलते हुए बनाया था।

3. संजू सैमसन दिल्ली डेयरडेविल्स के छठे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने आईपीएल में शतक जड़ा है। संजू सैमसन से पहले दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से आईपीएल में वीरेंद्र सहवाग, डेविड वार्नर, क्विंटन डी कॉक, केविन पीटरसन और एबी डिविलियर्स ने यह कारनामा किया है।

4. पुणे के खिलाफ खेली गई संजू सैमसन की 102 रनों की धुंआधार पारी आईपीएल में सर्वोच्च पारी है। इस पारी से पहले सैमसन ने 2015 में राजस्थान रायल्स की ओर से खेलते मुंबई इंडियन के खिलाफ 76 रनों की पारी खेली थी, जिसे अब उन्होंने पीछे छोड़ दिया है।

सिरोही : महात्मा ज्योतिबा फुले की 190वीं जयंती मनाई

jyotiab fule jayanti celebrated in sirohi

सिरोही। माली समाज छात्रावास में मंगलवार को महात्मा ज्योतिबा फुले की 190वीं जयंती मनाई। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य पुखराज गहलोत व सभापति ताराराम माली ने महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित  किया।

ज्योतिबा फुले जयंती पर माली सैनी समाज ने दिखाई राजनीतिक ताकत

mahatma jyotiba phule 190th birth anniversary events in ajmer
mahatma jyotiba phule 190th birth anniversary events in ajmer

अजमेर। सामाजिक क्रांति के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार का दिन माली सैनी समाज के लिए ऐतिहासिक रहा। ऐतिहासिक कुछ इस तरह कि माली समाज की एकजुटता, उसकी राजनीतिक ताकत, महिला वर्ग की मजबूती और युवाओं की समाज के प्रति अपनायत की जो झलक इस बार दिखाई दी वैसी इससे पहले कभी नजर नहीं आई थी। ज्योतिबा फुले की ओर से जगाई गई सामोत्थान की जोत अब मशाल का रूप ले चुकी है यह इस जयंती पर साक्षात प्रमाणित हो गया।

 

शहर के प्रमुख मार्गो से निकली वाहन रैली

समस्त माली समाज की ओर से अपराहन रेलवे बिसिट चौराहे से विशाल वाहन रैली निकाली गई। रैली में दो पहिया और चार पहिया वाहनों ऐसा जमावडा लगा कि जगह भी पड गई। रैली कचहरी रोड, स्टेशन रोड, क्लाकटावर, मदारगेट, चूडी बाजार, नया बाजार, आगरागेट, जयपुर रोड होते हुए कलेक्ट्रेट स्थित ज्योतिबा फुले सर्किल पहुंची। रैली का मार्ग में जगह जगह पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत हुआ। रैली में शामिल झांकियों का ज्योतिबा फुले सर्किल पर भव्य स्वागत किया गया। खासकर बालिका धुर्विका सिसोदिया की सावित्री बाई फुले का रूप धरी झांकी ने दाद हासिल की। रैली में माली सैनी समाज एकता मंच की युवा वाहिनी का विशेष योगदान रहा।

व्यक्तिगत मतभेद हो सकते हैं पर समाज एकजुट रहेगा

ज्योतिबा फुले सर्किल पर आयोजित समारोह के दौरान उपस्थित गणमान्य जन तथा समस्त माली समाज ने इस बात का प्रण लिया कि समाज में भले कितनी संस्थाएं हो, अलग अलग विचार हों, लेकिन जब भी कोई कार्यक्रम होगा, चाहे वह समाज की किसी भी संस्था की ओर से कराया जाए, सभी उसमें शामिल होकर उसका मान रखेंगे। आपसी मनमुटाव व्यक्तिगत स्तर पर हो सकते हैं लेकिन समाज के काम में सब दूरियां मिट जानी चाहिए। इस मौके पर महापौर धर्मेन्द्र गहलोत ने कहा कि समाज एक परिवार की तरह होता है, जिस तरह परिवार में सबकी समझ, सोच और विचार समान नहीं होते लेकिन परिवार फिर भी एक जुट रहता है ठीक उसी तरह माली समाज एक परिवार है, हमें एकजुट रहना होगा। वरिष्ठ समाजसेवा सुभाष गहलोत ने कार्यक्रम में सहयोग और समय देने वाले सदस्यों को आभार जताया, सुगन चंद उबाणा ने अगले साल नए उत्साह और उर्जा के साथ फिर जुटने का आग्रह किया। मंचासीन महेश चौहान, सुनीता चौहान आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

 

समाज की कई संस्थाओं का हुआ संगम

ज्योतिबा फुले सर्किल पर आयोजित समारोह के दौरान समाज की विभिन्न संस्थाओं की ओर कई आयोजन हुए। अखिल भारतीय महात्मा ज्योतिबा फुले समता परिषद राष्ट्रीय जाग्रति मंच अजमेर की ओर से आकर्षक आतिशबाजी की गई। दीपदान ने महिला वर्ग ने बढचढ कर हिस्सा लिया। परिषद के अध्यक्ष पूनमचंद मारोठिया ने बताया कि इस बार समाज की नारी शक्ति ने कार्यक्रम को वृहद रूप देने में विशेष योगदान दिया है। महाआरती का आयोजन माली संस्कार संस्थान की ओर से किया गया। बाद में प्रसाद वितरण किया गया। संस्थान के अध्यक्ष ललित चौहान तथा सचिव बालमुकंद टांक ने कहा कि संस्थान के सदस्य समाज के हर कार्यक्रम में बढचढ कर ​सहयोग करने को तत्पर रहते हैं।

एक मंच पर आए धुर विरोधी नेता

शहर में बहुत कम सामाजिक और राजनीतिक मौके ऐसे आते हैं जब बीजेपी कांग्रेस या पार्टी के भीतर की गुटबाजी को दरकिनार कर नेता एक ही कार्यक्रम में नजर आएं। ज्योतिबा फुले जयंती पर माली समाज की एकजुटता और बढती राजनीतिक ताकत के चलते जहां कांग्रेस के नेता समारोह में आए।

वहीं भाजपा से मंत्री अनिता भदेल और वासूदेव देवनानी ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। कांग्रेस से शहर अध्यक्ष विजय जैन, महेन्द्र सिंह रलावता, राजकुमार जयपाल, महिला नेता सबा खान आदि ने उपस्थिति दर्ज कराई। भदेल और देवनानी काफी देर तक कार्यक्रम में रुके तथा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।

समारोह के दौरान ये गणमान्य रहे मौजूद

ज्योतिबा फुले जयंती के मौके पर समस्त माली समाज ज्योतिबा फुले सर्किल पर जुटा। सभी ने नाच गाकर खुशियां मनाई। इस अवसर पर हेमराज सिसोदिया, माली शिक्षा समिति के सचिव रामरतन टांक, धर्मराज गहलोत, ​पार्षद दिनेश चौहान, गौरव टांक, एडवोकेट बबीता टांक, नवोदित मौर्य, माली शिक्षा समिति के अध्यक्ष भागचंद सांखला, प्रदीप कच्छावा, सतीश सैनी, रविराज सैनी, रविदत्त, लक्की भाटी, मामराज सेन, रमेश सतरावला, मंजू शर्मा, सुनीता चौहान, इंदु चौहान,विजय लक्षमी सिसोदिया, ममता चौहान, रमा पंवार, आशा तूनवाल, रेखा गहलोत, अजयपाल गहलोत, बीना टांक, मंजू बलाई, मोना सेन, अभिलाषा समेत बडी संख्या में समाजसेवीजन ने शिरकत की।

यह भी पढें

अजमेर में धूमधाम से मनाई गई महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती
186वीं जयंती : इसलिए याद की जातीं हैं सावित्रीबाई फुले
जनाना अस्पताल के समीप माली (सैनी) समाज बनाएगा धर्मशाला
भागचंद सांखला बने मालियान विद्या समिति के अध्यक्ष
मालियान पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने बांधा समा
मालियान सैनी पब्लिक स्कूल में जीवन कौशल विकास मेले की धूम
अजमेर में माली समाज के 13 जोड़े बने हमसफर
शपथग्रहण समारोह : धार्मिक नगरी पुष्कर में जुटा सैनी समाज