Home Blog Page 6685

होली के पहले अपराधियों ने खेली खून की होली, 4 की गोली मारकर हत्या

maoists kill four labourers in jharkhand
maoists kill four labourers in jharkhand

गुमला। अज्ञात अपराधियों ने गुरुवार दिनदहाड़े सड़क निर्माण में लगे एक मुंशी समेत चार मजदूरों की गोली मार कर हत्या कर दी। हत्या की घटना को अपराधियों ने बसिया थाना क्षेत्र के गुड़ाम दाचुटोली से करीब डेढ़ किमी दूर किनारी जंगल के पास अंजाम दिया।

इस हत्याकांड में मरने वालों में चिनारी कंस्ट्रक्शन के मुंशी रामपति कुमार (30) ग्राम भभुवा (बिहार), ललित साहू (35), रवि शंकर साहु (22) और अजय तोपनो हैं। अपराधियों की संख्या तेरह से पंद्रह बताई जा रही है।

हत्याकांड में शामिल सभी अपराधी पुलिस की वर्दी में थे और चेहरे को काला कपड़ा लगा रखा था। सामूहिक हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस महकमा सकते में आ गया। यद्यपि किसी भी उग्रवादी, नक्सली या आपराधिक गिरोह ने अबतक इस घटना की जिम्मेवारी नहीं ली है।

घटनास्थल पर पहुंचे डीजीपी

इधर घटना की सूचना मिलते ही दक्षिण छोटा नागपुर प्रक्षेत्र के डीआईजी आरके धान, गुमला डीसी श्रवण सोय, पुलिस अधीक्षक भीमसेन टूटी, बसिया रेंज के डीएसपी वचनदेव कुजूर, इंस्पेक्टर जेएस मुर्मू और बसिया के थाना प्रभारी चक्रवर्ती राम, पालकोट के थाना प्रभारी नित्यानंद महतो, कामडारा के थाना प्रभारी विनोद कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और वस्तुस्थिति की जानकारी ली। करीब साढ़े चार बजे डीजीपी डीके पांडेय भी हेलिकॉप्टर से बसिया पहुंचे और सड़क मार्ग से घटनास्थल की ओर रवाना हो गए।

हत्या के कारणों का खुलासा नहीं

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कोनबीर से कदमडीह गांव तक करीब चार किमी सड़क निर्माण का कार्य चिनारी कंस्ट्रक्शन के द्वारा कराया जा रहा है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि काम करा रहे ठेकेदार से अपराधियों ने लेवी मांगी होगी। हालांकि घटना का सही कारणों का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है।

बताया जाता है कि करीब ग्यारह बजे तेरह से पंद्रह अपराधी कार्यस्थल पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। घटना के दौरान कुछ मजदूर वहां पेड़ के नीचे आराम कर रहे थे। वहीं कुछ मजदूर अपने काम में लगे हुए थे। अंधाधुंध फायरिंग के चपेट में मुंशी रामपति कुमार व तीन मजदूर ललित साहू, रविशंकर साहू और अजय तोपनो आ गए और उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

घटना को अंजाम देने के बाद सारे अपराधी वहां से भाग निकले। चूंकि तीन मजदूर गुड़ाम दाचुटोली के ही रहने वाले थे। इसलिए हत्या की खबर मिलते ही उनके परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गये। इसके बाद परिजनों के चित्कार से पूरा माहौल मातमी हो गया। महिलाएं शवों से लिपट कर रो रहीं थी। पुलिस ने किसी तरह उन्हें ढाढस बंधाया।

इस घटना से आक्रोशित ग्रामीण सड़क जाम करने की तैयारी कर रहे थे। मगर अधिकारियों के समझाने पर उन्होंने अपना इरादा बदल दिया। सभी मृतक के परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए दस-दस हजार रूपए दिया गया है। पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया है।

लोक सेवा आयोग के एलडीसी परीक्षा के पूर्व में जारी सभी परिणाम निरस्त

rpsc ajmer
rajasthan Public Service Commission ajmer

अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने उच्च न्यायालय की खण्डपीठ जयपुर की डीबी सिविल अपील याचिकाओं पर पारित आदेश की अनुपालना में एलडीसी संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2011 के पूर्व में जारी सभी परिणामों को निरस्त करते हुए नए सिरे से वरीयता सूची जारी की है।

अजमेर में इस साल से फिर निकलेगी बादशाह की सवारी

holi celebrations :  badshah ki sawari at ajmer on march 25
holi celebrations : badshah ki sawari at ajmer on march 25

अजमेर। नगर निगम अजमेर ने इस साल फिर से होली के बाद सम्राट अशोक की सवारी 25 मार्च को निकाला जाना तय किया है।

कोटा थर्मल की छठी इकाई बंद, बढ सकता है बिजली संकट

sixth unit of Kota Thermal shutdown
sixth unit of Kota Thermal shutdown

कोटा। कोटा थर्मल में करीब 15 दिन से पहली व दूसरी इकाई में तो बिजली उत्पादन बंद था ही, अब स्टेट लोड डिस्पेच सेंटर ने 195 मेगावाट की छठी इकाई को भी बंद करवा दिया।

म्यूजिक शो में देर से पहुंची मडोना को करना पड़ा दर्शकों के गुस्से का सामना

australian fans furious at tardy Madonna
australian fans furious at tardy Madonna

लॉस एंजिलिस। अमरीका की पॉप स्टार मडोना ब्रिस्बेन में आयोजित एक म्यूजिक शो में करीब ढाई घंटे लेट पहुंचीं, जिसके चलते उन्हें फैन्स के गुस्से का सामना करना पड़ा।