
सूरत। राजद्रोह के मामले में जेल में बंद पाटीदार आरक्षण आंदोलन के समन्वयक हार्दिक पटेल की न्यायिक हिरासत बढ़ाते हुए सोमवार को कोर्ट ने अब 20 जून को उसे कोर्ट के समक्ष पेश करने का आदेश दिया। 14 दिन की न्यायिक हिरासत खत्म होने पर पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया था।