Home Blog Page 7148

सलमान के 50वें बर्थडे पर बॉलीवुड ने दी शुभकामनाएं

Bollywood celebrities shower blessings and wishes on salman khan
Bollywood celebrities shower blessings and wishes on salman khan

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के 50वें जन्मदिन पर फिल्म जगत की हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और उनके शांतिपूर्ण एवं लंबी आयु की कामना की है। अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने कहा कि मेरा मानना है कि सलमान की तरह के व्यक्ति को उपहार जैसी भौतिक चीजों से खुशी नहीं होती।

किक फिल्म में सलमान के साथ काम करने वाली अभिनेत्री ने कहा कि वह सीधे सादे इंसान हैं और वास्तविक चीजों की प्रशंसा करते हैं। यह वास्तविक एवं अर्थपूर्ण होना चाहिए भले ही यह किताब हो या ड्राइंग पेंसिल। इन चीजों की वह काफी प्रशंसा करते हैं। अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने कहा कि वह अच्छे इंसान हैं। मैं उनकी शांति, खुशी और अच्छी जिंदगी की कामना करती हूं।

Bollywood celebrities shower blessings and wishes on salman khan
Bollywood celebrities shower blessings and wishes on salman khan

सोनाक्षी सिन्हा के लिए सलमान काम के मामले में प्रेरणा के स्रोत हैं। सोनाक्षी ने कहा कि उस व्यक्ति के लिए मैं क्या दुआ करूं जिसके पास सब कुछ है। 50 की उम्र में भी वह प्रेरणा के स्रोत हैं, वह उसी तरह काम कर रहे हैं जैसे 25 वर्ष की उम्र में कर रहे थे। यह हमारी पीढ़ी के लिए प्रेरणास्पद है।

अभिनेत्री सनी लियोनी ने कहा कि सलमान लोगों के लिए अद्भुत काम करते हैं। यह काफी मदद करते हैं। मैं उनकी बड़ी प्रशंसक हूं। वह इंडस्ट्री के पहले लोगों में थे जिन्होंने मेरा भारत में स्वागत किया। इस तरह से मेरे दिल में उनकी खास जगह है।

अभिनेता अनिल कपूर ने सलमान के लिए खुशी और लंबी जिंदगी की कामना की। अनिल ने कहा कि वह सौ वर्षों तक जीएं और हमारा मनोरंजन करते रहें। फिल्म प्रेम रतन धन पायो में सलमान के साथ काम करने वाली अनिल की बेटी उन्हें सबसे सुंदर इंसान बताती हैं।

सोनम ने कहा कि वह ऐसा 50 वर्ष के नहीं दिखते। वह 27 वर्ष के लगते हैं। वह काफी सुंंदर व्यक्ति हैं। फिल्म निर्माता करण जौहर, अभिनेता सूरज पंचोली और निािल आडवाणी ने भी सलमान को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

मशहूर गायिका लता मंगेशकर ने ट्वीटर के जरिए बजरंगी भाईजान को उनके 50वें जन्मदिन की बधाई दी। लता मंगेशकर ने लिखा कि नमस्कार। मैं बीइंग सलमान खान को उनके 50वें जन्मदिन पर बधाई देती हूं। गायिक ने सलमान की पहली फिल्म मैंने प्यार किया का गाना मेरे रंग में रंगने वाली का लिंक भी ट्वीट किया। सलमान ने पनवेल स्थित अपने फार्म हाउस पर परिवार और दोस्तों संग बर्थडे मनाया।

Bollywood celebrities shower blessings and wishes on salman khan
Bollywood celebrities shower blessings and wishes on salman khan

जन्मदिन समारोह में उनके पिता और लेाक सलीम खान, मां सलमा, हेलेन, भाई सोहैल और अरबाज खान, बहन अलवीरा और अर्पिता मौजूद थीं। उनके बहनोई अतुल अग्निहोत्री ने फार्म हाउस के अंदर सजावट की तस्वीरें साझा कीं। सलमान ने इस अवसर पर एक बड़ा चॉकलेट केक भी काटा जहां उनकी बहनें और मां उनके पास खड़ी थीं।

सलमान की भाभी मलाइका अरोड़ा खान, उनके रिश्तेदार अमृता अरोड़ा, तब्बू, निर्देशक फराह खान, टेनिस स्टार सानिया मिर्जा, रितेश जिनेलिया देशमुख, नीलम और समीर सोनी, अमीशा पटेल, गायक मीका सिंह, नील नितिन मुकेश, करिश्मा कपूर, गायक अरमान मलिक, मल्लिका शेरावत, मॉडल अभिनेत्री उर्वशी रौतेला मौजूद रहे।

बाजीराव की भूमिका मेरे करियर में एक मील का पत्थर : प्रियंका चोपड़ा

Bajirao Mastani role a milestone in my career says Priyanka Chopra
Bajirao Mastani role a milestone in my career says Priyanka Chopra

मुंबई। अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी ‘में पेशवा बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई के रूप में अपनी भूमिका को करियर को परिभाषित करने वाले किरदारों में एक बताया है।

मनोरा मर्डर मामले में कांग्रेस और भाजपा में ठनी

2

सबगुरु न्यूज-सिरोही। मनोरा में एक वृद्धा की हत्या को लेकर सोमवार को जिले की चरमारती कानून व्यवस्था के मुददे पर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने मामले का खुलासा नहीं होने के कारण वृद्धा के शव की अंत्येष्टि नहीं करने का मानस बनाते हुए घटनास्थल पर धरना दे दिया।

इमरान अधिक मजाकिया बन गए हैं : प्राची देसाई

Imran hashmi's sense of humour has become more nasty : Prachi Desai
Imran hashmi’s sense of humour has become more nasty : Prachi Desai

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री प्राची देसाई का कहना है कि इमरान हाशमी अधिक मजाकिया बन गए हैं। प्राची ने फिल्म ‘वन्स अपॉन अ टाइम इन मुबई’ में इमरान हाशमी के साथ काम किया था।

श्रीराम नाम परिक्रमा का 8वां दिन : जहां विचारों में विकृति न हो वहीं राम राज्य

sri ram naam maha mantra parikrama mahotsav at azad park ajmer
sri ram naam maha mantra parikrama mahotsav at azad park ajmer

अजमेर। समाज में व्याप्त चुनौतिया और कुरीतियों का मुह तोड़ जवाब देने के लिए संस्कारों की नींव मजबूत करनी होगी। हर माता का दायित्व है अपने बच्चों को संस्कारित कर समाज सेवा के कार्य करने को अग्रसर करे। ये उदगार परिक्रमा महोत्सव में सुश्री यज्ञना मेघना ने व्यक्त किए।