Home Blog Page 398

ओम ज्वैलर्स और फॉरएवरमार्क द्वारा न्यू कलेक्शन का लॉन्च-फिल्म पाटणी स्टार दिशा ने इस अवसर को चार चाँद लगाये

0

 

disha patni
disha patni

मुंबई, 29 नवंबर 2017: ओम ज्वैलर्स, जो एक गहरे विश्वास का प्रतीक  है और फॉरएवरमार्क जो डी बीयर ग्रुप ऑफ कम्पनीज के हीरे का ब्रांड है दोनों 5 वर्षों से जुड़े हैं। उनके सहयोग का जश्न मनाने के लिए, खूबसूरत  अभिनेत्री दिशा पटनी ने आज बोरिवली पश्चिम में ओम ज्वेलर्स के शोरुम को भेंट देने आई।

फॉरएवरमार्क के हीरों में  सुंदर, दुर्लभ और जिम्मेदार रूप से सोर्स किए गए हीरे शामिल होते है, जब कि ओम ज्वैलर्स विश्वास और प्रामाणिकता पर ध्यान देते हैं। वर्षों से इन दो ब्रांडों के तालमेल से एक आदर्श सहयोग प्राप्त हुआ है।

साझेदारी को उजागर करते हुए, ओम ज्वैलर्स के एमडी और चेयरमैन भाविन झाकिया ने कहा, “हमें फॉरएवरमार्क से जुड़कर बहुत ख़ुशी हुई है। हम ओम ज्वैलर्स हमारी शिल्प कौशल पर गर्व करते हैं और इस साझेदारी ने हमारे आभूषणों की प्रामाणिकता को बढ़ाया है। हम जल्द ही हमारे ई-कॉमर्स पोर्टल को लॉन्च करने जा रहे हैं, जिसके माध्यम से हमारा पूरे भारत भर में विस्तार होगा। हमारा सपना है कि हम केवल मुंबई के ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए परिवार के जौहरी बने और यह सपना हमारे वफादार और संभावित ग्राहकों के समर्थन से संभव होगा”

इस साझेदारी का जश्न मनाने, प्रतिभाशाली अभिनेत्री दिशा पटनी ओम ज्वेलरी द्वारा फॉरएवरमार्क के हीरों से बनी हुयी शानदार ज्वेलरी पहनकर वहां पहुची। “एक फ़ॉरएवरमार्क हीरा कुछ ऐसा है जो एक पीढ़ी से दूसरे पीढ़ी तक जाएगा और समय की कसौटी पर खरा उतरेगा। ओम ज्वैलर्स शहर में सबसे विश्वसनीय जौहरी है, जो गहनों के बेहतरीन चयन की पेशकश करते है। ओम ज्वेलर्स एंड फॉरएवरमार्क ने अपने सहयोग का जश्न मनाते हुए इस अवसर का हिस्सा बनना वास्तव में एक बड़ा सम्मान है “, अभिनेत्री ने कहा.

ओम ज्वेलर्स में फॉरएवरमार्क डायमंड ज्वैलरी उपलब्ध है जिसमे डिज़ाइनर बिभु महापात्रा की आर्टिमीस कलेक्शन, द टूगेदर कलेक्शन और कई अन्य ज्वेलरी की एक विस्तृत विविधता शामिल है। फॉरएवरमार्क कलेक्शन ओम ज्वैलर्स, बोरिवली में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

अधिक जानकारी के लिए कृपया 022 61587000 पर स्टोर में फोन करें।

स्टील स्ट्रक्चर पर बनेगी एलीवेटेड रोड, सीवरेज की भी मिलेगी सुविधा

अजमेर। अजमेर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत लोगों को शीघ्र ही एलीवेटेड रोड़ सहित सीवरेज की सुविधा मिलेगी। प्रोजेक्ट के तहत कराये जाने वाले लगभग एक हजार करोड़ रूपए के विकास कार्यो में चार सौ करोड़ रूपए के कार्यो की निविदाएं जारी कर प्रक्रियाधीन है। जिसके परिणाम शीघ्र ही सामने आएंगे।

राजीव कॉलोनी व आतेड़ क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ

0

अजमेर। शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि स्मार्ट सिटी की पहचान वहां की सड़कों से होती है। पिछले पौने चार सालों में अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 43 करोड़ रूपए की लागत से सड़कों का कायाकल्प हुआ है। क्षेत्र में सभी तरफ प्रमुख सड़कों का निर्माण करवाया गया है। आने वाले सालों में सड़क सुदृढ़ीकरण पर कई करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे।

मंगल ग्रह का तुला राशि में प्रवेश

सबगुरु नयूज। दिनांक 29 नवम्बर को सूर्योदय के 29 घंटे ओर 21 मिनट बाद मंगल ग्रह ने सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करते हुए तुला राशि के चित्रा नक्षत्र के तीसरे चरण में प्रवेश किया। मंगल ग्रह 16 जनवरी 2018 तक तुला राशि में भ्रमण करेंगे और फिर वृश्चिक राशि मे प्रवेश करेंगे।

खंडवा में कार पेड़ से टकराई, 5 की मौत

5 dead as car hits tree in Khandwa
5 dead as car hits tree in Khandwa

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में गुरुवार को एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों सहित कुल पांच लोगों की मौत हो गई।