
वंदना कटारिया को भारतीय महिला हॉकी टीम की कमान

ओम पुरी ने शहीद हुए सैनिकों के खिलाफ शर्मनाक बयान, FIR दर्ज

मुंबई। 2 अक्टूबर को बारामूला में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए बीएसएफ जवान नितिन यादव और बाकी सैनिकों की शहादत पर बॉलीवुड अभिनेता ओम पुरी के शर्मनाक बयान देकर निशाने पर आ गए है।
हाल ही में कश्मीर मुद्दे को लेकर एक टीवी चैनल पर टॉक शो के दौरान ओम पुरी ने आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों के बारे में कहा- किसने कहा सैनिकों को आर्मी में भर्ती होने के लिए? किसने उन्हें हथियार उठाने के लिए कहा? यहां तक कि 2 अक्टूबर को बारामूला में आतंकी हमले में देश के लिए जान गंवाने वाले सैनिक नितिन यादव की भी ओम पुरी ने आलोचना की।
ओम पुरी के इस बयान से ना सिर्फ उनके फैन्स बल्कि बॉलीवुड एक्टर्स भी सकते में हैं और उनके इस बयान की कड़ी आलोचना कर रहे हैं। एक्टर अनुपम खेर ने ओम पुरी के इस बयान के बारे में ट्वीट किया है, ओम पुरी जी मैं आपकी बहुत इज्जत करता हूं लेकिन कल टीवी पर देश के सैनिक के बारे में आपकी बात सुनकर बहुत दुख हुआ…बहुत दुख।
ओम पुरी के इस बयान के बाद उनके खिलाफ मुंबई के अंधेरी पुलिया स्टेशन में शिकायत भी दर्ज करवा दी गई है।
यह भी पढें
सर्जिकल स्ट्राइक पर संजय निरुपम ने मांगा सबूत, पढें फिर क्या हुआ हाल
https://www.sabguru.com/anurag-thakur-reacts-javed-miandads-tirade-says-india-will-make-pakistan-bite-dust/
https://www.sabguru.com/bjp-asks-kejriwal-trusts-indian-army-pak-propaganda/
ISIS के सरगना अबू बकर अल बगदादी के खाने में मिलाया जहर, हॉस्पिटल में भर्ती

नई दिल्ली। खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) के सरगना अबु बकर अल बगदादी और उसके तीन सहयोगियों को खाने में जहर देने की खबर है। अस्पताल में भर्ती बगदादी की हालत गंभीर बताई जा रही है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इराक में निनेवाह के बेआज जिले में बीते दिनों बगदादी और आईएस के तीन अन्य कमांडरों के लिए बने भोजन में कथित तौर पर जहर मिला दिया गया था।
इराकी न्यूज एजेंसी के अनुसार बगदादी समेत चारों आतंकी की हालत गंभीर बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि जहर की वजह से बगदादी की हालत काफी गंभीर है। बताया गया है कि गंभीर रूप से बीमार बगदादी को अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है। कहा जा रहा है कि आईएस ने खाने में जहर मिलाने वाले को पकड़ने के लिए एक अभियान की शुरुआत की है।
अभी ये जानकारी नहीं मिल पाई है कि तीन दूसरे कमांडर कौन हैं। बगदादी को आतंकी संगठन अल-कायदा को तोड़कर आईएस के रूप में स्वतंत्र संगठन बनाने का जिम्मेदार माना जाता है, जो दुनिया का सबसे कुख्यात व धनी जेहादी संगठन है। बगदादी के नेतृत्व में आईएस साल 2013 में पूरी सीरिया और इराक के अधिकांश हिस्सों में फैल गया। हालांकि, हवाई हमलों में बगदादी के कई बार घायल होने की खबरें आईं और उसे मृत भी मान लिया गया, लेकिन बाद में उसके बच निकलने की खबरें सामने आई।
सूचना देने वाले को 1 करोड़ डॉलर का इनाम घोषित
अमेरिका ने अक्टूबर 2011 में बगदादी को आधिकारिक रूप से आतंकवादी घोषित किया और उसे पकड़ने या मारने के लिए सूचना देने वाले को 1 करोड़ डॉलर का इनाम घोषित किया।
रिजर्व बैंक ने घटाई रेपो रेट, ब्याज के सस्ता होने की उम्मीद

मुंबई/नई दिल्ली। रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल ने मंगलवार को जारी मौद्रिक नीति में रेपो रेट को चौथाई फीसदी घटा दिया है। इससे पहले रेपो रेट 6.50 फीसदी थी जो अब घटकर 6.25 फीसदी रह गई है।
जयपुर की महिला यात्री से चलती ट्रेन में अश्लील हरकत, आरोपी गिरफ्तार

जयपुर। बीकानेर से बिलासपुर जाने वाली साप्ताहिक ट्रेन के एसी कोच में सहायक कर्मचारी द्वारा महिला यात्री के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है।
रविवार को बीकानेर से बिलासपुर जाने वाली साप्ताहिक बिलासपुर एक्सप्रेस ट्रेन की थर्ड एसी कोच संख्या बी-2 की बर्थ संख्या 42 पर आदर्श नगर जयपुर निवासी एक महिला अपने पति के साथ बीकानेर से जयपुर आ रही थी।
सहायक कर्मचारी मोहम्मद अतहर काफी समय से महिला को घुर रहा था और रात होने का इंतजार कर रहा था। डेगाना-मकराना रेलवे स्टेशन के बीच महिला के पति टॉयलेट जाने के बाद मोहम्मद अतहर ने रात में मौका पाकर महिला यात्री के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।
पति के आने पर महिला ने इसकी शिकायत करते हुए मामला फुलेरा जीआरपी थाने में दर्ज कराया। जीआरपी पुलिस ने मामला डेगाना-मकराना के बीच का होने के कारण आरोपी को मेड़ता रोड भेज दिया।