Home Blog Page 6645

होली की खुमारी में डूबा समूचा यूपी, बुधवार भोर में होगा होलिका दहन

holi in Uttar pradesh, Wednesday morning will Holika Dahan
holi in Uttar pradesh, Wednesday morning will Holika Dahan

लखनऊ। राजधानी लखनऊ समेत समूचा उत्तर प्रदेश इस समय होली की खुमारी डूबा हुआ है। तमाम असमंजस के बीच बुधवार भोर में होलिका दहन होगा। इसके बाद लोग रंग खेलेंगे।

शेखावाटी में बसंत पंचमी से ही शुरू हो जाती है होली की हुडदंग

shekhawati holi
shekhawati holi

झुंझुनूं। राजस्थान का शेखावाटी अंचल अपनी विभिन्न विशेषताओं के लिए पूरे देश में विख्यात है। यहां की विशेषताओं में से ही एक है यहां के मस्ती भरे लोकोत्सव व उन्हें मनाने का तरीका।

अजमेर में नहीं घुसने देंगे पाक जत्थे को,-शिव सैनिक भी भडक़े

0

protest against Pakistani Pilgrims

अजमेर। ख्वाजा गरीब नवाज के आगामी उर्स में 9 अप्रेल को शिरकत करने वाले पाक जत्थे का विरोध बढता जा रहा है। विश्व हिंदू परिषद के बाद शिव सेना ने पाकिस्तान जत्थे का अजमेर आने का विरोध किया और पाक जत्थे को अजमेर आने से रोकने की मांग की।

फेल होने का डर : 10वीं की छात्रा ने लगाई फांसी

class 10th girl hangs herself in ajmer
class 10th girl hangs herself in ajmer

अजमेर। बीते तीन साल से कक्षा दसवीं में फेल होने के बाद इस बार भी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से दसवीं की परीक्षा दे रही एक छात्रा ने बीती रात खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सूफी संत बाबा हरप्रसाद मिश्रा के गद्दीनशीन रामदत्त मिश्रा का उर्स शुरू

0

अजमेर। विख्यात सूफी संत बाबा हरप्रसाद मिश्रा के गद्दीनशीन रामदत्त मिश्रा का तीसरा सालाना उर्स डूमाड़ा रोड स्थित उवैसिया रूहानी सत्संग आश्रम पर अकीदतमंदों द्वारा बड़ी अजमत और शान से मनाया गया।

उर्स में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए उवैसिया रूहानी सत्संग आश्रम के अध्यक्ष गुरुदत्त मिश्रा ने बताया कि बुधवार सुबह गुलाबजल, चंदन व इत्र से मजार शरीपफ पर गुसल होगा, तत्पश्चात सेवा, सुमिरन एवं ध्यान, दोपहर में आध्यात्मिक चर्चा व भजन आदि होंगे।

शाम 5 बजे से चादर का कार्यक्रम वर्तमान गुरु मुनेन्द्रदत्त मिश्रा के नेतृत्व में प्रारंभ होगा जिसमें देश के विभिन्न नगरों से आए जायरीन तथा गुरुवर मिश्रा के अनुयायी अपनी मन्नतें व मुरादें पूरी होने पर चादरें पेश कर शुक्राना अदा करेंगे।

शाम 7 से 11 बजे तक भोजन प्रसादी तथा रात्रि 10 बजे से सुबह 4 बजे तक वर्तमान गुरु मुनेन्द्रदत्त मिश्रा की सदारत में महफिल का आयोजन किया जाएगा जिसमें नगर एवं बाहर से आये अनेक सुप्रसिद्ध कव्वाल उवैसिया सिलसिले के सूफी संतों के शान में क़लाम पेश करेंगे।

गुरुवार, 24 मार्च को सुबह 4 बजे सभी कव्वाल मिल कर रंग प्रस्तुत करेंगे, इसके पश्चात कुल की रस्म एवं प्रसाद वितरण के साथ उर्स का समापन होगा।