Home Blog Page 3389

भारतीय टीम महिला हाकी विश्व लीग के दूसरे दौर के फाइनल में

India enter final of Women's Hockey World League round 2
India enter final of Women’s Hockey World League round 2

वेस्ट वैंकुवर। भारतीय महिला टीम ने यहां सेमीफाइनल में बेलारूस को 4-0 से शिकस्त देकर हाकी विश्व लीग के दूसरे दौर के फाइनल में प्रवेश किया। भारतीय टीम अब फाइनल में चिली से खेलेगी, जिसने दूसरे सेमीफाइनल में उरूग्वे को 2-1 से पराजित किया।

सेमीफाइनल में जीत से भारत ने जून-जुलाई में होने वाले महिला हाकी विश्व लीग के सेमीफाइनल में भाग लेने के लिए स्थान भी सुनिश्चित कर लिया जो एफआईएच महिला विश्व कप 2018 का एक क्वालीफायर होगा।

भारत ने शुरू से ही दबदबा बनाया। हालांकि बेलारूस ने शुरू में ही पेनल्टी कार्नर हासिल किया, पहला उन्हें चौथे और दूसरा नौंवे मिनट में मिला। लेकिन भारतीय टीम का डिफेंस प्रभावशाली था जिसने विपक्षी खिलाडिय़ों को शुरूआती बढ़त हासिल नहीं करने दी।

भारत को पहला पेनल्टी कार्नर 13वें मिनट में मिला। गुरजीत कौर के शानदार गोल से भारत ने पहले क्वार्टर में 1-0 की बढ़त बना ली। 20वें मिनट में कप्तान रानी के पेनल्टी स्ट्रोक से किए गए गोल से भारत ने बढ़त दोगुनी कर दी।

तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमों ने पेनल्टी कार्नर हासिल किये जिसमें भारत 33वें मिनट में मिले पेनल्टी स्ट्रोक को खराब कर बैठा क्योंकि यह वाइड चला गया। वहीं बेलारूस की युलिया मिखेचिक ने 40वें मिनट में पेनल्टी कार्नर से तेज शाट लगाया लेकिन भारतीय गोलकीपर सविता ने इसका अच्छा बचाव किया।

भारतीय टीम ने तेज हाकी खेली और कई बार विपक्षी टीम के सर्कल में सेंध लगाई। रानी ने एक प्रयास अकेले किया और शानदार मैदानी गोल कर भारत को 40वें मिनट में 3-0 से आगे कर दिया।

दो मिनट बाद बेलारूस को पेनल्टी कार्नर दिया गया लेकिन सविता ने फिर से इसे रोक लिया। सविता ने शानदार प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की।

अंतिम क्वार्टर में बेलारूस ने मैच में वापसी के कई प्रयास किए। 49वें मिनट में उन्होंने पेनल्टी कार्नर हासिल किया जो सविता द्वारा विफल किया गया। लेकिन 58वें मिनट में गुरजीत कौर के शानदार पेनल्टी स्ट्रोक गोल से भारत ने मैच 4-0 से जीत लिया।

रानी ने कहा कि हम इस जीत से बहुत खुश और रोमांचित हैं। हमने मजबूत इकाई के रूप में शानदार खेल दिखाया जिसमें हमारा डिफेंस काफी मजबूत था। मैं खुश हूं कि हमने पेनल्टी कार्नर के मौकों को नहीं गंवाया। हमारा लक्ष्य फाइनल में पहुंचना था और अब चिली के खिलाफ अच्छा खेलना चाहते हैं।

कामवाली का काम बोलता हैं

funny jokes in hindi
funny jokes in hindi

आज कामवाली बाई बर्तन पटक पटक के धो रही थी..

पूछा तो बोली – “मेरा काम बोलता है”।

ये भी पढ़े

कानून बड़ा सख्त है..

jokes in hindi
jokes in hindi

आज कल कानून बड़ा सख्त है..हर चौराहे पर हेलमेट चैकिंग हो रही है,

चाचा घर आए तो उनके हेलमेट का शीशा सुर्ख लाल था,

शर्ट पर भी लाल धब्बे थे…..

सब घबरा गए………
तत्काल दो लोग सहारा देकर घर के भीतर ले गए… बिजली नहीं थी तो एक जना पंखा झलने में लग गया….
एक ने जूते मोजे उतारना शुरू किया…

सब सदमे में थे..इतना खून..?

चचा से पूछा..चचा क्या हुआ..?
कोई बड़ी दुर्घटना ? कहीं गिर-गिरा गए क्या?

चचा बोले नहीं रे… प्रेक्टिस नहीं है न हेलमेट पहनने का…
तो पान थूकते बखत भूल गए कि शीशा बन्द है…

ये भी पढ़े

रेलिगेयर हेल्थ इंश्योरेंस में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचेगी रेलिगेयर

Religare will sell its entire stake in Health Insurance
Religare will sell its entire stake in Health Insurance

नई दिल्ली। रेलिगेयर एंटरप्राइजेज अपनी इकाई रेलिगेयर हेल्थ इंश्योरेंस में अपनी पूरी 80 प्रतिशत हिस्सेदारी निजी इक्विटी फंड ट्रू नार्थ मैनेजर्स की अगुवाई वाले निवेशक समूह को 1,040 करोड़ रुपए में बेचेगी।

रेलिगेयर एंटरप्राइजेज लि. आरईएल ने बंबई शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी ने देश के निजी इक्विटी कोष ट्रू नार्थ मैनेजर्स की अगुवाई वाले निवेशक समूह के साथ रेलिगेयर हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी में पूरी हिस्सेदारी बेचने के लिये बाध्यकारी समझौते किए हैं।

इस सौदे के हिसाब से रेलिगेयर हेल्थ इंश्योरेंस का मूल्य 1,300 करोड़ रुपए बैठता है और रेलिगेयर इंटरप्राइजेज की हिस्सेदारी फिलहाल 80 प्रतिशत है।

कंपनी में यूनियन बैंक आफ इंडिया तथा कारपोरेशन बैंक की भी 5-5 प्रतिशत हिस्सेदारी है। खरीदारों के समूह में गौरव डालमिया और फेयरिंग कैपिटल जैसे घरेलू निवेशक शामिल हैं।

ऐसे बनाएं कुरकुरे और स्वादिष्ट पनीर के पकोड़े

paneer pakode recipe in hindi
paneer pakode recipe in hindi

चलिए आपको बताते हैं पनीर के पकोड़े बनाने की विधि…..

सामग्री :-

पनीर के टुकड़े – एक कप
बेसन – एक कप
हींग – एक चुटकी
हल्दी पाउडर – एक चुटकी
लाल मिर्च पाउडर – आधी छोटी चम्मच
गरम मसाला पाउडर – 2 चुटकी
अजवायन – आधा छोटा चम्मच
चाट मसाला आवश्यकतानुसार
स्वादानुसार नमक
तेल

विधि :-

सबसे पहले एक बर्तन में बेसन, हींग, हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला पाउडर, अजवायन नमक और पानी डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।

एक कड़ाही में तेल डालकर गैस पर गर्म करने रख दें, इसके बाद एक पनीर का टुकड़ा बेसन के घोल में डुबोकर गरम तेल में डालें और मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक फ्राई करें।

जब पकोड़े पूरी तरह से फ्राई हो जाएं तो इसे एक प्लेट में निकाल लें। इसी तरह सभी पनीर के पकोड़े तल लें। जब सभी पकोड़े बनकर तैयार हो जाएं तो इन्हें हरे धनिए की चटनी और मीठी चटनी के साथ सर्व करें।

ये भी पढ़े