अब बर्लिन में भी बना जैक का वैक्स स्टैचू
हॉलीवुड के मात्र 29 साल के यंग एक्टर जैक एवरॉन इतने हिट हो चुके उनका तीसरा वैक्स स्टैचू हाल ही में बर्लिन के मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम में बनाया गया है।
ग्राहकों को लुभाने को नई-नई खूबियां जोड़ रही हैं एयर कूलर कंपनियां

नई दिल्ली। गर्मियों का आगाज जल्दी होने के साथ ही एयर कूलर कंपनियों ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी है। इस साल ग्राहकों को लुभाने के लिए एयर कूलर कंपनियां अपने उत्पादों में नवोन्मेषण कर रही हैं और उनमें नई-नई खूबियां जोड़ रही हैं।
एयर कूलर विनिर्माताओं ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए जीवाणु मुक्त पानी के टैंक, टच स्क्रीन पैनल, मस्कीटो रेपेलेंट और रिमोट कंट्रोल जैसी खूबियां अपने उत्पादों में जोड़ी हैं।
इस बार एयर कूलर बाजार बढ़कर 1,800 करोड़ रुपए पर पहुंच जाने का अनुमान है। ब्लू स्टार जैसी नई कंपनियां भी एयर कूलर बाजार में उतर गई हैं। सिम्फनी, केनस्टार, उषा इंटरनेशनल, महाराजा तथा वोल्टास जैसे ब्र्रांड पहले से बाजार में हैं।
ऐसे में एयर कूलर बाजार की प्रतिस्पर्धा बढऩे की उम्मीद है। एयर कूलर कंपनियां अपनी बिक्री में 30 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि की उम्मीद कर रही हैं।
महाराजा व्हाइटलाइन ब्रांड नाम से एयर कूलर बेचने वाली ग्रुप एसईबी का कहना है कि उसका जोर नवोन्मेषी फीचर वाले नए उत्पादों पर है।
ग्रुप एसईबी इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील वाधवा ने कहा कि हमने उत्पादों में जीवाणु मुक्त सामग्री, हवा का बढ़ा प्रवाह तथा बेहतर डिजाइन जैसी खूबियां जोड़ी हैं। उन्होंने कहा कि इस बार गर्मियां जल्दी आने की वजह से रूम कूलर की बिक्री में इजाफा हुआ है।
उषा इंटरनेशनल लि. के एवीपी विपणन फैंस एवं होम कम्फर्ट भरत खरबंदा ने कहा कि इस साल उद्योग की वृद्धि दर दस प्रतिशत से अधिक रहेगी। उपभोक्ता अब असंगठित क्षेत्र से संगठित क्षेत्र की ओर रख कर रहे हैंं।
देश की प्रमुख ब्रांडेड कूलर कंपनी केनस्टार का कहना है कि वह विभिन्न क्षेत्र के लोगों की जरूरतों के हिसाब से अपने उत्पाद बना रही है।
केनस्टार के मुख्य परिचालन अधिकारी सीओओ राजीव केन्यू ने कहा कि हम विभिन्न क्षेत्रों की जरूरत के हिसाब से उत्पाद देना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि गर्मियां जल्दी पडऩे तथा आगे तापमान और बढऩे से अनुमान से इस बार कूलर बिक्री अच्छी रहेगी। उन्होंने कहा कि नोटबंदी का असर अब समाप्त हो चुका है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि एयर कूलर बाजार 22 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करेगा। फिलहाल ब्रांडेड एयर कूलरों का दाम 3,200 से 18,500 रपये के बीच है।
ब्रांडेड एयर कूलर बाजार की अग्रणी कंपनी सिम्फनी ने इस बारे में अपने उत्पाद डिजिटल टच स्क्रीन, वॉयस एसिस्ट और मस्कीटो रेपेलेंट जैसी खूबियों के साथ पेश किए हैं।
इस बाजार में अच्छा अवसर देखकर एयरकंडीशनर कंपनियां ब्लू स्टार और वोल्टास भी एयर कूलर बाजार में उतर चुकी हैं। ब्लू स्टार के संयुक्त प्रबंध निदेशक बी त्यागराजन ने कहा कि हम इसी सीजन में बाजार में उतरे हैं और अपनी उपस्थिति को मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं। हमारा तीन साल में प्रीमियम-ब्रांडेड कूलर बाजार में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने का लक्ष्य है।
इस्लाम में नहीं तीन तलाक की अवधारणा : सलमा अंसारी

नई दिल्ली। धर्म के नाम पर दकियानूसी सोच को बढ़ावा देने का मुखर विरोध करने से तीन बार फतवे के रूप में कट्टर मौलवियों की नाराजगी झेल चुकीं उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी की पत्नी सलमा अंसारी ने पिछले कुछ समय से सुर्खियों में बने तीन तलाक के पूरे मामले को कोरी बकवास करार देते हुए कहा है कि कुरान में ऐसी कोई अवधारणा ही नहीं है।
श्रीमती अंसारी ने यूनीवार्ता के साथ खास बातचीत में कहा कि इस्लाम में तीन तलाक जैसी कोई बात ही नहीं है। कुरान के अनुसार पति को एक बार तलाक कहने पर तीन महीने तक इंतजार करना होता है और तलाक भी तभी मान्य होता है, जब तीन गवाह उस वक्त वहां मौजूद हों।
उन्होंने कहा कि तीन तलाक की अवधारणा पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देशों से भारत में आई है। सऊदी अरब में ऐसा नहीं होता। वहां निकाह एक करार की तरह होता है। पाकिस्तान और बांग्लादेश में तो यह प्रतिबंधित हो गया लेकिन यहां कट्टर मुल्ला तथा मौलवियों ने अपने-अपने तरीके से कुरान की व्याख्या करके इसे महिला विरोधी जामा पहना दिया है।
इसके साथ ही पुरुषवादी मानसिकता भी तीन तलाक को पोषण देती है। आम धारणाओं के विपरीत कुरान में तलाक को इस कदर मुश्किल बनाने की कोशिश की गई है कि यह क्षणिक आवेश में लिया गया फैसला नहीं हो सकता है।
श्रीमती अंसारी ने कहा कि आजकल अखबार में विज्ञापन के जरिये या सोशल मीडिया के जरिये तलाक देने का चलन जोर पर है लेकिन यह चलन महिलाओं की अज्ञानता के कारण प्रचलित हो रहा है। उनके मुताबिक कुरान अरबी भाषा में पढ़ी जा रही है। आम लोग उसका अनुवाद नहीं पढ़ रहे जिसका लाभ उठाकर मौलवी अपने तरीके से कुरान की व्याख्या कर रहे हैं और उन्हें गुमराह कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अगर महिलाएं खुद ही कुरान पढऩे लगेंगी तो उन्हें खुद ब खुद पता चल जाएगा कि कुरान में तीन तलाक जैसी कोई बात ही नहीं है बल्कि यह तो उन्हें रास्ता दिखाता है।
श्रीमती अंसारी ने कहा कि कुरान पढिय़े, हदीस पढिय़े और खुद जानिये कि रसूल(ईश दूत) ने क्या कहा। मेरा मानना है कि महिलाओं को खुद कुरान पढ़कर उस पर विचार करना चाहिए ताकि उन्हें पता चले कि रसूल ने क्या-क्या कहा है और शरीयत क्या कहता है।
भारत में शरिया बैंकिंग शुरू करने के लिए कोई समयसीमा नहीं : रिजर्व बैंक

नई दिल्ली। भारत में शरिया या ब्याज मुक्त बैंकिंग शुरू करने के लिए कोई समयसीमा तय नहीं की गई है।
भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार इस्लामिक या शरिया बैंकिंग ऐसी वित्तीय व्यवस्था में जो ब्याज नहीं लेने के सिद्धान्तों पर आधारित है। इस्लाम में इसपर पाबंदी है।
रिजर्व बैंक ने इससे पहले परंपरागत बैंकों में ‘शरिया खिड़की’ खोलने के प्रस्ताव का विरोध किया था। सूचना के अधिकार आरटीआई आवेदन के जवाब में रिजर्व बैंक ने कहा कि उसने अभी बैंकों में इस्लामिक खिड़की खोलने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है।
इस कदम से भारत में शरिया अनुपालन वाली ब्याज मुक्त बैंकिंग की धीरे-धीरे शुरआत होगी। केंद्रीय बैंक ने पीटीआई द्वारा आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी के जवाब में कहा कि रिजर्व बैंक ने ब्याज मुक्त बैंकिंग शुरू करने के लिए कोई समयसीमा तय नहीं की है।
हालांकि केंद्र सरकार के निर्देश पर रिजर्व बैंक में एक अंतर विभागीय समूह आईडीजी स्थापित किया गया है, जिसने देश में ब्याज मुक्त बैंकिंग शुरू करने के कानूनी, तकनीकी और नियामकीय पहलुओं की समीक्षा करने के बाद अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपी है।
रिजर्व बैंक ने पिछले साल फरवरी में आईडीजी की प्रति वित्त मंत्रालय को सौंपी है। केंद्रीय बैंक ने वित्त मंत्रालय को पत्र में कहा है कि हमारा मानना है कि इस्लामिक वित्त और विभिन्न नियामकीय और निगरानी से संबंधित चुनौतियों, भारतीय बैंकों के पास इस क्षेत्र का अनुभव नहीं होने की वजह से देश में इस्लामिक बैंकिंग को धीरे-धीरे शुरू किया जाना चाहिए।