
नई दिल्ली। जंगल और पानी को बचाना हर एक व्यक्ति का दायित्व बताते हुए पीएम नरेन्द्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम के दौरान कहा कि आने वाले चार महीने बूंदबूंद पानी के लिए जल बचाओ अभियान के रूप में परिवर्तित करना है और हमें ऐसी फसलों को अपनाना होगा, जिनमें कम पानी का इस्तेमाल होता हो। मोदी ने कहा कि यह सिर्फ सरकारों का ही नहीं, राजनेताओं का ही नहीं, यह जन-सामान्य का भी काम है।