
बीजिंग। संयुक्त राष्ट्र संघ के लाख समझाने और मना करने के बावजूद उत्तर कोरिया ने रविवार अपने बहुप्रतिक्षित लंबी दूरी के एक रॉकेट को लांच किया। उत्तर कोरिया के इस कदम को सीधेतौर पर अंतर्राष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन माना जा रहा है। वहीं चीन, जापान, दक्षिण कोरिया सहित तमाम देशों ने उसके इस कदम का विरोध किया है।
