Home Blog Page 4235

ठण्ड में गुड़ देगा 5 फायदे 

0
Jaggery is benefit for health in winter season
Jaggery is benefit for health in winter season

सर्दियों में गुड़ खाने से शरीर में गर्माहट आती हैं साथ ही खाना खाने के बाद अकसर कुछ मीठा खाने का मन करता है तो ऐसे में गुड़ का ही सेवन करे। गुड़ सबसे सस्ता, स्वादिष्ट और स्वाद बढ़ाने के लिए खाते हैं। ठंड में इसको लोग ज्यादा यूज करते हैं। इसमें मौजूद विटामिन, मिनरल्स, न्युट्रीएंट्स और आयरन कई तरह बीमारियों से बचाते हैं। आज हम आपको रोज गुड़ खाने के फायदों के बारे में बताएंगे।

1. गुड़ खाने से सर्दी नहीं लगती है। वहीं दूसरी ओर यह आपको जुकाम और खांसी से भी बचाता है।
2. गुड़ खाने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और आपकी बॉडी में हो रहा पेन भी दूर हो जाता है।
3. गुड़ खाने से एसिडिटी की समस्या दूर जाती है और पेट फूलना और जी मचलाना भी बंद हो जाता है।
4. रोज गुड़ खाने से डाइजेशन सिस्टम भी अच्छा होता है। यह आपको कब्ज से बचाता है।
5. गुड़ खाने से आपकी बॉडी का वेस्ट मैटिरियल भी बाहर निकलता है और आपकी स्किन भी ग्लो करती है।
तो आप भी इन सर्दियों में रोज गुड़ खाकर अपने आपको चुस्त और दुरूस्त बना सकते हैं।

लेथर जैकेट्स का इस तरह से करे चयन 

check leather while purchasing leather jacket
check leather while purchasing leather jacket

सर्दियाँ आते ही नए नए जैकेट्स की डिमांड बाजार में बढ़ जाती हैं। ऐसे में इन सर्दियों में लेदर जैकेट्स की डिमांड बहुत हो रही हैं। फिरल्स हो या फिर बॉयज लेदर जैकेट्स आपकी स्टाइल में चार चाँद लगा देता हैं। लेकिन बाजार में ओरजिनल लेदर जैकेट और नकली जैकेट की पहचान करना बहुत जरुरी होता हैं। ऐसे में आप असली चमड़े की जैकेट कैसे खरीदें और ठगे न जाएं, इसके लिए चमड़े की पहचान के कई तरीके हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, बनावट और गंध से असली और नकली चमड़े के बीच फर्क किया जा सकता है।
आइए जानते हैं असली व नकली चमड़े की पहचान के तरीके -:
-: चमड़े को पहचानने का आसान तरीका है उसे दबाकर या खींचकर देखना। अगर चमड़ा असली है तो इसमें सिकुड़न और खिंचाव नजर आएगा और अगर नकली है तो इस पर कोई फर्क नहीं दिखेगा।
-: असली चमड़ा जल्दी खराब नहीं होता और यह 10 साल से अधिक समय तक भी टिका रह सकता है।
-: खरीदने से पहले चमड़े के जैकेट को अच्छी तरह छूकर और महसूस कर जांच लें। जैकेट की सामग्री में हल्की-फुल्की खराबी असली चमड़े की पहचान है। असली चमड़े से प्लास्टिक या केमिकल की गंध नहीं आती है, जबकि नकली लेदर जैकेट से ऐसे गंध आते हैं।
-: असली चमड़े के जैकेट को खींचने पर उसमें बहुत बारीक छेद नजर आते हैं, जो रोमछिद्रों के छेद होते हैं। जबकि कृत्रिम चमड़े के जैकेट को खींचने पर यह आपको नजर नहीं आएगा।
-: असली चमड़े का जैकेट छूने पर मुलायम व कोमल स्पर्श देगा, जबकि नकली चमड़ा कठोर महसूस होता है।
-: असली चमड़ा आसानी से पानी को अवशोषित कर सकता है, जबकि नकली चमड़ा पानी अवशोषित नहीं कर पाता है और इसकी सतह पर पानी की बूंदें नजर आती हैं।
-: असली चमड़े के जैकेट को मोड़ने या खींचने पर लचीलापन और रंग में थोड़ा बदलाव नजर आएगा। वहीं नकली चमड़ा कठोर व सख्त बना रहेगा।

सर्दी में बढ़ सकती है हार्ट अटैक की समस्या

heart attack patience will increase in winter season
heart attack patience will increase in winter season

सर्दिया आते ही कई बीमारियों का सामना करना पड़ता हैं। देखा गया हैं की सर्दियों में शरीर अकड़ा हुआ रहता हैं। वही सर्दियों में दिल की बीमारी ज्यादा हो जाती हैं। किसी में सहन की क्षमता कम हैं तो तो उसको तुरंत यह बीमारी जकड लेगी। सर्दी के मौसम में हृदय रोग का खतरा रहता है। शरीर के तापमान में गिरावट और विटामिन डी के स्तर में कमी और रक्त के गाढ़ेपन में वृद्धि हृदय रोगों का जोखिम बढ़ा देती है। एक विशेषज्ञ ने बताया कि सर्दियों के दौरान तापमान में अचानक गिरावट के अलावा, तेज हवा और बारिश अक्सर शरीर के तापमान को कम कर देते हैं। इसके कारण रक्तचाप अचानक बढ़ जाता है जिससे दिल के दौरे का जोखिम उत्पन्न हो जाता है।

विशेषज्ञों के अनुसार ’40 वर्ष की आयु से ऊपर के व्यक्तियों को दिल के दौरे का खतरा अधिक होता है। उच्च रक्तचाप से मोटापा, कोलेस्ट्रॉल के स्तर, मधुमेह या अत्यधिक धूम्रपान सर्दियों के दौरान दिल का दौरा पड़ने के मामलों को गति प्रदान करने वाले कारकों में शामिल हैं।’
दिल का दौरा हमेशा चेतावनी के संकेत के साथ नहीं आता है। इसलिए सर्दियों के दौरान नियमित स्वास्थ्य जांच कराना अत्यंत महत्वपूर्ण है। रक्त में ग्लूकोज और कोलेस्ट्रॉल के स्तर का ध्यान रखा जाना चाहिए। इसके अलावा शराब के अनियंत्रित सेवन और जंक फूड से बचना चाहिए।’
बहुत अधिक ठंडे मौसम में, आपको स्‍वयं को गर्म रखने की कोशिश करनी चाहिए। हृदय रोगियों के लिए आवश्यक है कि इस मौसम में कुछ बातों का खास ख्याल रखें। थोड़ा बहुत शारीरिक व्यायाम अवश्य करें।

फैशन फोटोग्राफर डब्बू रतनानी का 2017 कैलेंडर जारी

Launch of Fashion photographer Dabboo Ratnani's calendar 2017
Launch of Fashion photographer Dabboo Ratnani’s calendar 2017

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर फैशन फोटोग्राफर डब्बू रतनानी हर साल फिल्मी सितारों के ग्लैमर से भरपूर कैलेंडर लेकर आते हैं, जिसका बॉलीवुड में हर कोई इंतजार करता है।

दिल्ली समेत कई शहरों में आतंकी हमले को लेकर अलर्ट

intelligence agency warn of terror alert on 26th january 2017
intelligence agency warn of terror alert on 26th january 2017

नई दिल्ली। खुफिया विभाग ने 26 जनवरी के मौके पर आतंकी हमले को लेकर दिल्ली समेत कई शहरों को अलर्ट किया है।