
सबगुरु न्यूज-सिरोही। गोपालन देवस्थान राज्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी ने आगामी 23 जनवरी को चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र सिंह राठोड़ द्वारा राजकीय सामान्य चिकित्सालय परिसर में निर्मित ट्रोमा सेंटर,मातृ शिशु केन्द्र,आई.सी.यूनिट,धर्मशाला के किये जाने वाले लोकार्पण के लिए भवनों का अवलोकन किया और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश मौके पर ही अधिकारियों को दिये।


