
सबगुरुन्यूज/पवन पांडे
पाली। पाली शहर में 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में रविवार को विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा की शुरुआत लाखोटिया गार्डन से हुई। तीन किलोमीटर लंबी इस शोभायात्रा में पांच हजार से भी जयादा संख्या में महिला पुरुषों ने भाग लिया।