Home Blog Page 6684

सांई बाबा मंदिर में लगाया 51 किलो दही चावल का भोग

pali news
पाली के सांई बाबा मंदिर में दर्शन को उमडे श्रद्धालु

पाली। पाली स्थित सांई बाबा सेवा संस्थान के तत्वावधान में गुरुवार को हाउसिंग बोर्ड स्थित सांई बाबा मंदिर में इक्यावन किलो चावल व दही से निर्मित खट्टे चावल का भोग लगाया गया।

पानी से सस्ता हो गया तेल, फिर क्यों कर रखा महंगा

congress slams modi govt for hike in petrol and diesel price
congress slams modi govt for hike in petrol and diesel price

पाली। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल दामों में की गई भारी बढ़ोतरी पर कांग्रेस ने कटाक्ष करते हुए कहा कि विदेशों में पेट्रोल पानी से भी सस्ता हो गया है लेकिन मोदी सरकार इसे लगातार महंगा करती जा रही है।

डिप्रेशन के चलते कॉलेज छात्रा ने फांसी लगाकर की सुसाइड

college girl commits suicide by hanging herself in allahabad
college girl commits suicide by hanging herself in allahabad

इलाहाबाद। इलाहाबाद के कर्नलगंज थानान्तर्गत एलनगंज मोहल्ले में किराये का कमरा लेकर रह रही इलाहाबाद विश्वविद्यालय की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा ने डिप्रेशन की वजह से गुरूवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया है। हालांकि मामला संदिग्ध लग रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार रायबरेली जिले के सलवन थाना क्षेत्र के कालू जलाल का पूरा गांव के निवासी जगतपाल सरोज की तीन बेटियों और एक बेटे में सबसे बड़ी बेटी कंचन सरोज 22 वर्ष इलाहाबाद विश्वविद्यालय की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा था। वह शहर में एक सहपाठी के साथ कमरा लेकर एलनगंज मोहल्ले में कमरा लेकर रहती थी।

बताया जा रहा है कि उसकी पार्टनर गुरूवार की सुबह अपना क्लास करने के लिए चली गयी और जब वह वापस लौटी तो कमरे का दरवाजा नहीं खुला। उसने खिड़की से देखा तो कंचन सरोज फांसी के फंदे पर लटकती मिली। उसने इस सम्बन्ध में घटना की सूचना उसके परिजनों एवं कर्नलगंज पुलिस को दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा और शव को फंदे से उतारा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। उधर खबर मिलते ही उसके परिवार के लोग भी आ पहुंचे। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए उसके पिता ने बताया कि वह सोमवार को घर गयी थी। लेकिन विगत कुछ दिनों से वह तनाव में रहती थी।

जब उसकी शादी की बात की जाती थी वह यहीं कहती थी कि जबतक पढ़ लिखकर कुछ नहीं बन जाती, तबतक शादी नहीं करूंगी। इस बात को लेकर मां से भी कहा सुनी कर लेती थी। इस बार जब से वह यहां आई, अपना फोन अधिकतर बन्द रखती थी और किसी से बात चीत नहीं किया।

उसके पिता इन दिनो दिल्ली से घर आए हुए थे। वह बेटी की मौत की खबर सुनते ही कंचन की मां फूलकली के साथ कर्नलगंज थाने पहुंचे और उसके बाद चीरघर पहुंचकर बेटी की पहचान किया। जिसके बाद पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई शुरू करवाई।

ब्रिटेन में बेरोजगारी दर दशक में सबसे कम

UK unemployment rate steady at decade low wage growth accelerates
UK unemployment rate steady at decade low wage growth accelerates

लंदन। ब्रिटेन में बेरोजगारी की दर नवंबर 2015 से जनवरी 2016 के बीच 5.1 प्रतिशत तक लुढक़ी है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (ओएनएस) के अनुसार यह स्तर लगभग पिछले 10 वर्षों में सबसे निम्नतम स्तर है।

समाज कल्याण मंत्री लुईस मरांडी के भाई का निधन

Jharkhand social welfare minister louis marandi's brother died
Jharkhand social welfare minister louis marandi’s brother died

दुमका। समाज कल्याण मंत्री डॉ लुईस मरांडी के 42 वर्षीय भाई संतोष मरांडी की मौत हो गई। घटना बुधवार देर रात की है।