online hindi news website, online hindi news paper, top hindi news media website, bollywood hindi news, political hindi news, sports news, crime patrol
fire engulfs dubai tower before New Year celebrations
दुबई। विश्व के सबसे उंचे टावर बुर्ज खलीफा के पास शुक्रवार को दुबई में एक लग्जरी होटल में भीषण आग लग गई। इस टावर के पास लोग नववर्ष समारोह देखने के लिए एकत्र हुए थे।
sri ram naam maha mantra parikrama mahotsav at azad park ajmer
अजमेर। श्रीराम नाम महामंत्र परिक्रमा महोत्सव के 11वें दिन आयोजित धर्मसभा में निम्बार्कपीठ सलेमाबाद के युवाचार्य श्यामशरण देवाचार्य ने कहा कि अयोध्या नगरी में आकर बहुत आनन्दीत महसूस कर रहा हूं। आयोजकों एवं राम नाम बैंक ने श्रीराम नाम महामंत्रों के संग्रह की परिक्रमा यह पुनीत आयोजन कराकर राम भक्तों पर कृपा की है।
उन्होंने राम नाम की परिक्रमा का महत्व बताते हुए कहा कि भगवान के नाम की परिक्रमा करने से भी कष्टों का निवारण होता है। भारत के पुण्य भूमि पर ईश्वर का समय-समय पर अवतरण होता रहा है, अब कलयुग में उनका नाम ही हमारी नैया पार लगायेगा। हमें भगवान का अधिक से अधिक स्मरण कर जीवन को सार्थक बनाना चाहिए।
sri ram naam maha mantra parikrama mahotsav at azad park ajmer
इस अवसर पर अखण्ड आनन्द कुटीया हरिद्वार व पुष्करराज के स्वामी हिरदाराम साहेब के युवाचार्य मंहत हनुमान भाऊ ने कहा कि जब राम नाम लिखा पत्थर तर गया तो यहां पर 51 अरब राम नाम मौजूद है, इसकी तो परिक्रमा करने मात्र से सारे उलझे कार्य सुलझ जाएंगे। उन्होंने कहा कि मै उस संत का शिष्य हूं जिनके हद्वय में सिर्फ राम का नाम था।
हमारे संत राम धुनी लगाकर सारे कष्टों का निवारण करते थे। यहां आकर अयोध्या का पूरा चित्रण मेरे सामने आ गया। राम तो सत्य हैं,ु राम का नाम भी सत्य है। उन्होंने कहा कि संत का संग ही सत्संग है। हमे संत के साथ रहकर संस्कार व सत्कार सीखना चाहिए। हमें पाश्चत संस्कृति का मोह छोड़कर अपना नववर्ष नवसंवत्सर मनाना चाहिए। उन्होंने आगन्तुक धर्मप्रेमियों से संकल्प कराया कि 1 जनवरी को हम अपने दिन की शुरूआत राम नाम जप के साथ करेंगे।
sri ram naam maha mantra parikrama mahotsav at azad park ajmer
सहसंयोजक कंवल प्रकाश ने बताया कि प्रतिदिन होने वाले संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ में गुरूवार को समस्त मानस मण्डल के संतोष नाथ आचार्य व साथियों ने मनभावन प्रस्तुति दी। सुन्दरकाण्ड पाठ के दौरान भक्ति की रसधार ऐसी बही की पण्डाल में मौजूद जय श्रीराम का उद्घोश कर झूम उठे।
कार्यक्रम के दौरान मुखी कन्हैयालाल व भैरू धनवानी को समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुष्कर के विधायक सुरेश रावत, नसीराबाद के विधायक रामनारायण गुर्जर, केकड़ी विधायक शत्रुघन गौतम, सी.एम.ओ में निदेशक जन सम्पर्क अधिकाप्रेम प्रकाश त्रिपाठी, ए.डी.एम सिटी हरफूल सिंह यादव, बारा के ए.डी.जे किशन गुर्जर, वरिष्ठ पत्रकार संजय गर्ग व संतोष सोनी को शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर अभिनन्दन किया गया।
sri ram naam maha mantra parikrama mahotsav at azad park ajmer
गुरूवार शाम को महाआरती का लाभ यजमान कालीचरण दास खण्डेलवाल, तरूण टिक्यानी, रमेश मोटवानी, भवानी शंकर थदानी, हनुमान सिंह कच्छावा, कमल साहू, राजेन्द्र वर्मा पटोल पम्प वाले संजय गर्ग ने लिया।
सहसंयोजक सुभाष काबरा ने बताया कि सप्तक परिवार के अध्यक्ष नरेन्द्र जैन, ललित शर्मा, मुकेश परिहार, अंिशता शर्मा, अनिता सिंह, राजीव सक्सेना, वैशाली वैद्य, डॉ. ए.वी. पाण्डे, गोपमेरानी, डॉ. निकी प्रसाद के द्वारा भजन संध्या में प्रस्तुतियां दी गई। पायो जी मैने राम रतन धन पायो…., गंगा तेरा पानी अमृत…, भजमन राम चरण सुखदायी…, कब लोगे खबर मोरे राम…, म्हारो हेलो सुनो जी रामापीर…, मंदिर राम का वहीं बनेगा… सरीखे कई भजनों से रामभक्तों का मन मोह लिया। मंच का संचालन वर्तिका शर्मा ने किया।
sri ram naam maha mantra parikrama mahotsav at azad park ajmer
छोटे-छोटे कार्यकर्ताओं के बूते विशाल आयोजन
शहर में 13 दिवसीय श्रीराम नाम महामंत्र परिक्रमा महोत्सव के सफल संचालन में छोटे-छोटे कार्यकर्ताओं और तन मन धन से जुटे समाज सेवियों की बड़ी भूमिका रही है। इसी क्रम में तुलसी सेवा संस्थान एवं तुलसी जयन्ती समारोह समिति के सदस्यों को कार्यालय प्रबन्धन के लिए सम्मानित किया गया। ओम प्रकाश मंगल, किशन चन्द बंसल, विष्णु गर्ग, अगम प्रसाद मिŸाल, अशोक टाक, राजेन्द्र अग्रवाल, कैलाश चन्द अग्रवाल, सत्यनारायण सिंहल, हनारायण माथुर, प्रदीप शर्मा, हिमांशु शर्मा, चन्द्र नारायण अग्रवाल व सुरक्षा व अन्य व्यवस्था के लिए कैलाश सिंह भाटी, सोहन लाल बारूपाल, रूपेन्द्र चौधरी, रचित कच्छावा, चन्द्रप्रकाश शर्मा, अनुराग त्यागी, विरेन्द्र सिंह राठौड़, पं. किशन भाई इसी तरह टेन्ट व पाण्डाल एवं वी.आई.पी व्यवस्था के लिए सोमरतन आर्य, जे.के.शर्मा, शंकरसिंह राठौड़, नारायण गुर्जर, मनोज सैन, कमलेश पाराशर, देवीलाल जांगिड, विमल काबरा, सुरेश माहेश्वरी, अनिल जोशी, डॉ. सुरेश शर्मा, पूनम शर्मा, योगिता शर्मा को सम्मानित किया गया।
राम नाम बैंक की सेवाओं के लिए रामगोपाल विजयवर्गीय, भगवान दास भंवर, केदार मल गोयल, जगदीश चन्द्र माहेश्वरी, इन्द्र कुमार मालिण्डा। मेडिकल कैम्प में सेवाए दे रहे डॉ. शशि परिहार, नर्सिंग स्टाफ सुश्री लता तंवर, सुमिता कुमारी, अमित बोराना, नीलम एम्बूलेंस ड्राइवर रतन लाल, सुरक्षा गार्ड चेतन प्रजापति तथा भोपाल यादव को सम्मानित किया गया।
महामंत्र जाप सीमा प्रहरियों के नाम
संयोजक सुनील दत्त जैन ने बताया कि 1 जनवरी 2016 को अयोध्या नगरी, आजाद पार्क में दोपहर 2.00 बजे से 3.15 बजे तक सीमाओं पर तैनात प्रहरियों के मनोबल एवं साहस को बढ़ाने तथा सैनिकों को ईश्वरीय ताकत मिले इसके लिए ‘‘श्री राम जय राम जय जय राम‘‘ महामंत्र का सामूहिक जाप किया जायेगा। सभी राष्टभक्तों को इस अनुष्ठान में आहूति देने हेतू आमंत्रित किया जाता है। सभी समाज, धर्म, जाति समुदाय कि लोगों से अपील है कि अधिक संख्या में पधार कर देशभक्ति का परिचय दे।
संत समागम व परिक्रमा विश्राम
उमेश गर्ग ने बताया कि शुक्रवार 1 जनवरी 2016 को शाम 3ः30 बजे से 5ः15 बजे तक रेवसा पीठ सीकर के पीठाधीश राघवाचार्य महाराज का सान्निध्य मिलेगा। नृसिंह मन्दिर के महंत श्यामसुन्दर देवाचार्य महाराज, दिव्य मुराबापू सेवाधाम के महामण्डलेश्वर दिव्य मुराबापू, कपालेश्वर महादेव मंदिर पुष्कर के महंत सेवानन्द गिरि, मसानिया भैरवधाम राजगढ़ के चम्पालाल महाराज, हनुमान भाऊ, वृन्दावन वाले रामकृष्ण महाराज, चित्रकूट धाम पुष्कर के अधिष्ठाता पाठक महाराज, हनुमान धाम अजमेर के कृष्णानन्द महाराज, देवनारायण मंदिर पुष्कर के महंत दयालनाथ इनका आशीर्वाद भी मिलेगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिता भदेल होंगी। अध्यक्षता ओंकार सिंह लखावत करेंगे। विशिष्ट अतिथि उपमहापौर नगर निगम संपत सांखला, एकल विद्यालय अभियान के संभाग अध्यक्ष नरपत सिंह शेखावत, एकल विद्यालय अभियान के भाग अध्यक्ष मोहन लाल कुमावत, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष प्रो. बी.पी सारस्वत होंगे।
Chhattisgarh civic polls : bjp suffers setback, congress wins 8 of 11 urban bodies
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हुए 11 नगरीय निकायों के चुनाव में बीजेपी को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। भिलाई नगर निगम समेत चारों नगर पालिका कांग्रेस की झोली में गई है, वहीं 6 में से 3 नगर पंचायत भी कांग्रेस ने जीती है।
Businessman’s son kidnapped, asked for ransom of rs 20 lakh
पटना/सीतामढ़ी/किशनगंज। किशनगंज के पश्चिमपाली निवासी हार्डवेयर व्यवसायी राम सोगारत राय के 16 वर्षीय बेटा सिद्धांत राय का अपहरण कर लिया गया। इसके अलावा सीतामढ़ी में एक निर्माण कंपनी के परियोजना प्रबंधक से 20 लाख की रंगदारी मांगने का भी मामला प्रकाश् में आया है।
सूूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पश्चिमपाली निवासी हार्डवेयर व्यवसायी राम सोगारत राय के 16 वर्षीय बेटा सिद्धांत राय का अपहरण कर लिया गया। उनसे 20 लाख रूपये की फिरौती मांगी गई है। पुलिस ने शक के आधार पर अपहृत के दो दोस्तों को पकड़ा है। छापेमारी जारी है।
uttarakhand cm harish rawat extends greetings on New Year
देहरादून। आंग्ल नववर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम ‘‘स्नैक्स विद सीएम‘‘ में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लोगों से बातचीत की। उत्तराखण्डी व्यंजनों का आनन्द लेते हुये वर्ष 2015 को विदाई देने के लिये मुख्यमंत्री द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।