
ऑफिस में घंटों कुर्सी पर बैठने से वजन बढ़ना तो तय बात है, अगर आप इससे निजात पाना चाहते है तो आप अपने ऑफिस समय में से कुछ समय निकालकर कुछ इस तरह की गतिविधियां अपना सकते है।


सरसों का तेल
चार चम्मच सरसों के तेल में एक चम्मच सेंधा नमक मिलाकर गर्म करें। रात को लगाकर सोएं और सुबह इसे धो लें। सूजन पहले से कम हो जाएगी। सेंधा नमक की जगह काली मिर्च का भी प्रयोग कर सकते हैं।
नींबू का रस
हाथों की अंगुलियां सूजने पर नींबू का रस लगाएं। ये जलन से राहत दिलाता है और सूजन कम करता है।
आलू
आलू काटकर उसमें नमक मिलाएं और प्रभावित हिस्सों पर लगाएं। आपको असर दिखाई देगा, लेकिन भोजन में नमक की मात्रा का कम प्रयोग करें।
हल्दी
हल्दी को ज्यादातर समस्याओं का रामबाण इलाज माना जाता है। जैतून के तेल में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे सूजन पर लगाएं और थोड़ी देर बाद गुनगुने पानी से धो लें। इससे सूजन कम होती है और दर्द से भी राहत मिलती है।
प्याज
प्याज में एंटीबायोटिक और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं। ये अंगुलियों में होने वाली खुजली और सूजन से राहत दिलाता है। इसके रस को अंगुलियों की सूजन पर लगाने से आराम मिलेगा।


चेहरे से पिगमेंटेशन हटाने वाला मास्क किस तरह बनता है और इसके फायदे क्या हैं।
नींबू का रस + हल्दी नींबू का रस साइट्रिक एसिड और विटामिन सी से भरा होता है, जो कि त्वचा को लाइट और ब्राइट करता है। हन्दी में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कि त्वचा की क्षतिग्रस्त कोशिकाओं की मरम्मत करता है।
1 : 1 चम्मच नींबू के रस में चुटकीभर हल्दी मिलाएं और गर्दन तथा चेहरे पर लगाएं।
2 : फिर इसे 15-20 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें और जब यह हल्का सूख जाए तब धो लें। इसे हर दूसरे दिन करें।
नींबू का रस + गुलाब जल + संतरे का रस नींबू में साइट्रिक एसिड होता है जो त्वचा की मरम्मत करता है। गुलाब जल में विटामिन ई होता है जो स्किन टोन को सुधारता है। संतरे का रस में मौजूद विटामिन सी, पोर्स को क्लीन करता है और चेहरे पार चमक भरता है।
1 : 1 कटोरी में 1 चम्मच संतरे का रस, गुलाबजल और कुछ बूंद नींबू के रस की मिलाइये।
2 : फिर उसमें कॉटन डुबोइये और इसे चेहरे तथा गर्दन पर लगाइये। जब यह सूख जाए तब इसे गुनगुने पानी से धो लीजिये। उसके बाद पोर्स बंद करने के लिये ठंडे पानी से चेहरा धोइये।
दूध क्रीम + बेसन दूध की क्रीम में लैक्टिक एसिड होता है जो कि त्वचा को अंदर से हाइड्रेट भी करता है और पोषण भी पहुंचाता है। इसे लगाने से आपकी डेड स्किन हटेगी और साफ स्किन सामने आएगी।
1 : 1 चम्मच बेसन में दूध की मलाई मिलाएं और पेस्ट बनाएं। फिर उसमें नींबू का रस मिलाएं।
2 : अपने चेहरे को साफ करें और फिर उस पर पेस्ट लगाएं। फिर इसे 15-30 मिनट तक सूखने दें। फिर इसे धोने के लिये चेहरे पर हल्का पानी लगाएं और धीरे धीरे चेहरा धो लें।
