Home Blog Page 4411

जनवरी से गाड़ियों के दाम में बड़ा इजाफा करने की तैयारी में महिंद्रा

0
Since January the big increase in the price of cars set to Mahindra
Since January the big increase in the price of cars set to MahindrA

नई दिल्ली। भारत की घरेलू वाहन कंपनी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा की जनवरी से अपने वाहनों के दाम में 26,500 रुपये तक वृद्धि की योजना है। कंपनी ने कच्चे माल की लागत में वृद्धि को देखते हुए यह फैसला किया है।

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के प्रवीण शाह ने कहा, ‘हमारी अगले महीने से यात्री तथा वाणिज्यिक वाहनों के दाम में 0.5 से 1.1 प्रतिशत वृद्धि की योजना है। यात्री वाहनों की कीमत में 3,000 से 26,500 रुपये के दायरे में वृद्धि होगी, जो मॉडल पर निर्भर करेगी।’
उन्होंने कहा कि 3.5 टन तक क्षमता वाले छोटे वाणिज्यिक वाहनों की कीमत (एक्स शोरूम) में 1,500 रुपये से 6,000 रुपये तक की वृद्धि होगी। शाह ने कहा कि धातु समेत अन्य सामग्री के दाम बढ़ने से कच्चे माल की लागत बढ़ी है, इसको देखते हुए कीमत वृद्धि का फैसला किया गया।
उन्होंने कहा, ‘इसके अलावा ईंधन की लागत बढ़ने से माल ढुलाई की लागत बढ़ी है। साथ ही नियामकीय माहौल में बदलाव का भी प्रभाव पड़ा है।’ इससे पहले, ह्यूंदै मोटर इंडिया, निसान, रेनॉ, टोयोटा, टाटा मोटर्स, मर्सेडीज जैसी वाहन कंपनियां भी जनवरी से दाम बढ़ाने की घोषणा कर चुकी हैं।

Flipkart को सबसे ज्यादा खरीदार NCR से मिले

0
Flipkart most buyers from NCR
Flipkart most buyers from NCR

नई दिल्ली। ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने रविवार को कहा कि इस साल उसके मंच पर सबसे अधिक खरीददार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) से आए।

फ्लिपकार्ट ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है, ‘ई-कॉमर्स के लिए सबसे अधिक लोग राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) से आए। इसके बाद बेंगलुरू, मुंबई, चेन्नई व हैदराबाद सहित अन्य महानगरों का नंबर रहा।’ इसके अनुसार फ्लिपकार्ट के लिए टियर-थ्री श्रेणी के पांच शहरों में वेल्लोर, तिरूपति, बेल्लारीव जोरहट व कोट्टयम रहे।
रिपोर्ट के अनुसार 2016 में उसके लिए ऑनलाइन खरीददारों में एक बड़ा (60%) हिस्सा पुरुषों का रहा जिन्होंने मुख्य रूप से इलेक्ट्रोनिक्स, पर्सनल ऑडियो, फुटवियर व लाईफस्टाइल उत्पादों की खरीद की।

भीलवाड़ा शहर में 72 घंटे इंटरनेट बंद करने का आदेश

bijhg.jpg

भीलवाड़ा। भीलवाडा कलक्टर महावीर प्रसाद शर्मा ने नागरिक सुरक्षा मंच के आह्वान पर 27 दिसंबर से अनिश्चितकालीन बंद के मद्देनजर 72 घंटे के लिए शहर में इंटरनेट सेवाएं बंद करने का आदेश दिया है।

बैंकों की लोन ग्रोथ 54 साल के निचले स्तर पर

Banks' credit growth at 54-year low
Banks’ credit growth at 54-year low

मुंबई। बैंकों की लोन ग्रोथ 54 साल के निचले स्तर पर पहुंच गई है। नोटबंदी के बाद बिजनेस सेंटीमेंट डाउन होने के चलते कंपनियों ने लोन लेना कम कर दिया है, जबकि आम लोगों ने रोजमर्रा के सामान को छोड़कर दूसरी खरीदारी कम कर दी है।

BPCL के पंपों और रसोई गैस के लिए ‘ओला मनी’ से करें भुगतान

0
BPCL pumps and LPG 'Ola Money' from payment
BPCL pumps and LPG ‘Ola Money’ from payment

बेंगलुरू। ओला की डिजिटल भुगतान सुविधा ‘ओला मनी’ के जरिये अब देश भर में भारत पेट्रोलियम (BPCL) के पेट्रोल पंपों व एलपीजी वितरकों को भुगतान किया जा सकेगा।

ओला मनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पल्लव सिंह ने यहां एक बयान में कहा कि कंपनी ने यह पहल सरकार की ‘डिजिटल इंडिया’ अवधारणा के समर्थन में की है। देश भर में बीपीसीएल के 13,000 से अधिक पेट्रोल पंप व 4,500 रसोई गैस वितरक हैं।
अब बीपीसीएल पंपों से ईंधन लेने या एलपीजी सिलेंडर का भुगतान ओलामनी के जरिए किया जा सकेगा।