
उदयपुर। उदयपुर शहर के घंटाघर थाना और जगदीश चौक के बीच में स्थित स्वर्णकार समाज के जगन्नाथरायजी मंदिर का ताला तोडक़र अज्ञात चोर भगवान जगन्नाथरायजी की, ठकुराईनजी की अष्टधातु से बनी 350 वर्ष पुरानी मुख्य प्रतिमाओं के सहित चार प्रतिमाओं और लाखों रूपए के जेवर रात्रि को चोरी कर ले गए।
