Home Blog Page 5096

6 दिन से लापता राजस्थानी युवक का शव उन खाड़ी में मिला

missing Rajasthani man found dead in surat
missing Rajasthani man found dead in surat

सूरत। बीते छह दिन पहले रहस्यमय हालात में सलाबतपुरा क्षेत्र से लापता हुए राजस्थानी युवक का मंगलवार को उन गांव में खाड़ी से शव बरामद हुआ है। इस संबंध में सचिन जीआईडीसी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतक ताराचंद पुत्र कानाराम जाट (20) राजस्थान के सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ का मूल निवासी था। वह सलाबतपुरा क्षेत्र में वांसफोड़ा पुल के निकट पैकिंग मटीरीयल के कारखाने में काम करता था तथा वहीं रहता था।

गत 4 अक्टूबर को वह अपना मोबाइल फोन कारखाने में ही चार्जिंग में लगा कर बाहर निकला था लेकिन फिर लौट कर नहीं आया। इस पर कारखाने के संचालक ने सलाबतपुरा पुलिस थाने में उसकी गुमशुद्गी की सूचना दी।

इस बीच मंगलवार को रहस्यमय हालात में उनगांव संजयनगर सोसायटी के पीछे खाड़ी किनारे से उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि शव पर प्रथमदृष्या किसी चोट के निशान नहीं मिले है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए चिकित्सकों ने विसेरा लेकर फोरेन्सिक जांच केे लिए भेज दिए है।

हत्या की आशंका

रहस्यमय हालात में लापता हुए ताराचंद का शव बरामद होने पर बुधवार को पोस्ट मार्टम के दौरान बड़ी संख्या में राजस्थान जाट समाज के लोग व परिजन न्यू सिविल अस्पताल में एकत्र हुए। उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए शव के पोस्टमार्टम की मांग की। पुलिस द्वारा मामले की जांच का आश्वासन मिलने पर वे शान्त हुए।

चंदेरी के लिए फैशन वीक में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया

Jyotiraditya scindia walks the ramp to promote Chanderi sarees in bhopal
Jyotiraditya scindia walks the ramp to promote Chanderi sarees in bhopal

नई दिल्ली। अमेजॉन इंडियन फैशन वीक की शुरूआत बुधवार को अलग तरह से चंदेरी कपड़े और इसके बुनकरों पर आधारित एक वृत्तचित्र के साथ हुई और समारोह में कांगे्रस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी खास रही जिन्होंने फिल्म में अपनी आवाज दी है। डिजाइनर सामंत चौहान ने वृत्तचित्र बनाया है।

‘शिवाय’ का एक्शन दृश्य हरेक के लिए काफी दर्शनीय होगा : वीर दास

'shivaay' action will be visual treat for everyone : Vir Das
‘shivaay’ action will be visual treat for everyone : Vir Das

मुंबई। फिल्म अभिनेता वीर दास, अजय देवगन की आने वाली फिल्म ‘शिवाय’ के एक्शन दृश्यों को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने इसकी जमकर प्रशंसा की।

ड्वेन ब्रावो के साथ डांस करना मजेदार था : नेहा शर्मा

had great fun shaking a leg with Dwayne Bravo : Neha Sharma
had great fun shaking a leg with Dwayne Bravo : Neha Sharma

मुंबई। वेस्टइंडीज के ऑल राउंडर ड्वेन ब्रावो क्रिकेट के मैदान में अपने खेल के लिए जाने जाते हैं लेकिन अभिनेत्री नेहा शर्मा के मुताबिक वह एक प्रभावशाली डांसर भी हैं। नेहा ने उनके साथ ‘तुम बिन 2’ के लिए एक संगीत वीडियो की शूटिंग की है।

मनोरोगी का किरदार करने में मजा आता है : कंवलजीत

love to play role of psychopath: Kanwaljit Singh
love to play role of psychopath: Kanwaljit Singh

भोपाल। फिल्म और छोटे पर्दे के प्रसिद्ध अभिनेता कंवलजीत ने कहा कि उन्हें मनोरोगी का किरदार निभाने में अधिक मजा आता है और वह चाहते हैं कि आगे वह किसी मनोरोगी का बड़ा किरदार निभाए।