
वाराणसी। राजकीय पाश्चात्यवर्ती देख-रेख संगठन (संवासिनी केन्द्र,) जैतपुरा की सवांसिनियों के लिए सोमवार का दिन यादगार बन गया। जब उनके बीच होली पर्व की खुशियां बांटने भाजपा सांसद और जाने माने भोजपुरी फिल्मो के अभिनेता गायक मनोज तिवारी और कॉमेडी नाइट विथ कपिल में बुआ का किरदार निभा चर्चा में आई अभिेनेत्री उपासना सिंह पहुंची।