Home Blog Page 3680

दुनिया की सबसे तेज़ रफ्तार कारों में गिनी जाने वाली ये कारें होगी बंद !

This car, which will be considered the world's fastest car, will be shut down!
This car, which will be considered the world’s fastest car, will be shut down!

दुनिया  की सबसे तेज़ रफ्तार वाली कारों में शुमार रही हेनेसी वेनम जीटी कार जल्द ही बंद होने वाली है। साल 2010 में अमेरिकी कंपनी हेनेसी परफॉर्मेंस इंजीनियरिंग ने इस कार को उतारा था। यह लोटस एक्जिग पर बनी थी। हेनेसी वेनम जीटी की टॉप स्पीड 435 किलोमीटर प्रति घंटा है और 0 से 300 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पाने में इसे महज़ 13.61 सेकंड लगते हैं। इसी वजह से साल 2013 में इस ने गिनीज़ बुक में भी अपनी जगह बनाई।

वेनम जीटी आम कार नहीं है, यह इतनी दुर्लभ किस्म की कार है कि छह साल के प्रोडक्शन के दौरान कंपनी ने सिर्फ 12 ही कारें तैयार करीं, इन में एक तो प्रोटोटाइप मॉडल ही था। 12 में से छह मॉडल हार्डटॉप थे और बाकी छह रोडस्टर मॉडल थे।

This car, which will be considered the world's fastest car, will be shut down!
This car, which will be considered the world’s fastest car, will be shut down!

polls result 2017 : होली से पहले भगवा हुआ यूपी, 300 सीटों की ओर भाजपा

uttar pradesh elections result 2017
uttar pradesh elections result 2017

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना का कार्य जारी है। शुरुआती रुझान में भाजपा 300 सीटों पर बढ़त के साथ पूर्ण बहुमत की ओर अग्रसर है।

टाटा मोटर्स- फॉक्सवैगन के बीच समझौता, 2019 में लाएंगे नया वाहन

Tata Motors, Volkswagen signs MoU with VW, skoda to launch products in 2019
Tata Motors, Volkswagen signs MoU with VW, skoda to launch products in 2019

नई दिल्ली/मुंबई। टाटा समूह की ऑटो कंपनी टाटा मोटर्स ने विदेशी कार निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन के साथ समझौता किया है। इस समझौते के बाद दोनों कंपनियां मिलकर कई प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगी।

आइएं जानें घर बैठे प्राकृतिक रंग कैसे बनाएं।

0
make natural colors at home and enjoy holi
make natural colors at home and enjoy holi

रंगों का त्यौहार पास आते ही सबकी जुबा पर एक ही बात निकलती हैं, वह हैं बुरा ना मानो होली हैं. होली का त्यौहार नजदीक आते ही गली मोहले के बच्चे पानी के गुबारे लोगों पर फेकना शुरू कर देते हैं. वही इस त्यौहार का रंग दुश्मन पर भी चढ़ जाता हैं. इस दिन दुश्मन दुश्मन भी गले लग जाते हैं. रंगों का त्यौहार सबको बहुत अच्छा भी लगता हैं लेकिन कई बार इसका जो केमिकल भरा हुआ रंग होता हैं वो त्वचा को रूखी बना देता हैं. कई बार तो त्वचा में अजीब सी एलर्जी होने लगती हैं. इस समस्या की वजह से कई लोग होली खेलने से वंचित रह जाते हैं. अगर आप भी इनमे से शामिल हैं तो घबराईये मत हम आपके लिए घर पर बनने वाले रंगों का तरीका लाये हैं.

1-सूखे लाल चंदन को आप लाल गुलाल की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं यह सुर्ख लाल रंग का पावडर होता है और त्वचा के लिए अच्छा होता हैं जासवंती के फूलों को सुखाकर उसका पावडर बना लें और इसकी मात्रा बढ़ाने के लिए आटा मिला लें। सिन्दूरिया के बीज लाल रंग के होते हैं, इनसे आप सूखा व गीला लाल रंग बना सकते हैं।

2- दो छोटे चम्मच लाल चंदन पावडर को पांच लीटर पानी में डालकर उबालें। इसमें बीस लीटर पानी और डालें। साथ ही आप अनार के छिलकों को पानी में उबालकर भी लाल रंग बनाया जा सकता हैं आप देखेंगे कि कम समय में काफी अच्छे रंग आपको मिलेगे।

3-बुरांस के फूलों को रातभर पानी में भिगो कर भी लाल रंग बनाया जा सकता हैं, लेकिन यह फूल सिर्फ पहाड़ी क्षेत्रों में पाया जाता है।

4-पलिता, मदार और पांग्री में लाल रंग के फूल लगते हैं ये पेड़ तटीय क्षेत्रों में पाए जाते हैं फूलों को रातभर में पानी में भिगो कर बहुत अच्छा लाल रंग बनाया जा सकता है।

6 -गुलमोहर की पत्तियों को सुखाकर, महीन पावडर कर लें, इसे आप हरे रंग की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

7-दो चम्मच मेहंदी को एक लीटर पानी में मिलाकर अच्छी तरह से हिलाएं। पालक, धनिया और पुदीने की पत्तियों का पेस्ट पानी में घोलकर गीला हरा रंग बनाया जा सकता है।

8-चुकन्दर को कस लें और इसे एक लीटर पानी में भिगो दें। बहुत ही अच्छा गुलाबी रंग तैयार हो जाएगा। गहरे गुलाबी रंग के लिए इसे रातभर भीगों कर रखें।

9-टेसू (पलाश) के फूलों को रातभर पानी में भिगो कर बहुत ही सुन्दर नारंगी रंग बनाया जा सकता हैं भगवान श्रीकृष्ण भी टेसू के फूलों से होली खेलते थे। टेसू के फूलों के रंग को होली का पारम्परिक रंग माना जाता हैं हरसिंगार के फूलों को पानी में भिगो कर भी नारंगी रंग बनाया जा सकता हैं एक चुटकी चंदन पावडर को एक लीटर पानी में भिगो देने से नारंगी रंग बनता है।

10-दो चम्मच हल्दी में चार चम्मच बेसन मिला लीजिए। हल्दी व बेसन का उबटन त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है। इसमें आप बेसन की जगह कोई भी आटा या टेल्कम पावडर मिला सकते हैं।

इस होली दिखे ऐसे रंगीन, पहने यह कपड़े

सावधान! इस होली गर्भवती महिलाएं खेले सतर्कता से