Home Blog Page 5055

कबड्डी विश्व कप में बड़ा उलटफेर, बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को और पौलेंड ने ईरान को हराया

0
bangladesh thrashed australia by record margin poland surprisingly beat iran
bangladesh thrashed australia by record margin poland surprisingly beat iran

नई दिल्ली। कबड्डी विश्व कप बड़ा उलटफेर देखने को मिला। बांग्लादेश ने अहमदाबाद में खेले जा रहे कबड्डी विश्व कप के ग्रुप ‘ए’ के एकतरफा मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 80-8 से रौंद डाला। यह इस संस्करण में अंकों के हिसाब से किसी भी टीम कर सबसे बड़ी जीत है।

हालांकि यह दोनों टीमें पहले ही सेमीफाइनल की होड़ से बाहर हो चुकी हैं। इस ग्रुप से भारत और दक्षिण कोरिया अंतिम चार का टिकट कटा चुकी हैं। बांग्लादेश की यह चार मैचों में दूसरी जीत है, वहीं ऑस्ट्रेलिया की पांच मैचों में चौथी हार।

बांग्लादेश ने मैच में शुरू से लेकर अंत तक अपना दबदबा बनाए रखा। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हाफ टाइम तक बांग्लादेश की टीम 36-2 से आगे थी। बांग्लादेश के जीत के हीरो कप्तान अरुदुजमान मुंशी रहे, जिन्होंने सर्वाधिक 17 अंक जुटाए। साबुज मियां ने दस अंक हासिल किए। बांग्लादेश ने पूरे मैच में सात बार ऑस्ट्रेलिया को ऑल आउट किया।

पोलैंड ने सबको चौंकाया
ग्रुप ‘बी’ के एक अन्य मैच में पोलैंड ने खिताब के दावेदारों में शुमार मजबूत ईरान को 41-25 से हराकर बड़ा उलटफेर किया। हालांकि यह उलटफेर ईरान के लिए किसी तरह का खतरा पैदा नहीं कर सका। ईरान की यह पांच मैचों में पहली हार है। वह पहले ही अंतिम चार में जगह बना चुका है। पोलैंड ने अपने खेल से कबड्डी प्रेमियों को चौंकाने वाला काम जरूर किया है।

हिमाचल : पीएम मोदी ने किया तीन पनबिजली परियोजनाओं का लोकार्पण

PM Modi inaugurates three hydro projects in himachal pradesh
PM Modi inaugurates three hydro projects in himachal pradesh

शिमला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को मण्डी से तीन जल बिजली परियोजनाओं एनटीपीसी की कोलडैम ( 800 मेगावाट), एनएचपीसी की पार्वती (520 मेगावाट) और एसजेवीएनएल की 412 मेगावाट की रामपुर जल विद्युत परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं।

Uber cab ने अपना किराया दोगुना किया

0
Uber cab doubled their fare
Uber cab doubled their fare

नई दिल्ली। एप अधारित टैक्सी सर्विस देने वाली कंपनी उबर इंडिया ने दिल्ली-एनसीआर में अपना किराया करीब दुगुना कर दिया है। कंपनी ने इसकी जानकारी एक ब्लॉग पोस्ट में दी।

मिली जानकारी के मुताबिक उबर की कैब में अगर आप 20 किलोमीटर तक यात्रा करेंगे तो आपको प्रति किलोमीटर 6 रुपये देने होंगे। अगर आप इससे ज्यादा यात्रा करेंगे तो प्रति किलोमीटर 12 रुपये देने होंगे। हालांकि बढ़ा हुआ किराया उन्हीं लोगों पर लागू होगा जो 20 किलोमीटर से ज्यादा यात्रा करेंगे.इसी तरह से उबर एक्स लेने पर 20 किलोमीटर तक 9 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से किराया देना होगा। उसके बाद 13 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से किराया देना होगा।

युवती को घर पहुंचाने का झांसा देकर दो पडोसियों ने किया रेप

इस सम्बन्ध में उबर ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर के ग्राहकों को भरोसेमंद सफर सुनिश्चित करने के लिए हमने 20 किलोमीटर से लंबे ट्रिप के लिए किरायों में बदलाव किया है। इस बदलाव के जरिए हम उबर से जुड़े ड्राइवरों को आर्थिक तौर पर सक्षम बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि ओला कैब की माइक्रो सेवा से टक्कर लेने के लिए उबर ने इसी वर्ष जून में ही अपने किराये को कम करते हुए 6 रुपये प्रति किलोमीटर कर दिया था। पहले यह किराया 8 रुपए प्रति किलोमीटर था।

हिमाचल : परिवर्तन रैली में मोदी के निशाने पर रहे मुख्यमंत्री वीरभद्र

himachal pradesh : pm modi address parivartan rally in mandi
himachal pradesh : pm modi address parivartan rally in mandi

मण्डी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को यहां के पडडल मैदान में भाजपा की परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए परोक्ष तौर पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर हमला बोला।

मुंबई में लैंडिंग के दौरान एयर इंडिया विमान लैंडिंग के दौरान फटा टायर

mumbai : Air India plane carrying 128 people suffers tyre burst while landing
mumbai : Air India plane carrying 128 people suffers tyre burst while landing

मुंबई। मुंबई विमानतल पर एयर इंडिया विमान के लैंडिंग करते समय विमान का टायर फट गया। हालांकि विमान का टायर फटने से कोई बड़ी घटना घटित नहीं हुई और विमान में सवार 128 यात्रियों व क्रू मेंबर्स को सकुशल बचा लिया गया है।