Home Blog Page 4010

खुसुर फुसुरः वाकई है किसी सडक का सीबीआई और सिरोही से संबंध

Whispering
सबगुरु न्यूज-सिरोही। प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में खुसुर फुसुर नई बात नहीं हैं। सत्ता और प्रशासन के दबंगों के मुंह पर नहीं कही जा सकने वाली बातें गलियारों में कान में कही जाती है। सिरोही के राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में ऐसी ही खुसुर फुसर सुनाई दे रही है।

सर्दियों में अलसी के लड्डू का ले मजा

0
alsi ke ladoo recipe in hindi
alsi ke ladoo recipe in hindi

सर्दियों के मौसम में सर्दी-जुकाम होना आम बात हो जाती है। जिसको ध्यान न दिया तो बड़ी बीमारी का रुप ले लेती है। अगर आपने अपनी केय़र न की तो। इस मौसम में गर्म चीजें खाना काफी फायदेमंद होती है। गर्म चीजें आपके शरीर को गर्म रखेगी। जिससे कि आपको किसी भी तरह की बीमारी से बचाव हो सकता है।

सामग्री
1. आधा किलो भूनी हुई अलसी
2. आधा किलो गेहूं का आटा
3. दो कप टुकडों में गुड
4. आधा किलो घी
5. 100 ग्राम काजू
6. 100 ग्राम बादाम
7. एक चम्मच पिस्ता
8. 100 ग्राम खाने वाली गोद
9. छोटी इलायची थोड़ी

ऐसे बनाएं अलसी के लड्डू
सबसे पहले भूनी हुई अलसी को मिक्सी में डालकर अच्छी करह से पीस लें। इस बात का ध्यान रखे कि इसे आपको दो बार मिक्सी में चलाना पड़ सकता है, क्योंकि यह एक बार में नही पीसती। इसके बाद इसे एक बड़े बाउल में निकाल कर रख लें। इसके बाद कढ़ाई में थोड़ा घी डालकर आटा को अच्छी करह से भून लें।

हल्का भूरा होने के बाद इसे निकाल लें। इसके बाद घी में गोंद, मक्खन, काजू, बादाम, पिस्ता सभी को एक- एक करके भून लें। इसके बाद इन्हे किसी भारी चीज से इन सबको कूट लें। जिससे यह सब दरदरी हो जाए।

अब एक बड़ी कढाई में पानी और गुड डालकर चाशनी बनाएं। इसे तब तक पकाते रहे जब तक कि एक तार की चाशनी न बन जाएं। एक तार की चाशनी को जानने के लिए थोड़ा सा चम्मच में इस चाशनी को लें। इसके बाद इसे थोड़ा ठंडा कर ले। जिससे कि आपके हाथ न जलें। इसके बाद इसे दो उंगुलियों के बीच लेकर दोनों उंगुलियों को एक-दूसरे से दूर करें।

जब इसमें एक ही तार बने ते समझ लीजिए कि चाशनी तैयार है। इसके बाद इसमें भूनी हुआ आटा, अलसी, सभी मेवे और गोंद डालकर अच्छी तरह से मिलाए। जिससे कि गुड पूरे में अच्छी तरह से मिक्स हो जाएं।

इसके साथ ही इसमें पीसी इलायची डाले। इसके बाद हाथों में थोड़ा सा पानी डालकर इसको लेकर लड्डू बनाकर एक प्लेट में रख दें। आपके अलसी के लड्डू बनकर तैयार है। इसे आप एक महीने तक रख सकती है। सुबह-सुबह इन्हे खाने से आपको ताजगी के साथ-साथ स्फूर्ति भी आ जाएगी।

नोट- आप चाहे तो गुड की जगह पर चीनी का भी इस्तेमाल कर सकते है। साथ ही अपने अनुसार ज्यादा या कम मेवे डाल सकते हैं।

छुट्टी को चॉकलेट रैस्बेरी ब्राउनी से बनाएं खास

0
make holiday special by making  chocolate raspberry brownies
make holiday special by making chocolate raspberry brownies

कल संडे है। छुट्टी का दिन तो कुछ स्पेशल बनाना बनता हैं। ऐसे में चॉकलेट रैस्बेरी ब्राउनी से बेहतर ऑप्शन कुछ हो ही नहीं सकता। सभी को काफी पसंद आएगी। बर्थ-डे पार्टी के मौके पर भी इसे बनाना एक अच्छा ऑप्शन है।

कुल समय: एक घंटा 40 मिनट
तैयारी में लगने वाला समय: 15 मिनट
कैलरी: 420

सामग्री:
आधा कप कोकोआ पाउडर

एक कप कटा हुआ बादाम
2 चम्मच वनिला एसेंस
12 अंडे
650 ग्राम चॉकलेट
2 कप रैस्बेरी
ढाई कप मैदा
चार कप कैस्टर शुगर
500 ग्राम बटर

बनाने की विधि :
– सबसे पहले अवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्री-हीट कर लें। इसके बाद बटर और चॉकलेट को मेल्ट कर लें और एक साथ मिला लें। दोनों चीजें अच्छी तरह मिल जानी चाहिए।

– अंडा, कैस्टर शुगर और वनिला एसेंस को अच्छी तरह मिला लें। अब इसमें कोकोआ पाउडर और मैदा मिला लें। इसे खूब अच्छी तरह मिला लें।

– अब इसमें रैस्बेरी मिला दें और ग्रीस लगे हुए पैन में डाल दें। इसके ऊपर से कटे हुए बादाम छिड़क दें।

– इसे करीब 60 से 75 मिनट तक पकाएं। पकने के बाद बेक्ड मिक्सचर को बाहर निकाल दें। एक बाउल में निकाल लें और ठंडा होने के लिए रख दें।

सर्दियों में गर्मागर्म आलू का सूप बनाएं!

0
healthy potato soup
healthy potato soup

हेल्दी पोटैटो सूप विटमिन सी और बी 6 से भरपूर है।

बनाने में लगने वाला कुल समय : 30 मिनट

तैयारी में लगने वाला समय: 10 मिनट

कैलरीज: 330

सर्विंग: 2 लोगों लिए

सामग्री:

तीन-चौथाई कप कटा हुआ प्याज
एक चम्मच मक्खन
आधा कप दूध
चार छीले और कटे आलू
3 चम्मच मैदा

बनाने की विधि:

– एक सॉस पैन में बारीक कटे प्याज और आलू ले लें। इसमें पानी डालें और उबलने के लिए ढककर रख दें।

– इसे 10 मिनट तक पकाएं। आलू मुलायम हो जाना चाहिए। इसके बाद सॉस पैन का पानी छान लें।

– एक सॉस पैन में मक्खन डालें। ऊपर से 3 चम्मच मैदा छिड़कें। इसे गाढ़ा होने तक पकाएं।

– पैन में आलू और प्याज डालें। इसके बाद आधा कप दूध इसमें मिलाएं। इसे थोड़ी देर पकाएं। आपका सूप तैयार है। इसे गर्मागर्म सर्व करें।

स्नैक्स में बनाये गर्मागर्म पनीर चीज बन

0

instant : paneer cheese bun for snakcs time
instant : paneer cheese bun for snakcs time

पनीर चीज बन स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए भी अच्छे हैं और सबसे बड़ी बात यह है कि इन्हें बनाना भी बहुत आसान है।

पनीर चीज बन बनाने में लगने वाला समय – 40 मिनट

तैयारी में लगने वाला समय- 15 मिनट

कैलरी- 90

यह सामग्री 6 लोगों के लिए है।

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत:

– 6 बर्गर बन, जो बीच से कटे हुए हों।

– 2 चम्मच मक्खन

फीलिंग के लिए
– आधा कप घिसा हुआ पनीर
– 2 बारीक कटी हुई मिर्च
– स्वादानुसार नमक
– एक बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ पत्ता गोभी
– एक बड़ा चम्मच घिसा हुआ गाजर
– बारीक कटी हुई घनिया
– काली मिर्च पाउडर
– ग्रेटेड चीज

बनाने की विधि :
– सबसे पहले 6 बर्गर बन ले लें और इन्हें बीच से काट लें। अब बन को बीच से काट लें। यह कप जैसा हो जाना चाहिए। ध्यान रखें बाहरी हिस्सा नहीं कटना चाहिए।

– पनीर, चीज, हरी मिर्च, गाजर, पत्ता गोभी धनिया की पत्ती, नमक और काली मिर्च पाउडर को मिला लें। इन सभी चीजों को मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लें।

– मिश्रण को इन बन कप्स में भर लें। बन के दूसरे हिस्से से इसे ढक लें।

– अब एक नॉन-स्टिक तवे को मध्यम आंच पर गर्म करें। पनीर से भरे हुए इन बन को तवे पर रखें। इसके चारों ओर बटर लगाएं।

– दोनों ओर से इसे पकाएं। जब ये पक जाए तो पसंदीदा चटनी के साथ इसे सर्व करें।