
भाजपा नेता सुशील वासवानी के ठिकानों पर दूसरे दिन भी आयकर की जांच जारी

जोधपुर में एटीएम पिन के जरिए 54 लाख की धोखाधड़ी

जोधपुर। मसूरिया शिव बस्ती के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ 54 लाख की धोखाधड़ी हो गई।
बोधगया में कालचक्र पूजा में शामिल होंगे दलाईलामा

पटना। आतंकवादियों के निशाने पर रहे बिहार के बौद्ध धर्म के अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल बोधगया में हर वर्ष की तरह इस बार भी विश्व शान्ति के लिए होने वाली कालचक्र पूजा की सुरक्षा में आतंकवाद निरोधक दस्ते को तैनात किया जा रहा है।
ढाई साल के पुत्र की हत्या कर पिता ने दी जान

गुवाहाटी। असम के कामरूप (ग्रामीण) जिले के रंगिया महकुमा अंतर्गत नवकुची गांव में बुधवार की सुबह एक हृदयविदारक घटना प्रकाश में आई।
मिस्त्री के बाद टाटा ग्लोबल बेवरेजेस के स्वतंत्र निदेशक दारियस पंडोले ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। साइरस मिस्त्री के टाटा समूह की 6 कंपनियों के निदेशक मंडल से इस्तीफा देने के तुरंत बाद टाटा ग्लोबल बेवरेजेस के स्वतंत्र निदेशक दारियस पंडोले ने भी कंपनी के निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया है।
गौरतलब है कि उन्होंने टाटा समूह के चेयरमैन पद से हटाए गए साइरस मिस्त्री का खुलकर समर्थन किया था। कल मैक्स इंडिया के चेयरमैन अनलजीत सिंह ने भी स्वतंत्र निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया था।
पंडोले और सिंह शुरुआत से मिस्त्री को टाटा ग्लोबल बेवरेजेस के चेयरमैन पद से हटाए जाने के टाटा संस के प्रस्ताव का विरोध करते रहे हैं। टाटा संस, समूह की सभी कंपनियों की धारक कंपनी है। बंबई शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने बताया कि दारियस पंडोले ने कंपनी के गैर-कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफ दे दिया है।
गौरतलब है कि टाटा पावर ने मंगलवार को कहा कि मिस्त्री ने कंपनी के निदेशक पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। उन्हें निदेशक मंडल से हटाने के प्रस्ताव पर फैसले के लिए कंपनी ने असाधारण आम बैठक (ईजीएम) बुलाई है, लेकिन उन्होंने बैठक से पहले ही इस्तीफा दे दिया।
टाटा पावर ने मंगलवार को बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा कि मिस्त्री ने कंपनी के निदेशक पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। करीब आठ सप्ताह से जारी बोर्डरूम की लड़ाई के बाद टाटा ग्रुप के हटाए गए चेयरमैन मिस्त्री ने सोमवार को समूह की छह सूचीबद्ध कंपनियों के निदेशक मंडल से इस्तीफा दिया था। इन कंपनियों में टाटा मोटर्स और इंडियन होटल्स शामिल हैं।