online hindi news website, online hindi news paper, top hindi news media website, bollywood hindi news, political hindi news, sports news, crime patrol
Idea also presented additional data and unlimited calling plans
नई दिल्ली। रिलांयस जिओ, वोडाफोन, एयरटेल द्वारा कुछ प्लान में 4जी डेटा की सीमा को बढ़ाए जाने के एक सप्ताह बाद उसकी प्रतिद्वंद्वी आइडिया ने भी चुनिंदा असीमित कॉलिंग प्लान में डेटा इस्तेमाल की सीमा बढ़ाने की घोषणा की है। इसके अलावा 4जी हैंडसेट को अपग्रेड होने वाले ग्राहकों को 3जीबी का अतिरिक्त मोबाइल ब्रॉडबैंड उपलब्ध कराया जाएगा।
आइडिया ने एक बयान में कहा, ‘सभी ग्राहकों को प्लान के साथ मुफ्त डेटा दिया जाएगा। वहीं 4जी हैंडसेट वाले ग्राहकों को नए प्लान में अधिक डेटा लाभ दिया जाएगा।’ इस पेशकश के तहत मौजूदा प्रीपेड 4जी हैंडसेट वाले ग्राहकों को 348 रुपये के रिचार्ज पैक पर 1 जीबी मुफ्त डेटा मिलेगा। इसके अलावा उन्हें असीमित वॉयस कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा भी मिलेगी।
वहीं इस पैक के साथ नए 4जी हैंडसेट पर रिचार्ज कराने वाले ग्राहकों को 3जीबी का अतिरिक्त डेटा मिलेगा। इसकी वैधता अवधि 28 दिन की है। 365 दिन में अधिकतम 13 रिचार्ज पर यह लाभ लिया जा सकता है।
गुस्सा ऐसी चीज़ हैं जिससे कई बार रिश्ते तक में दरार आ जाती है। क्योंकि गुस्से में इंसान अपना आपा खो बैठता है। किसी-किसी इंसान को बहुत ज्यादा गुस्सा आता और वह गुस्सा में कई नुकसान कर देता है। बहुत गुस्सा आने का कारण मुख्यत: रोगी की कमजोर अवस्था और हिन् भावना होती है। अभिभावकों द्वारा कड़ा अंकुश, बीमारी के पश्चात् की कमजोरी अथवा पर्याप्त मेहनत के पशचात असफलता भी गुस्से का कारण होता है। आज हम आपको बताते है गुस्से से बचने के कुछ घरेलू उपाय।
1. शाम को एक चम्मच गुलकन्द खाकर ऊपर से दूध पी ले। सुबह दो केले या 1 सेब नाश्ते से पहले खाये। इससे क्रोध धिरे-धिरे शांत होगा।
2. एक आँवले का मुरब्बा रोज सुबह खाकर ऊपर से गरम दूध पीने से क्रोध कम होने लगता है। बुद्धि भी तीव्र होती है। याददाश्त भी ठीक होती है।
3. जिन्हें गुस्सा बहुत आता है। उन्हें गरम चीज जैसे – अण्डा, माँस, मदिरा, लहसुन और लौंग आदि गरम चीजो का उपयोग कम कर देना चाहिए।
4. संतरा, निम्बू, सौफ, छोटी इलायची, पुदीना, शहतूत, शंखपुष्पी का खस का शर्बत पिने से मन मस्तिष्क को शांति मिलती है। साथ ही क्रोध भी कम होता है।
गुस्सा आने पर खुद पर काबू करने की कोशिश करें। गुस्से में ज्यादातर खुद का ही नुकसान होता है। बार-बार गुस्सा आता है तो एक बार डॉक्टर से समर्पक जरूर करें।
नए साल आते ही जहाँ फैशन में बदलाव आता हैं वही ज्वेलरी में बहुत बदलाव आता हैं। फैशन में ज्वेलरी एक बहुत अहम हिस्सा हैं जो आपकी खूबसूरती को बड़ा देता हैं।
गहनों से स्मार्ट लुक पाने के संबंध में यह अपनाये तरीके
* आपका स्टाइल आपकी रुचि और जुनून के दर्शाता है, आंखें बंद कर दूसरों की स्टाइल को अपनाने के बजाय अपना खुद का ट्रेंड सेट करें। अगर आप हूप ईयररिंग नहीं पहनना चाहती हैं तो फिर हीरा जड़ित टॉप्स या पूरे कान की लंबाई को घेरने वाले क्वर्की ईयर-रिंग भी पहन सकती हैं।
* अपने फैशनेबल गहनों को और उन्नत बनाएं और पन्ना की अंगूठी, रूबी जड़े हुए चोकर को बेहिचक खरीदें। आधुनकि बढ़िया डिजाइन वाले गहनों का चयन करें।
* साल 2017 में अपने गहनों के जरिए सबका ध्यान आकर्षित करें। आधुनकि डिजाइन वाली नई शैली के हार और चमकदार बड़ा सा कॉकटेल अंगूठी आपको स्मार्ट लुक देगा और सबका ध्यान बरबस ही आपकी ओर चला जाएगा।
* अपने गहनों की चमक बनाए रखने के लिए इन्हें करीने से संभालकर रखें, वेलवेट के बॉक्स में इन्हें सहेजकर रखें। सोना और प्लेटिनम के गहने बहुत संवेदनशील होते हैं, इसलिए इन्हें मुलायम कपड़े में रखें।
* पारंपरिक गहने भी आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। छोटे ब्लैक ड्रेस के साथ शाम की पार्टी में एंटीक गहने पहनें। अपने पारिवारिक विरासत को दर्शाने वाले गहनों को यूं ही अलमारी में नहीं पड़ा रहने दें, बल्कि इस साल खुद को फ्यूजन लुक देते हुए उनका इस्तेमाल करें।
मुँह की सफाई करना बेहद जरुरी हैं। अगर आपके मुहं से दुर्गन्ध आती हैं तो संभल जाईये। यह खतरनाक साबित हो सकता हैं। अगर आप रोजाना मुँह की सफाई नहीं करते हैं तो आज से करना शुरू कर दे।
ऐसा करना दांतों के साथ-साथ दिल व फेफड़ों से जुड़े कई रोगों से भी निजात दिलाता है।
दांतों की सामान्य और नियमित सफाई से 50 प्रतिशत बीमारियों को दूर रखा जा सकता है। वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ. बाबू लाल कहते हैं, ‘दांतों की सही सफाई न होने पर दांतों पर परत जम जाती है, जिसमें बनने वाला बैक्टीरिया टॉक्सिन दांतों को नुकसान पहुंचाता है और सांस में बदबू पैदा करता है। ब्र्रंशग की सही तकनीक बेहद जरूरी है। सामने से अधिक दांतों के बीच की सफाई जरूरी होती है। यही वजह है कि ब्रश को ऊपर से नीचे करने की सलाह दी जाती है। ’
दिल-दिमाग से भी है संबंध
दांत में सडऩ होना, पायरिया, मुंह से बदबू आना, मसूड़ों से खून निकलना, दांतों की झनझनाहट, छाले पडऩा, मुंह का सूखना आदि सभी ओरल हेल्थ के तहत आते हैं। लंबे समय तक दांतों की सफाई में लापरवाही करना गर्दन और रीढ़ की हड्डी में दर्द, सिर दर्द, दिमागी तनाव और मुख के कैंसर जैसे रोगों का कारण बन जाता है।
मधुमेह रोग से ग्रसित लोगों के लार में पाए जाने वाले कीटाणु अधिक सक्रिय होते हैं, जिससे मसूड़े और जबड़े की हड्डी में संक्रमण होने की आशंका बढ़ जाती है। एक शोध के मुताबिक हार्ट अटैक के 40 फीसदी मरीजों में मसूड़ों की दिक्कत देखने को मिली। हृदय के साथ $फेफड़ों का संक्रमण भी मुख में उत्पन्न बैक्टीरिया से बढ़ता है। ओरल इन्$फेक्शन में जो बैक्टीरिया होते हैं, वही बैक्टीरिया हृदय रोगों का कारण भी होते हैं।
दांत में सडऩ होना
दांत सडऩे पर उसकी सतह पर होने वाले छिद्र को कैविटी कहते हैं। जो दांत में काले व भूरे धब्बे के तौर पर दिखते हैं। इस वजह से दांतों में दर्द होता है। लंबे समय तक उपचार न कराने से दांतों में सडऩ, मसूड़ों में सूजन, जबड़ों में और सिर में दर्द की शिकायत हो सकती है।
उपचार में देरी करने पर कृत्रिम दांत लगवाने की नौबत तक आ सकती है। इससे बचने के लिए खाने-पीने के बाद कुल्ला करें। दिन में दो बार दांत साफ करें। फ्लॉस करें। धागे की मदद से दांतों में से फंसा अंश निकालना फ्लॉभसग कहलाता है। दर्द होने पर बर्फ से सिंकाई करें।
मुंह से दुर्गंध आना
नियमित व ढंग से दातों की सफाई ना किए जाने पर यह बीमारी उत्पन्न हो जाती है। दांतों में पायरिया लग जाता है, जिससे मसूड़ों से खून तो आता ही है, साथ ही ब्रश करने के कुछ समय बाद ही मुंह से दुर्गंध आने लगती हैं। ब्रश करते समय हमेशा नरम ब्रश का ही इस्तेमाल करें। कुछ घरेलू उपाय भी राहत देते हैं।
दांतों में झनझनाहट
ठंडी या गर्म चीजों के सेवन करने पर दातों में झनझनाहट होना एक आम समस्या है, जो इन दिनों कम उम्र के लोगों में भी देखने को मिल रही है। कई बार इस कारण तेज दर्द भी होता है। इसका सबसे बड़ा कारण है मसूड़ों का ढीला होना। अनियमित खान-पान भी दांतों में झनझनाहट का बड़ा कारण है।
कुछ घरेलू उपाय
पानी में आधा चम्मच सेंधा नमक मिला लें। सोने से पहले इससे कुल्ला करें। नींबू रस और सेंधा नमक बराबर मात्रा में मिलाकर उसे दांतों के पीले हिस्से पर रगड़ें।
तुलसी का पेस्ट बनाएं, उसमें थोड़ी चीनी मिला लें। मधुमेह रोगी चीनी की बजाय शहद मिला कर मसूड़ों पर मसाज करें। पानी में शहद मिला कर गरारे करना भी लाभ देता है। सूखे आंवले को सेंक कर चूर्ण बना लें। फिर इसे सरसों के तेल में मिलाकर मसूड़ों पर मालिश करें।
आजकल की तड़क भड़क लाइफस्टाइल में मासूमियत ख़त्म सी होती जा रही हैं ऐसे में अगर किसी दिन आप डिसेंट सा दिख भी जाते हैं तो लोग पूछने लगते हैं बीमार तो नहीं हो ना। लेकिन कभी कभी डिसेंट दिखना भी अच्छा रहता हैं। जी हाँ डिसेंट से आपकी मासूमियत झलकती हैं जिसे लोग पसंद भी किया करते हैं।
अगर आप भी ऐसी ख्वाहिश रखते हैं तो हमारे पास है कुछ कूल टिप्स जो आपकी पर्सनॉलिटी में चार चांद लगा देंगे.
1- आज कल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में सारा दिन के ऑफिस के बाद थकान दिखना लाजिमी है इसलिए पार्टी में तैयार होने से पहले एनर्जाइजिंग स्क्रब क्रीम का इस्तेमाल करें. इससे चेहरे की कोशिकाओं में जान आएगी और खुद भी तरोताजा महसूस करेंगे.
2- पार्टी में जाएं और आपके बाल रूखे और बेजान दिखें तो लोग दूर से ही देखकर भागेंगे. इसलिए आप ड्राई शैंपू करें और बालों में चमक लाने के लिए जेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
3- डियोड्रेंट के अलावा अच्छे परफ्यूम का भी इस्तेमाल करें. ब्रांडेड प्रोडक्ट्स की अपनी ही बात होती है.
4- नाखूनों को जरूर काटें क्योंकि पार्टी में अक्सर खाने की प्लेट और गिलास पकड़ते समय नाखून दिख जाते हैं उनकी गंदगी हमारे व्यक्तित्व पर गलत प्रभाव डालते हैं.
5- पार्टी में जाने से पहले माउथवाश जरूर रखें या फिर इलायची, सौंफ जरूर खाएं ताकि मुंह की दुर्गंंध से आप से लोग घृणा न करने लगें.