
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में देश के अधिकांश हिस्से में पड रही भीषण गर्मी और सूखे से निपटने के लिए स्थायी समाधान पर जोर दिया। साथ ही उत्तर भारत के जंगलों में लगी आग के मुद्दे पर चर्चा करते हुए कहा कि हमे अपने जल संसाधनों और जंगलों को बचाने की जरूरत है।