
सहारनपुर। नाली विवाद को लेकर भाजपा नेता पर चलाई गई गोली का फैसला पंचायत में बैठा कर निपटा दिया गया। भाजपा नेता पर गोली चलाने के आरोपी को पांच जूते की सजा सुनाई गई और पंचायत में ही भाजपा नेता पर फायरिंग करने वाले ढाबा संचालक को पांच जूते मारे गए। आरोपी को पांच जूते मारने की सजा देकर छोड़ दिया गया।