online hindi news website, online hindi news paper, top hindi news media website, bollywood hindi news, political hindi news, sports news, crime patrol
staff well being top priority for the founders : Snapdeal CEO kunal bahl
नई दिल्ली। ई-वाणिज्य कंपनी स्नैपडील के संस्थापक कुणाल बहल और रोहित बंसल ने अपने कर्मचारियों से पिछले साल के मुकाबले अच्छा वेतन देने का वादा किया। आने वाले हफ्तों में कंपनी को बेचे जाने की संभावना है।
कर्मचारियों को लिखे एक पत्र में दोनों ने कहा कि जब कंपनी के निवेशक ‘आगे के रास्तों पर बढऩे के बारे में बहस कर रहे हैं, उस दौरान भी उनकी ‘सबसे इकलौती और शीर्ष प्राथमिकता पूरी टीम की खुशहाली है।
उन्होंने कहा कि हम वह सब करेंगे जो कर सकते हैं और हम हमारे निवेशकों के साथ यह सुनिश्चित करने का काम कर रहे हैं कि रोजगार में कोई बाधा नहीं आए और जैसे ही आगे का रास्ता साफ हो तो टीम के लिए वित्तीय परिणाम और सकारात्मक पेशेवर होने चाहिए।
उन्होंने कहा कि वार्षिक प्रदर्शन समीक्षा प्रक्रिया समाप्त होने के करीब है और कर्मचारियों को संशोधित वेतन और पदोन्नति के पत्र (जरूरत के अनुसार) अगले दो सप्ताह में मिल जाएंगे।
सूत्रों के अनुसार स्नैपडील के ई-वाणिज्य खंड में कर्मचारियों की संख्या 3,000 है। कंपनी की मोबाइल वालेट फ्री चार्ज और लाजिस्टक वुलकान इकाई भी है।
ऐसा समझा जाता है कि स्नैपडील की सबसे बड़ी निवेशक साफ्टबैंक ई-वाणिज्य कंपनी स्नैपडील को बेचने की योजना पर काम कर रही है और अगले कुछ सप्ताह में इस बारे में निर्णय किए जाने की संभावना है।
CREDAI member to develop over 375 affordable home projects
अहमदाबाद। जमीन जायदाद के विकास से जुड़ी कंपनियों के शीर्ष संगठन क्रेडाई की सदस्य कंपनियां देश में 70,000 करोड़ रुपए की लागत से 375 सस्ती रिहायशी परियोजनाओं का विकास करेंगी।
परियोजनाओं का उद्घाटन केंद्रीय आवास एवं गरीबी उन्मूलन मंत्री एम वेंकैया नायडू ने यहां किया। क्रेडाई के नवनियुक्त अध्यक्ष जे. शाह ने सस्ता मकान बनाने की 375 से अधिक परियोजनाओं में 70,000 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश की प्रतिबद्धता जताई। इन परियोजनाओं का विकास संगठन की विभिन्न राज्यों एवं शहरों में उसकी इकाइयों के अधीन सदस्य कंपनियां करेंगी।
क्रेडाई के बयान के अनुसार शाह ने कहा कि क्रेडाई अपनी इस पहल से केंद्र सरकार के महत्वकांक्षी कार्यक्रम ‘2022 तक सभी को मकान’ में योगदान देगा। ये परियोजनाएं देश भर में फैली हैं और इसमें 2,37,000 मकानों का निर्माण किया जाएगा।
नायडू ने कहा कि मैं क्रेडाई को रीयल एस्टेट उद्योग को भारत सरकार की सभी के लिए मकान योजना से जोडऩे को लेकर उठाए गए कदम के लिए धन्यवाद देना चाहूंगा।
Digital payments : Central Bank of India customer wins Rs 1 crore in lucky draw
नई दिल्ली। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एक ग्राहक को सरकार की डिजिटल भुगतान को लोकप्रिय बनाने की मुहिम का जबरदस्त लाभ हुआ। उसके डिजिटल माध्यम से किए गए 1590 रुपए के एक भुगतान को लकी ड्रा योजना में एक करोड़ रपये का इनाम मिला है।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन में डिजिटल भुगतान संवर्धन योजना के तहत इस प्रोत्साहन योजना का 100वां ड्रा निकालकर विजेताओं को चुना।
उन्होंने इस इनामी योजना के छह विजेताओं को बधाई दी। इसमें तीन ग्राहक और तीन दुकानदार हैं। सरकार ने दोनों के लिए लकी ग्राहक योजना और डिजिधन व्यापार योजना शुरू की थी।
इसमें ग्राहक श्रेणी में पहला एक करोड़ रुपए का पुरस्कार सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक, दूसरा 50 लाख रुपए का पुरस्कार बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक और तीसरा 25 लाख रुपए का पुरस्कार पंजाब नेशनल बैंक के एक ग्राहक को मिला है।
इन तीनों ने अपने रूपे डेबिट कार्ड से भुगतान किया था। हालांकि अभी विजेताओं के नाम की घोषणा नहीं की गई है सिर्फ इनके द्वारा किए गए लेनदेन की जानकारी दी गई है। इनकी पहचान इनके कार्ड के नंबर से मिलान के बाद की जाएगी।
इसी तरह तीन दुकानदारों को भी 50 लाख रुपए, 25 लाख रुपए और 12 लाख रुपए का पुरस्कार मिला है।
सरकार ने देश में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए 25 दिसंबर 2016 को ग्राहकों के लिये लकी ग्राहक योजना तथा व्यापारियों के लिए डिजि धन व्यापार योजना शुरू की। इन योजनाओं का क्रियान्वयन पेमेंट कारपोरेशन आफ इंडिया कर रहा है।
ड्रा के जरिये चुने गए विजेताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रेल को अम्बेडकर जयंती के मौके पर नागपुर में पुरस्कृत करेंगे।
Rs 15.75 crores demonetised currency seized by DRI in Delhi
नई दिल्ली। राजस्व खुफिया निदेशालय डीआरआई ने चलन से हटाए गए 1,000 और 500 रुपए के 15.75 करोड़ रुपए सोमवार को जब्त किए। रुपए झंडेवालान के समीप रिहायशी परिसर से जब्त किए गए।
डीआरआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए डीआरआई के अधिकारियों ने परिसरों पर छापे मारे और पुराने 500 तथा 1,000 रुपए के कुल 15.75 करोड़ रुपए जब्त किए।
उसने बताया कि इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी कारोबारी हैं और वे जमीन-जायदाद, आभूषण, ट्रेडिंग एवं अन्य कारोबार से जुड़े हैं।
निर्दिष्ट बैंक नोट दायित्वों की समाप्ति कानून, 2017 की धारा 7 के तहत निश्चित सीमा से अधिक चलन से हटाए गए नोट अगर किसी के पास पाया जाता है तो उसे जुर्माने के साथ सजा दी जा सकती है जो 10,000 रुपए या जब्त राशि के मूल्य का पांच गुना, जो भी अधिक हो, होगा। इस मामले में जुर्माना 78.75 करोड़ रुपए तक हो सकता है।