Home Blog Page 5219

भारत ने ही कराया उरी हमला: पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ

0
Pak Defence Minister Khawaja Asif says Uri attacked was by India
Pak Defence Minister Khawaja Asif says Uri attacked was by India

इस्लामाबाद। भारत विरोधी बयान देते हुए पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने आरोप लगाया है कि उरी स्थित सेना के ठिकाने पर हुए हमले की योजना भारत ने खुद बनाई थी। आसिफ ने दावा किया कि अब सारी दुनिया जानती है कि भारत कश्मीर मुद्दे के हल के लिए उतना गंभीर नहीं है जितना कि पाकिस्तान है। उन्होंने दावा किया कि भारत को पाक के खिलाफ आरोप लगाने के बावजूद कहीं से कोई समर्थन नहीं मिला। जबकि चीन ने पाकिस्तान के विचार का समर्थन किया है।

पाकिस्तान को आतंकी देश करार देने के लिए अमेरिकी कांग्रेस में एक विधेयक लाए पर उन्होंने कहा कि पाक विरोधी तत्व हर देश में मौजूद हैं लेकिन उनकी आवाजों का प्रभाव इन देशों की नीतियों पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि हमारे खिलाफ उठाई गई पांच दस आवाजें पाक को आतंकी देश घोषित करने के लिए पर्याप्त साक्ष्य नहीं हैं।

वहीं पाक सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल असीम सलीम बाजवा ने बताया कि पाकिस्तान की पूर्वी सीमाओं की सुरक्षा बल करीबी निगरानी रहे हैं जो किसी भी आक्रमण का जवाब देने को तैयार हैं।

इसके साथ ही ख्वाजा ने कहा कि कश्मीर पर हल बातचीत से ही निकल सकता है। शांति के लिए कश्मीर मसले का हल जरूरी है। भारत-पाक संबंधों में कश्मीर के बिना बातचीत का कोई मतलब नहीं है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का बयान ऐसे समय में आया है जब दोनों के बीच लगातार तल्खी बढ़ रही है। हिज्बुल कमांडर बुरहान वानी की हत्या के बाद से ही दोनों देशों के संबंधों में लगातार खटास आई है।

गौरतलब है कि ख्वाजा इससे पहले भी भारत को कई बार धमकी दे चुके हैं लेकिन उरी में हुए आतंकी हमले के बाद जहां भारत में गुस्सा है वहीं उनके इस बयान के बाद केंद्र सरकार क्या प्रतिक्रिया देती है यह देखने वाली बात होगी। आपको बता दें कि उरी में सेना के ब्रिगेड मुख्यालय पर हुए आतंकी हमले की पीएम मोदी ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि इसके पीछे के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

विरोध के बाद आयोजकों ने खुद ही रद्द दिया रास ए भरुच गरबा कार्यक्रम

hindu Jagran Manch take out a protest rally against raas e Garba on monday in bharuch
hindu Jagran Manch take out a protest rally against raas e Garba on monday in bharuch

भरुच। गुजरात के भरुच शहर में कालेज रोड स्थित दूध धारा डेरी के मैदान में एडमीरल बील्डकोन ग्रुप की ओर से एक नवंबर से दस नवंबर तक आयोजित किए जाने वाले गरबा कार्यक्रम रास ए भरुच को आयोजकों ने खुद ही रद्द कर दिया।

FIFA U-17 विश्व कप का लोगो लांच

0
FIFA U-17 World Cup logo launch
FIFA U-17 World Cup logo launch

मडगांव। फीफा अंडर-17 विश्व कप भारत 2017 की स्थानीय आयोजन समिति ने देश की पहली अंतरराष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता का प्रतीक चिन्ह (लोगो) लांच किया।

प्रतीक चिन्ह में देश की समृद्ध संस्कृति की झलक दिखाई गई है जिसमें हिंद महासागर, बरगद के पेड़, पतंग और देश की पहचान के अभिन्न हिस्से अशोक चक्र के प्रतीक स्टारबस्र्ट को जगह दी गई है। अंडर-17 विश्व कप का आयोजन अक्टूबर 2017 में भारत में छह स्थानों पर किया जाएगा।

इस लोगो में देश की समृद्ध संस्कृति की झलक दिखाई गई है, जिसमें हिंद महासागर, बरगद के पेड़, पतंग और देश की पहचान के विभिन्न हिस्से अशोक चक्र के प्रतीक स्टारब‌र्स्ट को जगह दी गई है। इस मौके पर फीफा अध्यक्ष जियानी इनफेनटिनो और स्थानीय आयोजन समिति तथा अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआइएफएफ) के अध्यक्ष प्रफुल पटेल शामिल थे।

इनफेनटिनो ने कहा, ‘यह सबके सामने स्पष्ट है कि कैसे फुटबॉल पहले ही भारत में लंबा सफर तय कर रहा है। लेकिन अब भी विकास का काफी मौका है और फीफा अंडर-17 विश्व कप खेल का विकास पूरे देश में करने के लिए आदर्श होगा। यह फीफा के दो अहम मिशन-टूर्नामेंटों के आयोजन और फुटबॉल के विकास को बढ़ावा देने का बेहतरीन मौका है।’

मराठी अभिनेत्री का बैग ट्रेन में चूहों ने कुतरा, रेलमंत्री को किया ट्वीट

rats nibble Marathi actress Nivedita Saraf's bag in train
rats nibble Marathi actress Nivedita Saraf’s bag in train

मुंबई। लोकप्रिय मराठी अभिनेत्री निवेदिता सराफ लातूर एक्सप्रेस के ए-1 कोच में सफर कर रहीं थीं। रात में उनके बैग को चूहों ने कुतर डाला।

धौलपुर पुलिस ने जयपुर से अगवा किशोर विशाल मुक्त कराया

Jaipur teen rescued from abductors in Dholpur, 4 held
Jaipur teen rescued from abductors in Dholpur, 4 held

धौलपुर। जयपुर से एक दिन पूर्व अगवा किए गए किशोर विशाल शर्मा को जनपद पुलिस ने मुक्त करा लिया है। मंगलवार को गजपुरा इलाके में पुलिस ने पूरे आपरेशन को अंजाम देते हुए चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।