
जबलपुर। आम आदमी पार्टी शहर में परिवर्तन रैली कर अपनी जड़ें जमाने की कोशिश कर रही है। संभागीय सम्मेलन के बहाने प्रदेशभर से बुलाए गए कार्यकर्ताओं के साथ की जा रही परिवर्तन रैली के लिए बड़े-बड़े दावों के बावजूद मुख्य प्रवक्ता आशुतोष एवं कुमार विश्वास सहित कोई बड़ा नाम शामिल नहीं हुआ।

