Home Blog Page 6232

कोटा : वरिष्ठ लिपिक तीन हजार रूपए की रिश्वत लेते अरेस्ट

senior clerk arrested for taking bribe Rs 3000 in kota
senior clerk arrested for taking bribe Rs 3000 in kota

कोटा। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने शुक्रवार को कोटा के भामाशाह कृषि उपज मण्डी में पदास्थ वरिष्ठ लिपिक सुरेश शर्मा को तीन हजार रूपए की रिश्वत लेते गिरतार किया है।

बीजेपी विधायक बोले, माहौल खराब कर रहे हैं बिहारी छात्र

kota news
kota bjp mla bhawani singh rajawat says students from bihar are criminal

कोटा। राजस्थान के कोटा से बीजेपी एमएलए भवानी सिंह राजावत ने आरोप लगाया है कि बिहार के छात्र शहर का माहौल खराब कर रहे हैं। ऐसे छात्रों को यहां से बाहर निकाल दिया जाना चाहिए। दरअसल, छात्रों के एक समूह ने कथित तौर पर एक छात्र की हत्या कर दी जिसके बाद विधायक की यह टिप्पणी आई है।

विधायक ने कहा कि बिहार के छात्र शहर का माहौल खराब कर रहे हैं और उन्हें अवश्य ही शहर से बाहर किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि इनमें से कई गैर-कानूनी गतिविधियों में शामिल हैं।

इस बीच, बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने राजस्थान की मुयमंत्री वसुंधरा राजे को एक पत्र लिख कर उनसे घटना का संज्ञान लेने और यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।

क्या था मामला

कोटा में छात्रों के एक मेस में छडों और चाकुओं से लैस छात्रों के एक गुट के हमले में बिहार के नवादा जिले के रहने वाले सत्यार्थ 19 की गुरुवार को कथित तौर पर हत्या कर दी थी और इस हमले में बिहार के एक और निवासी संदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। इस सिलसिले में अब तक 25 लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है।

महावीरनगर थाने के एएसआई अशोक शर्मा ने बताया कि इस मामले में 10 ज्ञात और 15 अज्ञात छात्रों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के अंतर्गत एक मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही कहा कि मुख्य आरोपी अभिषेक तिवाड़ी और उसका करीबी सहयोगी झड़प के बाद से फरार है।

बिहार के नवादा जिले के निवासी सत्यार्थ उर्फ सत्यप्रकाश पर 20-25 छात्रों के एक गिरोह ने रात्रि भोजन के दौरान हमला कर दिया। मौके पर ही सत्यार्थ की मौत हो गई। चाकुओं के वार से जख्मी बिहार के संदीप कुमार 18 का उपचार चल रहा है।

एएसआई ने बताया कि सत्यार्थ तीन साल से एआईपीएमटी के लिए कोचिंग कर रहा था और हॉस्टल रूम में रहता था। हालांकि घायल छात्र पांच दिन पहले ही कोचिंग संस्थान में दाखिला लेने पहुंचा था।

तकनीकि हस्तांतरण की शर्त पर हो सकती है पांचवीं पीढी के लडाकू विमान खरीद

 fifth generation fighter jet
fifth generation fighter aircraft

प्रशान्त झा

अजमेर। लम्बे समय से भारत और रूस के बीच लम्बित पांचवी पीढी के लडाकू विमान (एफ.जी.एफ.ए.) के साझा विकास का समझौता अपने अन्तिम चरण में है। रूस यदि विमान के तकनीकि हस्तांतरण पर सहमत होता है तो निकट भविष्य में दोनों देश समझौते पर हस्ताक्षर कर सकते हैं।

छठवां सर्वजातीय विवाह सम्मेलन आज, 51 जोडे लेंगे फेरे

Srwa Jatiy sixth mass marriage function today in jaipur
Srwa Jatiy sixth mass marriage function today in jaipur

जयपुर। सेवा भारती समिति राजस्थान जयपुर एवं श्री रामजानकी विवाह समिति जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में 14 मई शनिवार को जयपुर की अंबावाडी स्थित आदर्श विद्या मंदिर में ‘सर्वजातीय विवाह सम्मेलन’ आयोजित किया जा रहा है।

शिक्षा मंत्री के पीएचडी डिग्री की जांच रिपोर्ट आने तक सुनवाई टली

Education Minister Partha Chattopadhyay PhD degree row
Education Minister Partha Chattopadhyay PhD degree row

कोलकाता। जांच रिपोर्ट जमा नहीं होने के कारण राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चट्टोपाध्याय के पीएचडी डिग्री मामलें में दायर की गई जनहित याचिका की सुनवाई टाल दी गई।