
इंदौर। पांच लाख रुपए दहेज की मांग करते हुए ससुराल वालों ने गर्भवती बहू को घर से ही निकाल दिया। जब उसे बेटी पैदा हुई तो पति ने खुले आम कह दिया कि तुम पांच लाख रुपए लेकर नहीं आओगी तो तुम्हें घर में नहीं रखेंगे। महिला थाने पर भोपाल के रहने वाले ससुरालजनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।