Home Blog Page 5054

पाश्र्वनाथ डवलेपर पर गिरी गाज, 10 दिसंबर तक 22 करोड़ लौटाने के आदेश

0
Parsvnath Developer until September 10 to return 22 million order
Parsvnath Developer until September 10 to return 22 million order

नई दिल्ली। सहारा ग्रुप के बाद सुप्रीम कोर्ट ने रियल एस्टेट सेक्टर की बड़ी कंपनी पाश्र्वनाथ डवलेपर को आड़े हाथ लिया है। पाश्र्वनाथ डवलेपर को 70 निवेशकों के पैसे ब्याज सहित लौटाने के आदेश दिए हैं। फ्लैट के ऑर्डर में लगे निवेशकों के 22 करोड़ रुपए 10 दिसंबर तक लौटाने के आदेश दिए गए हैं।

इससे पहले यूनिटेक लिमिटेड को उसके गुडग़ांव स्थित विस्टा प्रॉजेक्ट के फ्लैट खरीदारों को सुप्रीम कोर्ट ने पैसे लौटाने के आदेश दिए थे। देश की शीर्ष अदालत ने नोएडा एक्सप्रेस-वे पर बने सुपरटेक एमरल्ड कोर्ट प्रॉजेक्ट को लेकर भी बेहद सख्त रुख अपनाया था। खरीदारों के पैसे लौटाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने पिछले महीने कहा था, ‘कंपनी डूबे या मर जाए पर खरीदारों का पैसा वापस दे।’

इन सबसे पहले इसी साल जुलाई में सुप्रीम कोर्ट ने जेपी बिल्डर्स को भी राहत नहीं दी थी। सर्वोच्च न्यायालय ने नैशनल कन्ज्यूमर फोरम के उस आदेश पर स्टे लगाने से मना कर दिया था जिसमें फोरम ने डिवेलपर्स को निर्देश दिया था कि वह खरीदारों के फ्लैट में देरी के कारण 12 प्रतिशत सालाना की दर से जुर्माने की भुगतान करे।

कोहली ने ‘टीचर्स डे’ पर कोच को दिया ऐसा तोहफा कि भावुक हो गए गुरु

0
virat-rajkumar-getty
Kohli ‘Teachers’ Day gift to the coach on the emotional master

नई दिल्‍ली। एक बेहद प्रतिभाशाली युवा से विश्व स्तरीय बल्लेबाज तक विराट कोहली की तरक्की में राजकुमार शर्मा का योगदान किसी से छिपा नहीं है और 2014 में शिक्षक दिवस पर इस ‘शिष्य’ ने अपने सख्त कोच को इतना भावुक कर दिया कि उसे वह कभी नहीं भुला सकेंगे।

अनुभवी खेल पत्रकार विजय लोकपल्ली की किताब ‘ड्रिवन ’ में इस घटना का जिक्र किया गया है। लेखक ने लिखा,‘मैने एक दिन घंटी बजने पर दरवाजा खोला तो सामने विकास (कोहली का भाई) खड़ा था। इतनी सुबह उसके भाई के आने से मुझे चिंता होने लगी. विकास घर के भीतर आया और एक नंबर लगाया और फिर फोन मुझे दे दिया. दूसरी ओर विराट फोन पर था जिसने कहा, हैप्पी टीचर्स डे सर.’ इसके बाद विकास ने राजकुमार की हथेली पर चाबियों का एक गुच्छा रखा।

इसमें कहा गया,‘राजकुमार हतप्रभ देखते रहे। विकास ने उन्हें घर से बाहर आने को कहा. दरवाजे पर एक एस्कोडा रैपिड रखी थी जो विराट ने अपने गुरु को उपहार में दी थी।’ राजकुमार ने कहा,‘बात सिर्फ यह नहीं थी कि विराट ने मुझे तोहफे में कार दी थी बल्कि पूरी प्रक्रिया में उसके जज्बात जुड़े थे और मुझे लगा कि हमारा रिश्ता कितना गहरा है और उसके जीवन में गुरु की भूमिका कितनी अहम है।’

इस किताब में विराट के जीवन से जुड़ी मजेदार घटनाओं का भी जिक्र है। विराट को भले ही लगता हो कि नाम में क्या रखा है लेकिन दूसरों को शायद ऐसा नहीं लगता। युवराज सिंह ने अपनी किताब ‘टेस्ट ऑफ माय लाइफ’ में लिखा था कि उन्हें लगता था कि विराट कोहली को ‘चीकू’ निकनेम मशहूर कामिक किताब ‘चंपक’ से मिला जिसमें इस नाम का एक चरित्र है। भारतीय टेस्ट कप्तान ने हालांकि इसका खुलासा किया कि उन्हें यह निकनेम फल से मिला है।

लेखक ने लिखा,‘दिल्ली की टीम मुंबई में रणजी मैच खेल रही थी. विराट ने उस समय तक कुल 10 प्रथम श्रेणी मैच भी नहीं खेले थे। वह उस टीम में थे जिसमें वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, रजत भाटिया और मिथुन मन्हास शामिल थे। उनके साथ ड्रेसिंग रूम में रहकर वह काफी खुश थे।’ उन्होंने लिखा,‘एक शाम को वह बाल कटाकर होटल लौटा। उसने पास ही में नया हेयर सैलून देखा और वहां से बाल कटाकर नए लुक में आया. उसने पूछा कि यह कैसा लग रहा है तो सहायक कोच अजित चौधरी ने कहा कि तुम चीकू लग रहे हो।’

तभी से उनका नाम चीकू पड़ गया और उन्हें बुरा भी नहीं लगता। चौधरी ने कहा,‘वह उस समय घरेलू क्रिकेट सर्किट में पैर जमाने की कोशिश में था। उसे तवज्जो मिलना अच्छा लगता था। मैने इतना प्रतिस्पर्धी युवा नहीं देखा था। वह रन और तवज्जो का भूखा था।’

म्यांमार की चौकियों पर हमला करने वाले 30 हमलावर ढेर

Myanmar posts 30 bombers who attacked the pile
Myanmar posts 30 bombers who attacked the pile

ने पी तॉ। म्यांमार के पश्चिमी राज्य रखीने में हुए झड़पों में 30 हमलावर समेत दो महिलाओं की मौत हो गई, वहीं 12 लोगों को पकड़ा गया है। यह जानकारी उप गृहमंत्री जनरल आंग सोय ने दी। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार झड़प में सरकारी सैन्य दस्ते के पांच सैनिक मारे गए। इसके बाद मुंगटाव में तीन सीमा चौकियों पर नौ अक्टूबर को हमला किया गया था।

तीन सीमा चौकियों में मुंगटाव के कईकानपई, राथेदाउंग में कोटांकौक और नागाखुया कार्यालय शामिल है। राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार, अका मूल मुजाहिद्दीन को हमले के लिए दोषी ठहरया गया है, जिसका नेतृत्व हविस्तोहार के द्वारा किया गया। यह संगठन रोहिंग्या एकजुटता संगठन (आरएसओ) के आतंकवादी समूह के साथ जुड़ा हुआ है।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि हमले पूर्व आयोजित होते थे, जिसे विदेशी आतंकवादी समूहों द्वारा आर्थिक रूप से समर्थन दिया जाता था। जानकारी के अनुसार, हमलों में मुंगटाव के रहने वाले चरमपंथी शामिल थे, जिसका उद्देश्य मुंगटाव और बूथी को अधिकार में लेना था, जिसे व्यक्तिगत लिंक के माध्यम से मध्य पूर्व के देशों से वित्तीय सहायता दी जाती थी।

मुंबई : कफ परेड स्थित मेकर टॉवर में आग, दो की मौत

Mumbai : 2 dead in fire broke out at maker tower near Cuffe Parade
Mumbai : 2 dead in fire broke out at maker tower near Cuffe Parade

मुंबई। मुंबई शहर के कफ परेड क्षेत्र में स्थित मेकर टॉवर में मंगलवार की सुबह आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई है।

गैंगरेप के बाद विवाहिता के हाथ-पैर बांध नहर में फेंका

Married woman thrown in canal after gangrape in Sriganganr
Married woman thrown in canal after gangrape in Sriganganr

श्रीगंगागनर। श्रीगंगागनर जिले के श्रीविजयनगर थाना इलाके में एक विवाहिता के साथ उसी के जेठ के लड़के ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया और बाद में हाथ पैर बांधकर नहर में फेंक दिया।

पीडि़ता करीब दो घंटे तक नहर में रही। बकरी चराने वाले एक व्यक्ति ने उसे देखा और आस-पास के लोगों को बुलाकर तैराक की मदद से बाहर निकाला। पुलिस सूचना के बाद तुरंत मौके पर पंहुची और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया।

युवती के बयान के आधार पर दुष्कर्म और हत्या के प्रयास के आरोप में तीन जनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी को पकड़ लिया गया है। मामले की जांच रायसिंह नगर डिप्टी एसपी आनंद प्रकाश स्वामी को सौंपी गई है।

विवाहिता की शादी कुछ साल पहले सुखचैनपुरा गांव में हुई थी। विवाहित और उसके जेठ के परिवार के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। गृह क्लेश से तंग आकर विवाहिता के पति ने उससे सोमवार सुबह अपनी बहन के पास भटिंडा जाने की बात कही और माहौल शांत होने पर वापस लाना तय किया।

सोमवार को वह अपने जेठ के लड़के गुरमीत सिंह के साथ मोटरसाईकिल पर बैठकर सुबह 11 बजे अपने ससुराल से रवाना हुई। थोड़ी दूर जाने के बाद गुरमीत ने बाइक मोड़ ली और बाइक घर छोड़कर शाम की ट्रेन से भटिंडा जाने का बहाना बनाया।

गांव के पास जाने पर उसने फोन कर अर्जुन सांसी और एक अन्य व्यक्ति को बुलाया। तीनों ने उसे बाइक पर बीच में बैठा लिया और बाइक वापस कच्चे रास्ते की तरफ मोड़ दी और सुनसान जगह पर ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

इसके बाद दरिंदों ने युवती को गांव सुखचैनपुरा के पास ही अनूपगढ़ मुख्य शाखा नहर में फेंक दिया। इस दौरान बकरी चराने वाले सोहनलाल की नजर उस पर पड़ गई।

सोहनलाल ने आस-पास की ढाणियों के लोगों को इकट्ठा किया, तैराक की मदद से बाहर निकाला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर मुख्य आरोपी गुरमीत को हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढें
सेक्स, क्राइम और गैंगरेप की खबरें पढने के लिए यहां क्लीक करें

https://www.sabguru.com/woman-raped-two-neighbors-pretext-delivering-home/

https://www.sabguru.com/married-woman-gangraped-front-husband-garhwa-4-accused-arrested/

https://www.sabguru.com/woman-drugged-raped-two-jaipur/

https://www.sabguru.com/woman-kidnapped-gangraped-three-made-video-mahasamund/