
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन ने कहा है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी कांग्रेस की ग्रह-दशा को बिगाडने में राहु की भूमिका निभा रहे हैं। आकंठ भ्रष्टाचार डूबी कांग्रेस को जीवंत करने के लिए जहां-जहां चुनावों में राहुल गांधी के पैर पडे हैं, वहीं मतदाताओं ने भारत को कांग्रेस मुक्त बनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने दावा किया कि जिस प्रकार 1947 में भारत अंग्रेजों से मुक्त हो गया था, इसी प्रकार वर्ष 2017 तक देश कांग्रेस मुक्त हो जाएगा।