
नई दिल्ली। जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को तीसरी बार रिमांड पर लेकर पुलिस ने देशद्रोह मामले में गिरफ्तार उमर खालिद व अनिर्बान भट्टाचार्य से एक साथ पूछताछ की। पुलिस ने पहले तीनों आरोपियों से अलग-अलग और फिर आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की।

नई दिल्ली। जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को तीसरी बार रिमांड पर लेकर पुलिस ने देशद्रोह मामले में गिरफ्तार उमर खालिद व अनिर्बान भट्टाचार्य से एक साथ पूछताछ की। पुलिस ने पहले तीनों आरोपियों से अलग-अलग और फिर आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की।

जयपुर। शहर में वाहनों की बढती संख्या और उनसे होने वाले प्रदूषण को देखते हुए प्रशासन ने 10 साल पुराने पब्लिक ट्रांसपोर्ट (बस, ऑटो, मैजिक आदि) के संचालन को बंद करने का निर्णय किया है। शुक्रवार को जेडीए की ट्राफिक कंट्रोल कमेटी ने यह निर्णय किया।
इस बैठक में सरकार ने इसके लिए वाहनों की परमिट अवधि को भी घटाया गया है। प्रदूषण को कम करने के लिए एलपीजी या ई-ऑटो को ही परमिट देने का निर्णय किया गया है। लोगों को ज्यादा से ज्यादा मेट्रो का उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए प्रशासन ने अजमेर आदि रूट पर जाने वाली बसों का संचालन मानसरोवर के दो स्टेशनों से संचालित करने का निर्णय किया है।

नई दिल्ली। देश के मासूम बच्चों पर चाइल्ड पॉर्न के बढ़ते प्रभाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताई है। साथ ही सार्वजनिक जगहों पर पॉर्न देखने और दूसरों को देखने पर मजबूर करने वालों के खिलाफ सख़्त कदम उठाए जाने का निर्देश कोर्ट ने केन्द्र सरकार को दिया है।

मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की पहली हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ 19 मई, 2017 को रिलीज होगी। पैरामाउंट पिक्चर्स ने यह घोषणा की है कि फिल्म की प्रिंसिपल फोटोग्राफी पहले से ही शुरू हो गई है। अमरीकी स्टूडियो ने इस आशय का एक बयान शुक्रवार को जारी किया है।

नई दिल्ली। राहुल गांधी के लोकसभा क्षेत्र में पडने वाले अमेठी जिले में मुसीबत में किसी केा खून की जरूरत पड जाए तो उसे दूसरे जिलों में जाना पड सकता है। अमेठी जिले में एक भी ब्लड बैंक नहीं है। लोकसभा में शुक्रवार को पूछे गए एक सवाल के जवाब में इस बात का खुलासा हुआ है। अमेठी कांगे्रस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को लोकसभा क्षेत्र है।