
लॉस एंजिलिस। मेक्सिको के फिल्मकार एलेजांद्रो गोंजालेज इनारितु ने ‘द रेवनैंट’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अकादमी पुरस्कार जीतने के साथ ही ऑस्कर में नया इतिहास रच दिया है। वह पहले व्यक्ति बन गए हैं जिन्हें पिछले 65 वर्षों में लगातार दूसरी बार सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के ऑस्कर पुरस्कार से नवाजा गया है।